411 REFERENCE · Wikipedia
फ़राह प्रान्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जून 2015
thumb|220px|अफ़ग़ानिस्तान का फ़राह प्रांत (लाल रंग में)
फ़राह (ps فراه) अफ़ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के पश्चिमी भाग में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ४८,४७१ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००६ में लगभग ९. ३ लाख अनुमानित की गई थी। यह ईरान की सरहद से लगा हुआ बहुत ही हलकी आबादी वाला इलाक़ा है।The World Factbook: Afghanistan (अंग्रेज़ी) https://web.archive.org/web/20170920072213/https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/geos/af.html 20 सितंबर 2017 , Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी फ़राह नाम का ही शहर है। इस प्रान्त में बसने वाले अधिकतर लोग पठान हैं। फ़राह में बहुत से प्राचीन क़िलों के खँडहर मिलते हैं। इनमें एक मिटटी की ईंटों का बना क़िला जिसका नाम 'काफ़िर क़ला' (यानि 'काफ़िर का क़िला') प्रसिद्ध है, जिसके बारे में कहा जाता है कि इसे सिकंदर महान ने बनाया था।A woman among warlords: the extraordinary story of an Afghan who dared to raise her voice, Malalai Joya, Derrick O'Keefe, Simon and Schuster, 2009, ISBN 978-1-4391-0946-5, ... The ruins of a mud-brick citadel, known as infidel's castle, built by Alexander the Great, still stand in Farah, in the shadow of the mountains ...
इन्हें भी देखें
फ़राह, अफ़्ग़ानिस्तान
अफ़्ग़ानिस्तान के प्रान्त
सन्दर्भ
2
श्रेणी:फ़राह प्रान्त
श्रेणी:अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत