411 REFERENCE · Wikipedia
अदक छन्नी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|480px| HEPA छन्नी की अंदरूनी बनावट
अधिदक्ष कण छन्नी, वायु को साफ़ करने की एक छन्नी है जिससे बहुत छोटे कण(०.३ माइक्रॉन) भी छानकर निकाले जा सकते हैं। इसका आविष्कार १९५० के दशक में अमेरिका के परमाणु उर्जा संस्थान में शोध के बाद हुआ। इसे शोध का उद्देश्य परमाणु-संयंत्रों में छोटे कणों के हवा में चले जाने और इलेक्ट्रो-मैग्नेटिक विकिरण फैलाने से रोकना था। इसका आरंभिक नाम हीपा (High Eficciency Particulate Air, HEPA) था, जो अब High Eficciency Particulate Arrest है।
आजकल इसका उपयोग परमाणु संयंत्रों, माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक कारखानों, हवाई जहाजों, औपरेशन थियेटरों जैसी जगहों पर होता है जहाँ अधिक शुद्ध हवा की जरूरत होती है। माइक्रोइलेक्टॉनिक कारखानों में बड़े कणों के चले जाने से उत्पादन की गुणवत्ता और उत्पादों के सही चलने का भरोसा बहुत कम हो जाता है। कुछ घरों और कारों में भी इसका इस्तेमाल होता है। दावा किया जाता है कि यह अत्यधिक छोटे कण, यहाँ तक कि जीवाणुओं को भी निकाल देता है जिससे रोगों के फैलने की संभावना बहुत कम हो जाती है।
इसके अंदर में फाइबर काँच की कई परतें होती हैं, जिससे टकराकर कण फंस जाते हैं। कण अगर १ माइक्रॉन से कम दूरी पर होते हैं तो भी खिंचे चले आते हैं।
इन्हें भी देखें
वायु छनित्र
सूक्ष्म तकनीकी
वायु प्रदूषण
निलंबित कण द्रव्य(एसपीएम)
बाहरी कड़ियाँ
High-Efficiency Particulate Arresting
Recommended Practice on HEPA and ULPA Filters
Why You Shouldn’t Clean and Reuse a Disposable HEPA Filter
श्रेणी:छन्नी
श्रेणी:भवन जीवविज्ञान