Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

टाटा चिकित्सा केन्द्र

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

टाटा चिकित्सा केन्द्र (टाटा मेडिकल सेंटर), भारत में कोलकाता स्थित कैंसर के शोध, निदान और उपचार का एक अत्याधुनिक केंद्र है। टाटा मेडिकल सेंटर (टीएमसी) का उद्घाटन 16 मई, 2011 को रतन टाटा द्वारा किया गया था। यह विशेषकर पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत और बांग्लादेश के कैंसर रोगियों की मदद करने के लिए लक्षित एक परोपकारी पहल है। इस केन्द्र का नेतृत्व इसके निदेशक डॉ मेमन चांडी द्वारा किया जाता है। टीएमसी एक गुणवत्तापूर्ण कैंसर-देखभाल फैसिलिटी है जो पूरी तरह से नहीं लेकिन विशेष रूप से क्षेत्र के गरीबों की आवश्यकताओं को पूरा करता है। कोलकाता के बाहरी इलाके राजारघाट में स्थित इस संस्थान तक कोलकाता शहर और शहर के हवाई अड्डे से आसानी से पहुँचा जा सकता है। केंद्र में जल्दी ही प्रेमाश्रय नामक एक आश्रय घर होगा, जो मरीजों और उनके रिश्तेदारों के लिए मुफ्त आवास एवं भोजन प्रदान करेगा। इन्हें भी देखें टाटा स्मारक केन्द्र, मुम्बई बाहरी कड़ियाँ टाटा मेडिकल सेंटर श्रेणी:भारत में अनुसंधान संस्थाएँ श्रेणी:टाटा संस्थान