411 REFERENCE · Wikipedia
नई शिक्षा नीति 2020
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नई शिक्षा नीति 2020 भारत की शिक्षा नीति है जिसे भारत सरकार द्वारा 29 जुलाई 2020 को घोषित किया गया। सन 1986 में जारी हुई नई शिक्षा नीति के बाद भारत की शिक्षा नीति में यह पहला बड़ा परिवर्तन है।नई शिक्षा नीति: पढ़ाई, परीक्षा, रिपोर्ट कार्ड सब में होंगे ये बड़े बदलाव https://aajtak.intoday.in/gallery/new-education-policy-board-exam-system-ug-know-what-will-change-nep-tedu-1-53827.html 30 जुलाई 2020 आज तक hiनई शिक्षा नीति पर BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले- नई शिक्षा नीति नए भारत की जरूरतों को ध्यान में रखती है https://punjabkesari.com/india-news/bjp-president-jp-nadda-on-new-education-policy-said---new-education-policy-takes-into-account-the-needs-of-new-india/ 30 जुलाई 2020 पंजाब केसरी 29 जुलाई 2020 hi 30 जुलाई 2020 https://web.archive.org/web/20200730054223/https://punjabkesari.com/india-news/bjp-president-jp-nadda-on-new-education-policy-said---new-education-policy-takes-into-account-the-needs-of-new-india/ dead यह नीति अंतरिक्ष वैज्ञानिक के. कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता वाली समिति की रिपोर्ट पर आधारित हैंं l राष्ट्रीय शिक्षा नीति 27 अध्याय ओर 4 भागों मे विभक्त है
प्रमुख बातेंनई शिक्षा नीति, 2020
(१) नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के तहत वर्ष 2030 तक सकल नामांकन अनुपात (Gross Enrolment Ratio-GER) को 100% लाने का लक्ष्य रखा गया है।
(२) नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत शिक्षा क्षेत्र पर सकल घरेलू उत्पाद के 6% हिस्से के सार्वजनिक व्यय का लक्ष्य रखा गया है।
(३) 'मानव संसाधन प्रबंधन मंत्रालय' का नाम परिवर्तित कर 'शिक्षा मंत्रालय' कर दिया गया है।
(४) पाँचवीं कक्षा तक की शिक्षा में मातृभाषा/स्थानीय या क्षेत्रीय भाषा को शिक्षा के माध्यम के रूप में अपनाने पर बल दिया गया है। साथ ही मातृभाषा को कक्षा-8 और आगे की शिक्षा के लिये प्राथमिकता देने का सुझाव दिया गया है।
(५) देश भर के उच्च शिक्षा संस्थानों के लिये "भारतीय उच्च शिक्षा परिषद" नामक एक एकल नियामक की परिकल्पना की गई है।
(६) शिक्षा नीति में यह पहला परिवर्तन बहुत पहले लिया गया था लेकिन अबकी बार 2020 में जारी किया गया|
पृष्ठभूमि
भारतीय संविधान के नीति निदेशक तत्वों में कहा गया है कि 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिये अनिवार्य एवं नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था की जाए। 1948 में डॉ॰ राधाकृष्णन की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय शिक्षा आयोग का गठन हुआ था। तभी से राष्ट्रीय शिक्षा नीति का निर्माण होना भी शुरू हुआ था। कोठारी आयोग (1964-1966) की सिफारिशों पे आधारित 1968 में पहली बार महत्त्वपूर्ण बदलाव वाला प्रस्ताव इन्दिरा गांधी के प्रधानमन्त्री काल में पारित हुआ था।नई शिक्षा नीति-2020: प्रमुख पॉइंट्स एक नजर में https://www.jagranjosh.com/general-knowledge/highlights-of-new-education-policy-2020-in-hindi-1596083968-2 30 जुलाई 2020 30 जुलाई 2020
अगस्त 1985 'शिक्षा की चुनौती' नामक एक दस्तावेज तैयार किया गया जिसमें भारत के विभिन्न वर्गों (बौद्धिक, सामाजिक, राजनैतिक, व्यावसायिक, प्रशासकीय आदि) ने अपनी शिक्षा सम्बन्धी टिप्पणियाँ दीं और 1986 में भारत सरकार ने 'नई शिक्षा नीति 1986' का प्रारूप तैयार किया। इस नीति की सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण विशेषता यह थी कि इसमें सारे देश के लिए एक समान शैक्षिक ढाँचे को स्वीकार किया और अधिकांश राज्यों ने 10 + 2 + 3 की संरचना को अपनाया। इसे राजीव गांधी के प्रधानमन्त्रीत्व में जारी किया गया था।आइए जानें आखिर देश की शिक्षा प्रणाली को बदलने के लिए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की जरूरत क्यों पड़ी https://www.jagran.com/news/national-let-us-know-why-a-new-national-education-policy-was-needed-to-change-the-education-system-of-the-country-jagran-special-20573062.html 30 जुलाई 2020 दैनिक जागरण hi
इस नीति में 1992 में संशोधन किया गया था। 2014 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में एक नवीन शिक्षा नीति बनाने का विषय शामिल था। 2019 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने नई शिक्षा नीति के लिये जनता से सलाह मांगना शुरू किया था।
प्रमुख परिवर्तन
इस नई नीति में मानव संसाधन मंत्रालय का नाम पुनः "शिक्षा मंत्रालय" करने का फैसला लिया गया है। इसमें समस्त उच्च शिक्षा (कानूनी एवं चिकित्सीय शिक्षा को छोड़कर) के लिए एक एकल निकाय के रूप में भारत उच्च शिक्षा आयोग का गठन करने का प्रावधान है।New Education Policy 2020 : 5वीं तक पढ़ाई अब मातृभाषा में, स्नातक तक प्रवेश की एक परीक्षा https://www.amarujala.com/india-news/big-changes-in-school-education-to-higher-education-here-is-all-you-need-to-know-about-new-education-policy?pageId=2 31 जुलाई 2020 अमर उजाला hi संगीत, खेल, योग आदि को सहायक पाठ्यक्रम या अतिरिक्त पाठ्यक्रम की बजाय मुख्य पाठ्यक्रम में ही जोड़ा जाएगा। शिक्षा तंत्र पर सकल घरेलू उत्पाद का कुल 6 प्रतिशत खर्च करने का लक्ष्य है जो इस समय 4.43% है।नई शिक्षा नीति https://navbharattimes.indiatimes.com/opinion/editorial/new-education-policy/articleshow/77276151.cms 31 जुलाई 2020 नवभारत टाइम्स hi ऍम॰ फिल॰ को समाप्त किया जायेगा। अब अनुसंधान में जाने के लिये तीन साल के स्नातक डिग्री के बाद दो साल स्नातकोत्तर करके पीएचडी में प्रवेश लिया जा सकता है।
नीति में शिक्षकों के प्रशिक्षण पर विशेष बल दिया गया है। व्यापक सुधार के लिए शिक्षक प्रशिक्षण और सभी शिक्षा कार्यक्रमों को विश्वविद्यालयों या कॉलेजों के स्तर पर शामिल करने की सिफारिश की गई है। प्राइवेट स्कूलों में मनमाने ढंग से फीस रखने और बढ़ाने को भी रोकने का प्रयास किया जाएगा। पहले 'समूह' के अनुसार विषय चुने जाते थे, किन्तु अब उसमें भी बदलाव किया गया है। जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं वह संगीत को भी अपने विषय के साथ पढ़ सकते हैं। नेशनल साइंस फाउंडेशन के तर्ज पर नेशनल रिसर्च फाउंडेशन लाई जाएगी जिससे पाठ्यक्रम में विज्ञान के साथ सामाजिक विज्ञान को भी शामिल किया जाएगा। नीति में पहले और दूसरे कक्षा में गणित और भाषा एवं चौथे और पांचवें कक्षा के बालकों के लेखन पर जोर देने की बात कही गई है।नई शिक्षा नीति: पढ़ाई, परीक्षा, रिपोर्ट कार्ड सब में होंगे ये बड़े बदलाव https://m.aajtak.in/job-alerts-education-news-general-news-current-affairs/gallery/new-education-policy-board-exam-system-ug-know-what-will-change-nep-tedu-53827-2020-07-30 आज तक 30 जुलाई 2020 hi
स्कूलों में 10+2 फार्मेट के स्थान पर 5+3+3+4 फार्मेट को शामिल किया जाएगा। इसके तहत पहले पांच साल में प्री-प्राइमरी स्कूल के तीन साल और कक्षा एक और कक्षा दो सहित फाउंडेशन स्टेज शामिल होंगे। पहले जहां सरकारी स्कूल कक्षा एक से शुरू होती थी वहीं अब तीन साल के प्री-प्राइमरी के बाद कक्षा एक शुरू होगी। इसके बाद कक्षा 3-5 के तीन साल शामिल हैं। इसके बाद 3 साल का मिडिल स्टेज आएगा यानी कक्षा 6 से 8 तक की कक्षा। चौथा स्टेज (कक्षा 9 से 12वीं तक का) 4 साल का होगा। पहले जहां ११वीं कक्षा से विषय चुनने की आज़ादी थी, वही अब ९वीं कक्षा से रहेगी।नई शिक्षा नीति 2020 : स्कूल एजुकेशन, बोर्ड एग्जाम, ग्रेजुएशन डिग्री में हुए बड़े बदलाव, जानें 20 खास बातें https://www.google.com/livehindustan.com/career/story-national-education-policy-2020-school-class-board-exam-pattern-changed-graduation-degree-mphil-ugc-aicte-scrapped-know-nep-important-points-3385259.amp.html हिन्दुस्तान लाइव 30 जुलाई 2020 सितंबर 2021 InternetArchiveBot
शिक्षण के माध्यम के रूप में पहली से पांचवीं तक मातृभाषा का इस्तेमाल किया जायेगा। इसमें रट्टा विद्या को ख़त्म करने की भी कोशिश की गई है जिसको मौजूदा व्यवस्था की बड़ी खामी माना जाता है।सिंह प्रोफेसर दिनेश स्कूली और उच्च शिक्षा की बेड़ियां खोलेगी नई शिक्षा नीति https://hindi.thequint.com/news/india/national-education-policy-2020-will-open-new-doors-du-professor-dinesh-singh 30 जुलाई 2020 द क्विंट 29 जुलाई 2020 hi 15 मई 2021 https://web.archive.org/web/20210515203032/https://hindi.thequint.com/news/india/national-education-policy-2020-will-open-new-doors-du-professor-dinesh-singh dead किसी कारणवश विद्यार्थी उच्च शिक्षा के बीच में ही कोर्स छोड़ के चले जाते हैं। ऐसा करने पर उन्हें कुछ नहीं मिलता एवं उन्हें डिग्री के लिये दोबारा से नई शुरुआत करनी पड़ती है। नई नीति में पहले वर्ष में कोर्स को छोड़ने पर प्रमाण पत्र, दूसरे वर्ष पे छोड़ने पे डिप्लोमा एवं अंतिम वर्ष पे छोड़ने पे डिग्री देने का प्रावधान है।New Education Policy: अब केमिस्ट्री के साथ म्यूजिक, फिजिक्स के साथ फैशन डिजाइनिंग पढ़ सकेंगे छात्र https://aajtak.intoday.in/education/story/modi-cabinet-new-education-policy-students-can-do-fashion-designing-with-physics-honors-tedu-1-1215030.html 30 जुलाई 2020 आज तक hi
प्रतिक्रिया
नई शिक्षा नीति की घोषणा के उपरान्त बुद्धिजीवियों, आम जनता एवं शिक्षा जगत में मिली-जुली प्रतिक्रिया रही। वहीं मुख्यता इसमें घोषित बदलावों का स्वागत किया गया है। लेकिन इसके कई लक्ष्य के पूरा होने पर संदेह व्यक्त किया गया। शिक्षा पर जीडीपी का छह फीसदी खर्च करने का लक्ष्य बहुत ही पुराना है जिसे फिर से दोहराया गया है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति एम॰ जगदीश कुमार ने इस शिक्षा नीति को समावेशी कहा है।नई शिक्षा नीति से कितनी बदलेगी शिक्षा व्यवस्था? जानिए-क्या कहते हैं जानकार https://aajtak.intoday.in/story/modi-government-new-education-policy-expert-opinion-policy-will-promote-online-education-1-1215513.html 31 जुलाई 2020 आज तक hi
कांग्रेस नेता एवं सांसद शशि थरूर का कहना है कि इस नीति में रखे कई लक्ष्य ऐसे हैं जिनकी पूर्ण होने की संभावना कम है।नई शिक्षा नीति का समर्थन कर शशि थरूर बोले- कई लक्ष्य सच्चाई से परे, बजट पर चिंता https://aajtak.intoday.in/education/story/shashi-tharoor-on-new-education-policy-congress-leader-budget-modi-government-tedu-1-1215495.html 31 जुलाई 2020 आज तक hi बीबीसी के अनुसार इस नीति में आरएसएस की पद्धति और योजना को शामिल किया गया है।सिंह सरोज नई शिक्षा नीति 2020: सिर्फ़ आरएसएस का एजेंडा या आम लोगों की बात भी https://www.bbc.com/hindi/india-53593928 31 जुलाई 2020 बीबीसी हिन्दी 30 जुलाई 2020 hi
दिल्ली विश्वविद्यालय के संगठन दूटा (DUTA) ने इसकी कड़ी आलोचना करते हुए इसे आपत्तिजनक माना है जिसका कहना है कि इसके द्वारा विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को बोर्ड ऑफ़ गवर्नर के ज़िम्मे झोंक देना अनुचित है।NEP 2020: Student, Teacher Bodies Call The New Education Policy ‘Anti-democratic’
सन्दर्भ
2
इन्हें भी देखें
विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक, २०२५
बाहरी कड़ियाँ
कोठारी आयोग और नयी शिक्षा नीति 2020 https://web.archive.org/web/20241108140346/https://rashtriyashiksha.com/kothari-commission-and-national-education-policy-2020/ 8 नवंबर 2024
नई शिक्षा नीति-2020: पाँचवीं क्लास तक मातृभाषा में पढ़ाई, जानिए बड़ी बातें
नई शिक्षा नीति आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ता कदम
श्रेणी:भारत में शिक्षा
श्रेणी:2020 में भारत
श्रेणी:मोदी प्रशासन की पहल