411 REFERENCE · Wikipedia
हैदरपुर आर्द्रभूमि
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हैदरपुर आर्द्रभूमि आर्द्रभूमि Migratory Birds At Hastinapur.jpg Migratory Birds in Haiderpur Wetland India Uttar Pradesh#India left उत्तर प्रदेश, भारत में अवस्थिति 29.376478 N 78.034001 E inline,title देश भारत राज्य क्षेत्र जिला उत्तर प्रदेश उत्तर भारत मुजफ्फरनगर और बिजनौर स्थापित 1984 उत्तर प्रदेश वन विभाग भारतीय मानक समय +5:30
हैदरपुर आर्द्रभूमि भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित एक रामसर स्थल है। यह हस्तिनापुर वन्यजीव अभयारण्य के भीतर बिजनौर गंगा बैराज के पास स्थित है। यह आर्द्रभूमि मध्य एशियाई फ्लाईवे में स्थित है जो सर्दियों के प्रवासी पक्षियों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव स्थल है।हैदरपुर वेटलैंड में बढ़ी प्रवासी पक्षियों की आवक, तीन दिवसीय बर्ड वाॅचिंग में दिखे 27 हजार से ज्यादा मेहमान https://www.amarujala.com/photo-gallery/uttar-pradesh/meerut/arrival-of-migratory-birds-increased-in-haiderpur-wetland-in-bijnor-twenty-thousand-birds-seen-during-bird-watching अमर उजाला 11 सितम्बर 2026 hi
निर्माण और भूगोल
हैदरपुर आर्द्रभूमि मानव-निर्मित सबसे बड़ी आर्द्रभूमियों में से एक है। इसका निर्माण सन् 1984 में मध्य गंगा बैराज के बाद किया गया।Haiderpur Wetland https://www.birdingplaces.eu/en/birdingplaces/india/haiderpur-wetland बर्डिंगप्लेसेज़ 11 सितम्बर 2026 हैदरपुर आर्द्रभूमि इस आर्द्रभूमि को गंगा और उसकी सहायक सोलानी नदी से पानी की आपूर्ति होती है। यह मुजफ्फरनगर और बिजनौर जिलों में हस्तिनापुर वन्यजीव अभयारण्य के भीतर 6908 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है।
जैव विविधता
यह आर्द्रभूमि 320 से अधिक पक्षियों की प्रजातियों का आवास है जिसमें वैश्विक स्तर पर कई संकटग्रस्त प्रजातियाँ शामिल हैं। यहाँ आमतौर पर तीतर, बटेर, मोर, कबूतर, बाज़, शिकरा, गुगरल, सारस, चील, उल्लू, बंगाल का गिद्ध, कोयल और बुलबुल जैसे पक्षी देखे जाते हैं। इस आर्द्रभूमि में किंगफिशर, मैना, गौरैया और बया जैसे पक्षी भी बड़ी संख्या में पाए जाते हैं।Hastinapur Wildlife Sanctuary https://www.upecotourism.in/Hastinapur.aspx यूपी इकोटूरिज़्म 11 सितम्बर 2026 हस्तिनापुर वन्यजीव अभयारण्य
स्तनधारी जीवों में तेंदुआ, जंगली बिल्ली, बंदर, लोमड़ी, भेड़िया, नीलगाय, सियार, नेवला, बारहसिंगा, जंगली सूअर, खरगोश, और चमगादड़ आर्द्रभूमि और उसके आस-पास के अभयारण्य क्षेत्र में पाए जाते हैं।
संरक्षण
वन्यजीव कार्यकर्ताओं की संरक्षण कोशिशों और स्थानीय समुदाय की भागीदारी के बाद अप्रैल 2021 में इसको अंतरराष्ट्रीय महत्व वाली आर्द्रभूमि के तौर पर 47वीं रामसर स्थल की मान्यता दी गई। वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड और सरकार ने हैदरपुर आर्द्रभूमि के संरक्षण और प्रबंधन के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं।WORLD WETLANDS DAY 2020 https://www.wwfindia.org/?18921/WORLD-WETLANDS-DAY-2020 डब्ल्यूडब्ल्यूएफइंडिया 11 सितम्बर 2026 en विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2020
इन्हें भी देखें
समसपुर पक्षी विहार
सुरहा ताल
पार्वती अरगा पक्षी विहार
बखिरा पक्षी विहार
सन्दर्भ
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के संरक्षित क्षेत्र
श्रेणी:भारत में रामसर स्थल
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के पक्षी अभयारण्य
श्रेणी:भारत की आर्द्रभूमियाँ