Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भोला पासवान शास्त्री

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

भोला पासवान शास्त्री (21 सितंबर 1914-10 सितंबर 1984) एक स्वतन्त्रता सेनानी और भारतीय राजनेता थे जो १९६८ और १९७१ के बीच तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। महात्मा गांधी से प्रभावित होकर स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राजनीति में सक्रिय हुए थे। बहुत ही गरीब परिवार में जन्म होने के बावजूद वे सुशिक्षित एवं बौद्धिक रूप से काफी सशक्त थे। कांग्रेस ने उन्हें तीन बार अपना नेता चुना और वह तीन बार अविभाजित बिहार के मुख्यमंत्री बनाये गये। उनका कार्यकाल निर्विवाद था और उनका राजनीतिक व व्यक्तिगत जीवन पारदर्शी था। वे बिहार के प्रथम मुख्यमन्त्री थे जो अनुसूचित जाति के थे। == जीवन == भोला पासवान शास्त्री का जन्म पूर्णिया जिले के बैरगाछी गाँव में पासवान समाज में हुआ था। उनके पिता निलहे अंग्रेजों के हरकारे थे। दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय से उन्होंने 'शास्त्री' की उपाधि प्राप्त की थी। == राजनीतिक कैरियर == चौथी बिहार विधानसभा (1967-1968) में 100 दिनों के लिए वे बिहार के मुख्यमंत्री बने, लेकिन कांग्रेस ने बहुमत खो दिया और मध्यावधि चुनाव बुलाया गया। जून 1969 में जब कांग्रेस का विभाजन हुआ तो हरिहर सिंह की कांग्रेस सरकार गिर गई। भोला पासवान शास्त्री ने कांग्रेस (संगठन) गुट का साथ दिया और 13 दिनों के लिए मुख्यमंत्री बने। लेकिन उनका गठबंधन अस्थिर साबित हुआ। जून 1971 तक वह कांग्रेस में वापस आ गए और 1972 के विधान सभा चुनावों के दौरान 7 महीने के लिए मुख्यमंत्री बने। 1973 में वो केंद्र की इंदिरा गांधी सरकार में मंत्री भी रहे। == स्मृतिशेष == भोला पासवान शास्त्री के गाँव पूर्णिया के बैरगाछी में आज भी उनका परिवार छप्पर के एक घर में रहता है। सरकार की ओर से शास्त्री जी के परिजन को एक या दो इंदिरा आवास मिला है, हालाँकि उन्होंने कभी कुछ माँगा नहीं। उनके सम्मान मे भोला पासवान शास्त्री कॉलेज बभनगामा बिहारीगंज मधेपुरा की स्थापना 1980 में हुई, यह बी॰एस॰ई॰बी॰, एन॰आई॰ओ॰एस॰ दिल्ली, बी॰बी॰ओ॰एस॰ई॰ पटना से संबद्ध है। इसके अलावा भोला पासवान शास्त्री डिग्री कॉलेज बभनगामा बिहारीगंज मधेपुरा संबद्ध है, यह भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय बी॰एन॰एम॰यू॰ से है। भोला पासवान शास्त्री की जयंती पूर्णिया में और पटना में राजकीय स्तर पर मनाई जाती है। जयन्ती के अवसर पर शास्त्री जी के गाँव बैरगाछी और उनके स्मारक स्थल में माल्यार्पण और सर्वधर्म प्रार्थना सभा की जाती है। == सन्दर्भ == == बाहरी कड़ियाँ ==