Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जॉन मिल्स

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जॉन मिल्स (John Mills ; 1717 – 1786 or 1796) विश्वकोशकार था जिसने इनसाइक्लोपीदी नामक फ्रांसीसी विश्वकोश का सम्पादन किया। मूलतः वह इंग्लैण्ड के कृषि से सम्बन्धित विषयों पर लिखता था। मिल्स ने सेलियस (Sellius) के साथ मिलकर चैम्बर्स इनसाइक्लोपीडिया के लेखों का अंग्रेजी से फ्रेंच अनुवाद का प्रस्ताव रखा था। किन्तु मिल्स का फ्रेंच ज्ञान अपर्याप्त था। प्रकाशक एण्द्री ली ब्रेटोन उसके कार्य से बहुत निराश हुआ और उसको मारा-पीटा। मिल्स ने ब्रेटोन पर मुकदमा चलाया किन्तु निर्णय ब्रेटोन के पक्ष में गया। ब्रेटोन ने मिल्स के स्थान पर ज्याँ पाल (Jean Paul de Gua de Malves), को नियुक्त किया और फिर उसके स्थान पर डेनिश दिट्रॉयट को। श्रेणी:विश्वकोशकार