Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पोप लियो चतुर्दश

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पोप लियो १४ मई 2025 पोप लियो चतुर्दश रोम का बिशप प्रेवोस्त 2014 में कैथोलिक गिरजाघर 8 मई 2025 फ़्रांसिस 19 जून 1982 12 दिसंबर 2014 जेम्ज़ पैट्रिक ग्रीन 30 सितंबर 2023 कार्डिनल बिशप रॉबर्ट फ्रांसिस प्रेवोस्त 1955 9 14 शिकागो, इलिनॉय, यू॰एस॰ए॰ संयुक्त राज्यपेरू(वैटिकन नागरिकता के साथ) Signature of Robert F. Prevost.svg Prior General of the Order of Saint Augustine (20012013) Titular Bishop of Sufar (20142015) Apostolic Administrator of Chiclayo (20142015) Bishop of Chiclayo (20152023) Cardinal Deacon of Santa Monica (20232025) Prefect of the Dicastery for Bishops (20232025) President of the Pontifical Commission for Latin America (20232025) Titular Cardinal Bishop of Albano (2025) Villanova University (BS) Catholic Theological Union (MDiv) Pontifical University of Saint Thomas Aquinas (JCL, JCD) la In illo Uno unum In the One, one yes Leoपोप लियो चतुर्दश (जन्म रॉबर्ट फ्रांसिस प्रेवोस्ट 14 सितंबर, 1955) कैथोलिक गिरजाघर का वर्तमान प्रमुख और वैटिकन सिटी स्टेट का संप्रभु है। अप्रैल 2025 में अपने पूर्ववर्ती पोप फ्रांसिस की मृत्यु के बाद, प्रेवोस्त को 8 मई 2025 को पोपी कॉंक्लेव ने उसे फ़्रांसिस के उत्तराधिकारी के रूप में चुना, और प्रेवोस्त ने पोपी नाम लियो चतुर्दश लिया। प्रेवोस्त का जन्म शिकागो में हुआ, जहाँ उसने अपनी पादरियानी आजीविका का प्रारंभिक हिस्सा ऑर्डर ऑफ सेंट ऑगस्टीन के लिए काम करते हुए बिताया हे। ऑगस्टिनियन धर्मप्रचार के हिस्से के रूप में, उसने 1985 से 1986 तक पेरू में और फिर 1988 से 1998 तक एक पैरिश पादरी, बिशप पैस्टर, धर्मप्रांती अधिकारी, विद्यालय शिक्षक और प्रशासक के रूप में कार्य किया। इसके बाद ऊसे ऑर्डर ऑफ सेंट ऑगस्टीन के प्रायर जनरल चुना गया, जिसके लिए उसने 2001 से 2013 तक कार्य किया। पेरू लौटने पर पोप फ्रांसिस ने प्रेवोस्त को चिकलायो का बिशप के रूप में नामित किया। उसने 2015 से 2023 तक इस भूमिका में कार्य किया, जब उसे कार्डिनल बनाया गया। उसे बिशपों के लिए डाइकैस्ट्री का प्रीफ़ेक्ट नियुक्त किया गया था, एक प्रमुख भूमिका जिसने उसकी प्रोफ़ाइल को एक संभावित पोप उम्मीदवार के रूप में बढ़ाया। उसे 2023 में लातीनी अमरीका के पोंटिफिकल कमीशन के अध्यक्ष के रूप में भी नियुक्त किया गया। लियो सब से पहला उत्तरी अमरीकी पोप है, 12वीं शताब्दी के एड्रियन चतुर्थ के बाद से सब से पलला अंग्रेजी बोलने वाले देश से आने वाला पोप है, और पहला अमरीकी और पेरूवियाई पोप है। वह पवला पोप है जो ऑर्डर ऑफ सेंट ऑगस्टीन से आता वाहै, और सातवाँ पोप जो सेंट ऑगस्टीन के नियम (ऑगस्टिनियन) का पालन करने वाले ऑर्डर से है।वह 1903 में लियो त्रयोदश की मृत्यु के बाद से पहला लियो नामक पोप है और उसके साथ-साथ सब से पहला पोप है जिसका जन्म द्वितीय विश्व युद्ध के बाद हुआ है।