411 REFERENCE · Wikipedia
सिंगापुर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सिंगापुर गणराज्य सिंगापुर Flag of Singapore.svg State Crest of Singapore.png Singapore on the globe (Southeast Asia centered) zoom.svg Majulah Singapura "प्रगतिशील सिंगापुर" Majulah Singapura "प्रगतिशील सिंगापुर" अंग्रेज़ी, मलय, मंदारिन, तमिल सिंगापुर नगर 1 14 N 103 55 E सिंगापुरी संसदीय गणराज्य राष्ट्रपति प्रधानमंत्री संसद का वक्ता चीफ़ जस्टिस सेल्लपन रामनाथन ली शियन लोंग अब्दुल्लाह तर्मुगी चान सेक कियोंग संसद गठन स्थापना 29 जनवरी 1819 स्वशासन 3 जून 1959 यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्रता 31 अगस्त 1963 मलेशिया में विलय 16 सितंबर 1963 मलेशिया से अलगाव 9 अगस्त 1965 710.2 - 274.2 1_E8 1.444 2008 4,839,400 114वां 2000 4,117,700 6,814 17,649 2 2008 $238.755 अरब - $51,142 - 2013 increase 0.901 http://hdr.undp.org/sites/default/files/hdr14-summary-en.pdf 2014 Human Development Report Summary 2014 27 जुलाई 2014 संयुक्त राष्ट्र Development Programme 21–25 https://web.archive.org/web/20160729080443/http://hdr.undp.org/sites/default/files/hdr14-summary-en.pdf 29 जुलाई 2016 live 9वाँ सिंगापुर डॉलर एसजीडी एसएसटी +8 - - .sg 652 सिंगापुर नगर-देश है 02 मलेशिया से Republic of Singapore Republik Singapura 新加坡共和国 சிங்கப்பூர் குடியரசு
सिंगापुर (अंग्रेज़ी: Singapore, मलय: Singapura, मंदारिन: 新加坡, तमिल: சிங்கப்பூர்), जिसका नाम संस्कृत सिंहपुर (शेरों का शहर) से व्युत्पन्न हुआ है, आधिकारिक रूप से सिंगापुर गणराज्य, सामुद्रिक दक्षिण पूर्व एशिया में एक सम्प्रभु द्वीप देश और नगर-राज्य है। यह भूमध्य रेखा के उत्तर में लगभग एक डिग्री अक्षांश (137 किलोमीटर) पर स्थित है, मलय प्रायद्वीप के दक्षिणी सिरे से दूर, पश्चिम में मलक्का जलसन्धि, दक्षिण में सिंगापुर जलसन्धि, पूर्व में दक्षिण चीन सागर, और उत्तर में जोहोर जलसन्धि। देश का क्षेत्र एक मुख्य द्वीप, 63 उपग्रह द्वीपों, और एक बाहरी द्वीपसमूह से बना है। व्यापक भूम्युद्धार परियोजनाओं के परिणामस्वरूप देश की स्वतंत्रता के बाद से इनका संयुक्त क्षेत्र 25% बढ़ गया है। इसका विश्व में तृतीय सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व है। बहुसांस्कृतिक आबादी के साथ और राष्ट्र के भीतर प्रमुख जातीय समूहों की सांस्कृतिक पहचान का सम्मान करने की आवश्यकता को पहचानने के साथ, सिंगापुर की चार आधिकारिक भाषाएँ हैं: अंग्रेज़ी, मलय, मंदारिन और तमिल। अंग्रेजी भाषा सम्पर्क भाषा है और कई सार्वजनिक सेवाएँ केवल अंग्रेज़ी में उपलब्ध हैं। बहुजातीयवाद संविधान में निहित है और शिक्षा, आवास और राजनीति में राष्ट्रीय नीतियों को आकार देना जारी रखता है।
सिंगापुर ा इतिहास न्यूनतम एक सहस्राब्दी पहले का है, एक सामुद्रिक जहाजान्तरण रहा है जिसे तेमासेक के रूप में जाना जाता है और बाद में कई सामुद्रिक साम्राज्यों के एक प्रमुख घटक के रूप में जाना जाता है। इसका समकालीन युग 1819 में शुरू हुआ जब स्टैम्फ़ोर्ड रैफ़ल्स ने सिंगपाुर को ब्रिटिश साम्राज्य के एक पण्यालय केन्द्र स्थान के रूप में स्थापित किया। 1867 में, दक्षिण पूर्व एशिया में उपनिवेशों को पुनर्गठित किया गया और जलसन्धि उपनिवेशों के भागों के रूप में सिंगपाुर ब्रिटेन के सीधे नियन्त्रण में आ गया। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान, 1942 में जापान द्वारा सिंगपुर पर कब्जा कर लिया गया था, और 1945 में जापान के आत्मसमर्पण के पश्चात् एक अलग क्राउन कॉलोनी के रूप में ब्रिटिश नियन्त्रण में वापस आ गया। सिंगपाुर ने 1959 में स्व-शासन प्राप्त किया और 1963 में मलाया के साथ, उत्तर बोर्नियो और सरवाक मलयसिया के नए संघ का भाग बन गया।।वैचारिक मतभेद, विशेष रूप से ली कुआन याउ के नेतृत्व में समतावादी "मलयीय मलयसिया" राजनैतिक विचारधारा के कथित अतिक्रमण ने मलयसिया के अन्य घटक संस्थाओं में - भूमिपुत्र और केतुआनन मेलायू की नीतियों के कथित खर्च पर - अंततः सिंगपाुर से निष्कासन का नेतृत्व किया। संघ दो साल बाद; 1965 में सिंगपाुर एक स्वतंत्र सम्प्रभु देश बन गया।
आधुनिक सिंगापुर
दक्षिण-पूर्व एशिया में, निकोबार द्वीप समूह से लगभग 1500 कि॰मी॰ दूर एक छोटा, सुंदर व विकसित देश सिंगापुर पिछले बीस वर्षों से पर्यटन व व्यापार के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा है। आधुनिक सिंगापुर की स्थापना सन् 1819 में सर स्टेमफ़ोर्ड रेफ़ल्स ने की, जिन्हें ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारी के रूप में, दिल्ली स्थित तत्कालीन वॉयसराय द्वारा, कंपनी का व्यापार बढ़ाने हेतु सिंगापुर भेजा गया था। आज भी सिंगापुर डॉलर व सेंट के सिक्कों पर आधुनिक नाम सिंगापुर व पुराना नाम सिंगापुरा अंकित रहता है। सन् 1965 में मलेशिया से अलग होकर नए सिंगापुर राष्ट्र का उदय हुआ। किंवदंती है कि चौदहवीं शताब्दी में सुमात्रा द्वीप का एक हिन्दू राजकुमार जब शिकार हेतु सिंगापुर द्वीप पर गया तो वहाँ जंगल में सिंहों को देखकर उसने उक्त द्वीप का नामकरण सिंगापुरा अर्थात सिंहों का द्वीप कर दिया।
अर्थव्यवस्था
सिंगापुर की अर्थव्यवस्था
सिंगापुर विश्व की 9वीं तथा एशिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
अर्थशास्त्रियों ने सिंगापुर को 'आधुनिक चमत्कार' की संज्ञा दी है। यहाँ के सारे प्राकृतिक संसाधन यहाँ के निवासी ही हैं। यहाँ पानी मलेशिया से, दूध, फल व सब्जियाँ न्यूजीलैंड व ऑस्ट्रेलिया से, दाल, चावल व अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएँ थाईलैंड, इंडोनेशिया आदि से आयात की जाती हैं।
१९७० के दशक से यहाँ के व्यवसाय ने ज़ोर पकड़ना शुरु किया जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा। आज मुख्य व्यवसायों में इलेक्ट्रॉनिक, रसायन और सेवाक्षेत्र की कंपनी जैसे होटल, कॉलसेंटर, बैकिंग, आउटसोर्सिंग इत्यादि प्रमुख हैं। यह विदेशी निवेश के लिये काफ़ी आकर्षक रहा है और हाल ही में यहाँ की कंपनियों ने विदेशों में अच्छा निवेश किया है।
thumb|सिंगापुर में कैनेडियन इंटरनेशनल स्कूल
सिंगापुर
सिंगापुर की राजनीति
सिंगापुर एक लोकतांत्रिक देश है जहाँ पीपल्स एक्शन पार्टी, (संक्षेप में PAP) का बोलबाला रहा है। ली कुआन यू इसके सबसे प्रभावशाली नेता थे जो ३1 साल तक सत्ता में रहे (1959-90)। इस दौरान सिंगापुर ने बहुत व्यावसायिक प्रगति की। सन् २००६ के चुनाव में इसने ८४ में से ८२ सीटें जीतीं। यहाँ की संसद एक सदन वाली है जिसके पास विधान बनाने का हक है, यानि विधायिका है। इसके अलावे यहाँ की सरकार में कार्यकरने वाली कार्यपालिका तथा न्याय मामलों के लिए न्यायपालिका दो अन्य अंग हैं। यहाँ की सरकार व्यवसाय को प्रभावित करती है http://www.guidemesingapore.com/relocation/introduction/singapores-political-system संग्रहीत प्रति 26 अप्रैल 2015 https://web.archive.org/web/20170322223844/https://www.guidemesingapore.com/relocation/introduction/singapores-political-system 22 मार्च 2017 dead । वैसे तो यहाँ ४३ पार्टियाँ है पर कुछ मुख्य ये हैं -
Democratic Progressive Party
National Solidarity Party
People’s Action Party
People’s Liberal Democratic Party
Pertubuhan Kebangsaan Melayu Singapura
Reform Party
Singapore Democratic Alliance
Singapore Democratic Pary
Singapore Justice Party
Singapore People’s Party
Singapore National Front
Workers’ Party
पर्यटन
सिंगापुर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में यहाँ के तीन संग्रहालय, जूरोंग बर्ड पार्क, रेप्टाइल पार्क, जूलॉजिकल गार्डन, साइंस सेंटर सेंटोसा द्वीप, पार्लियामेंट हाउस, हिन्दू, चीनी व बौद्ध मंदिर तथा चीनी व जापानी बाग देखने लायक हैं। सिंगापुर म्यूजियम में सिंगापुर की आजादी की कहानी आकर्षक थ्री-डी वीडियो शो द्वारा बताई जाती है। इस आजादी की लड़ाई में भारतीयों का भी महत्वपूर्ण योगदान था।
thumb|right|250px|रात में दमकता सिंगापुर का क्षितिज
कल्चर म्यूजियम में विभिन्न जातियों के त्योहारों को प्रदर्शित किया गया है, जिनमें दशहरा, दीपावली व इनका महत्व बताया गया है। 600 प्रजातियों व 8000 से ज्यादापक्षियों के संग्रह के साथ जुरोंग बर्ड पार्क एशिया-प्रशांत क्षेत्र का सबसे बड़ा पक्षी पार्क है। दक्षिणी ध्रुव का कृत्रिम वातावरण बनाकर यहाँ पेंग्विन पक्षी रखे गए हैं। 30 मीटर ऊँचा मानव निर्मित जलप्रपात व ऑल स्टार बर्ड शो जिसमें पक्षी टेलीफोन पर बात करते हैं, अन्य प्रमुख आकर्षण हैं।
रेप्टाइल पार्क में 10 फुट लंबे जिंदा मगरमच्छ के मुँह में प्रशिक्षक द्वारा अपना मुँह डालना व कोबरा साँप का चुंबन लेना रोमांचकारी है। जूलॉजिकल गार्डन में एनिमल फीडिंग शो सी. लायन डांस शो आदि दर्शकों का मन मोह लेते हैं।
thumb|300px|right|<div style="text-align: center;">सिंगापुर का श्री मरिअम्मन मन्दिर
यह भी देखिए
सिंगापुर
536780
सन्दर्भ
Singapore सिंगापुर
yes
श्रेणी:दक्षिण-पूर्व एशियाई देश
*
श्रेणी:दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र