411 REFERENCE · Wikipedia
बेसाइड कोम्प्रेहेंसिव स्कूल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बेसाइड कोम्प्रेहेंसिव स्कूल Bayside Comprehensive School चित्र:बेसाइड कोम्प्रेहेंसिव स्कूल लोगो.png 1972 एकल-लिंग व्यापक विद्यार्थियों का लिंग पुरुष लॅज़ली ग्रेच 65 लगभग 1000 उम्र 12-18 बेसाइड सड़क जिब्राल्टर नेवी नीला अल स्टूडेंट लाइफ़ http://www.baysideschoolgibraltar.gi/ 250px बेसाइड सड़क की तरफ़ से विद्यालय का प्रवेशद्वार
बेसाइड कोम्प्रेहेंसिव स्कूल (Bayside Comprehensive School), साधारण रूप से बेसाइड, ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित लड़को का एक व्यापक विद्यालय है। यह विशेष लड़को के लिए जिब्राल्टर में बने दो माध्यमिक विद्यालयों में से एक है। इसमें आठ से तेरह वर्ष के बीच की शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चे (उम्र बारह से अठारह के बीच) पढ़ते हैं। विद्यालय का निर्माण 1972 में चार पृथक विद्यालयों को मिला कर किया गया था। इसका पाठ्यक्रम यूनाईटेड किंगडम की शिक्षा प्रणाली पर आधारित है तथा यहाँ आधुनिक शिक्षा संरचना अनुसार विभिन्न सुविधाएँ विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं।
इतिहास
बेसाइड कोम्प्रेहेंसिव स्कूल वर्ष 1972 में स्थापित किया गया था ठीक उसी वर्ष जब जिब्राल्टर में व्यापक विद्यालय प्रणाली लागू की गई थी। चार पृथक विद्यालयों को आपस में मिला कर बेसाइड विद्यालय बनाया गया था जिसका उद्देश्य बारह से अठारह वर्ष की उम्र वाले बच्चों को शिक्षा प्रदान करना है। वे चार मूल विद्यालय थे: सेंट जेगोस सेकेंडरी मॉडर्न, आर लेडी ऑफ़ लूर्डेस सेकेंडरी मॉडर्न, जिब्राल्टर एण्ड डॉकयार्ड टेक्निकल स्कूल और जिब्राल्टर ग्रामर स्कूल। हालांकि वर्ष 1974 तक इन विद्यालयों के बच्चे एक इमारत में नहीं बैठते थे। 1974 से इन चारों स्कूलों के विद्यार्थियों ने बेसाइड की वर्तमान इमारत में एक साथ शिक्षा प्राप्त करना आरम्भ किया।http://www.baysideschoolgibraltar.gi/bayside/about%20bayside About Bayside baysideschoolgibraltar.gi 8 नवम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20091101012347/http://www.baysideschoolgibraltar.gi/bayside/about%20bayside 1 नवंबर 2009 dead
फरवरी 2002 में विद्यालय में एक नए खंड का निर्माण हुआ। इस नए खंड में एक हॉल, तीन विशाल कक्षाएँ, आदि शामिल हैं।
पाठ्यक्रम
बेसाइड विद्यालय का पाठ्यचर्या यूनाईटेड किंगडम की शिक्षा प्रणाली पर आधारित है। जिब्राल्टर का राष्ट्रीय पाठ्यचर्या इंग्लैंड और वेल्स में लागू शिक्षा प्रणाली से मेल खाता है। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने ब्रिटिश विश्विद्यालयों और कॉलेजों से अपनी उच्च-शिक्षा प्राप्त की है। विद्यालय का पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के "आध्यात्मिक, नैतिक, सांस्कृतिक, मानसिक और शारीरिक विकास" की वृद्धि के लिए गठित है। यहाँ अंग्रेज़ी के अलावा विभिन्न यूरोपीय भाषाओं का ज्ञान भी दिया जाता है जैसे इतालवी, स्पेनिश और फ्रेंच।http://www.baysideschoolgibraltar.gi/courses.php Courses baysideschoolgibraltar.gi 8 नवम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20121112211825/http://www.baysideschoolgibraltar.gi/courses.php 12 नवंबर 2012 dead
सुविधाएँ
विद्यालय में आधुनिक शिक्षा संरचना के अनुरूप विद्यार्थियों के लिए कई सुविधाएँ हैं। इनमें से कुछ मुख्य हैं:
सात विज्ञान प्रयोगशालाएँ
कला, शिल्प और प्रौद्योगिकी कार्यशालाएँ
ड्रामा स्टूडियो
व्यायामशाला
रिसोर्स सेंटर, जिसमें पुस्तकालय, कम्पयूटर, इंटरनेट व फोटो कॉपी आदि सुविधाएँ शामिल हैं
अध्ययन हॉल और विनोद कक्ष
तीन खेल के मैदान
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
http://www.baysideschoolgibraltar.gi/
36.148348 -5.350978 region:GI_type:edu title
श्रेणी:जिब्राल्टर के विद्यालय
श्रेणी:जिब्राल्टर की इमारतें और संरचनाएँ