411 REFERENCE · Wikipedia
शाओशान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|माओ ज़ेदोंग का जन्मस्थान
शाओशान (韶山, Shaoshan) चीन के हूनान प्रान्त के शिआंगतान (湘潭, Xiangtan) क्षेत्र में ज़िले के प्रशासनिक दर्जे वाला एक शहर है, जो जनवादी गणतंत्र चीन के संस्थापक माओ ज़ेदोंग का जन्मस्थान होने के लिए प्रसिद्ध है। चीन में जब १९४० के दशक में साम्यवादी क्रान्ति (कोम्युनिस्ट क्रांति) चल रही थी तो यह शहर साम्यवादी गुट का एक महत्वपूर्ण गढ़ था। सन् २०१० की जनगणना में शाओशान की आबादी लगभग १,००,००० थी जिनमें से १६,००० किसान थे। यह शहर हूनान की राजधानी, चांगशा, से लगभग ९० किमी दक्षिण पश्चिम पर स्थित है।The Rough Guide to China https://web.archive.org/web/20140725180545/http://books.google.com/books?id=vz48pBs5w14C 25 जुलाई 2014 , David Leffman, Martin Zatko, Penguin, 2011, ISBN 978-1-4053-8908-2, ... Mao Zedong's birthplace, the hamlet of SHAOSHAN (韶山, sháoshān), lies 90km to the southwest of Changsha, a fine day-trip from the provincial capital through the Hunanese countryside ...
इन्हें भी देखें
माओ ज़ेदोंग
हूनान
सन्दर्भ
2
श्रेणी:चीन के शहर
श्रेणी:चीनी जनवादी गणराज्य के नगर
श्रेणी:हूनान