411 REFERENCE · Wikipedia
वेल्स के राजकुमार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राजकुमार वेल्स अंग्रेज़ी:Prince of Walesवेल्श:Tywysog Cymru Prince of Wales's feathers Badge.svg 100 वेल्स के राजकुमार के feathers Personal Banner of the Prince of Wales.svg Prince of Wales in Normandy 2024.jpg 200px विलियम 9 सितंबर 2022 क्लारेंस हाउस यूनाइटेड किंगडम के अधिराट् जीवन भर अथवा सिंघासन पर काबिज़ होने तक लिलैवेलिन ऍप ग्रिफ़्फ़िद www.princeofwales.gov.uk
वेल्स के राजकुमार (en Prince of Wales, cy Tywysog Cymru) यूनाइटेड किंगडम में परम्परानुसार ब्रिटिश युवराज अथवा युवरानी को दिया जाने वाला ख़िताब है। १२वीं शताब्दी से पूर्व, वेल्स के राजकुमार का खिताब वेल्स के स्थानीय शासक द्वारा रखा जाने वाला खिताब था, जिससे पूर्व, वेल्श शासक खुद को वेल्स के राजा कहलवाया करते थे। वेल्स के अंतिम देशज राजकुमारों में से एक, लिलैवेलिन ऍप ग्रिफ़्फ़िद, 1282 में ओवेरिन ब्रिज की लड़ाई में मारे गए थे। जिसके बाद इंग्लैंड का वेल्स पर नियंत्रण बन गया। सर्वप्रथम एडवर्ड प्रथम, इंग्लैंड के राजा, ने अपने बेटे एडवर्ड (1284 में कैर्नारफॉन कैसल में जन्म) को 1301 में वेल्स के पहले अंग्रेजी राजकुमार के रूप में नियुक्त किया था। उसके बाद भी कभी कुछ वेल्श राजकुमारों को वेल्स का राजकुमार नियुक्त किया गया, परंतु वेल्श सत्ता हमेशा अंग्रेजी आधिपत्यता में रही और यह हमेशा अंग्रेजी राजघरानों के लिए मूल्य और सम्पन्नता का विषय रहा।
14 वीं शताब्दी के बाद से, यह उपादि सतत रूपसे अंग्रेजी एवं (बाद में) ब्रिटिश राजा या रानी द्वारा अपने भावी उत्तराधिकारी को दिया जाने वाला एक राजवंशीय उपादि बन गई, बहरहाल, इस उपादि के दिया या ना दिया जाना, सिंघासन पर उत्तराधिकार के अधिकारों को प्रभावित नहीं करता है। इसे केवल व्यक्तिगत सम्मान या गरिमा के तौरपर युवराज या युवरानी को दिया जाता है, और यह वंशानुगत नहीं है, सिंघासन पर काबिज़ होने के बाद यह पद खाली हो जाता है। वर्ष 1301 से, चेस्टर के अर्ल की उपाधि भी प्रिंस ऑफ वेल्स के संग संयोजन में दी जाती है। वेल्स के राजकुमार के पास आमतौर पर अन्य खिताब और सम्मान भी होते हैं; मसलन, यदि वेल्स के राजकुमार संप्रभु के पुत्र भी हैं, तो आम तौरपर वे कॉर्नवाल के ड्यूक भी होते है, जो "प्रिंस ऑफ वेल्स" के विपरीत स्वाभाविक रूप से भूमि, संपत्ति और संवैधानि जिम्मेदारियों के संग आता है।
सबसे लंबे समय तक सेवारत प्रिंस ऑफ वेल्स, चार्ल्स तृतीय हैं। वेल्स के राजकुमार की धर्मपत्नी को "वेल्स की राजकुमारी" के नाम से संबोधित किया जाता है।https://www.bbc.co.uk/news/uk-scotland-north-east-orkney-shetland-38656926 Duchess of Rothesay opens Rowett research building in Aberdeen Ken Macdonald 18 January 2017 BBC News 22 मई 2020 https://web.archive.org/web/20181111132736/https://www.bbc.co.uk/news/uk-scotland-north-east-orkney-shetland-38656926 11 नवंबर 2018 live)
ज़िम्मेदारियाँ और कर्तव्य
thumb|right|कार्डिफ़, वेल्स में वेल्श संसद की चौथी बैठक के उद्घाटन समारोह में, रानी एलिज़ाबेथ और कॉर्नवाल की डचेस, कैमिला के संग, वेल्स के राजकुमार चार्ल्स, 7 जून 2011.
प्रिंस ऑफ वेल्स यूनाइटेड किंगडम के शासक के उत्तराधिकारी हैं। बहरहाल, उनपर शाही उत्तराधिकारी या प्रिंस ऑफ वेल्स के रूप में कोई औपचारिक सार्वजनिक भूमिका या जिम्मेदारी संसद द्वारा या अन्यथा कानून या रिवाज द्वारा नहीं सौंपी गई है।
वर्तमान राजकुमार अब अक्सर महारानी को अपने कर्तव्यों के पालन में की सहायता करता है, उदाहरण के लिए वे लंदन में गणमान्य लोगों का स्वागत करते हुए, राजकीय दौरे के दौरान एवं राजकीय रात्रिभोज में भाग लेने के लिए रानी का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने राजकीय समारोहों, अंत्येष्टि समारोहों जैसे देशी व वैदेशिक समारोहों में अपने देश और राजमुकुट का प्रतिनिधित्व किया है।The Prince of Wales - Royal Duties http://www.princeofwales.gov.uk/the-prince-of-wales/royal-duties Clarence House 10 August 2015 https://web.archive.org/web/20150726110141/http://www.princeofwales.gov.uk/the-prince-of-wales/royal-duties 26 जुलाई 2015 live साथ ही, रानी ने प्रिंस ऑफ वेल्स को शाही फ़रमान जारी करने का अधिकार भी सौंप रखा है।
वेल्स के प्रिंस की जागीरें और राजकीय निवास
वेल्स के राजकुमार को अनेक शाही निवासों औरजगीरों का मालिकत्व दिया जाता है, जीमने कुछ उन्हें बहैसियत वेल्स के प्रिंस मिलते हैं, जबकि कुछ उन्हें करवाल के ड्यूक होने के नाते मिलते हैं, इसके अलावा प्रिंस चार्ल्स के कुछ निजी संपत्तियां भी हैं। इसमें से क्लारेंस हाउस वेल्स के प्रिंस का आधिकारिक लंदन निवास है।
क्लैरेंस हाउस लंदन के वेस्टमिंस्टर शहर में सेंट जेम्स पैलेस से सटा हुआ है, और दोनों एक ही बाघ में स्थित हैं। यह महल १९५३ से २००२ तक राजमाता एलिज़ाबेथ का निवास रहा थाWho lived in Clarence House? http://www.royalcollection.org.uk/visit/clarencehouse/about/who-lived-in-the-house royalcollection.org 19 June 2015 https://web.archive.org/web/20150619195612/http://www.royalcollection.org.uk/visit/clarencehouse/about/who-lived-in-the-house 19 जून 2015 dead। उस समय के बाद से यह भवन राजकुमार चार्ल्स, वेल्स के राजकुमार और कैमिला, कोर्नवॉल की डचेस का आधिकारिक निवास है। यह भवन २००३ से २०११ तक, प्रिंस विलियम का भी आधिकारिक निवास था, जब २०११ में उनका विवाह हो गया। साथ ही प्रिंस हैरी भी २००३ से २०१२ तक यहाँ रहते थे।http://www.cbsnews.com/8301-31749_162-57405780-10391698/prince-harry-moves-into-kensington-palace/ Prince Harry moves into Kensington Palace 23 मई 2020 https://web.archive.org/web/20130802052150/http://www.cbsnews.com/8301-31749_162-57405780-10391698/prince-harry-moves-into-kensington-palace 2 अगस्त 2013 live इस महल को हर गर्मियों में करीब एक महीने के लिए खोला जाता है।1235202 Clarence House 9 July 2015
वेल्स के राजकुमार का निजी कार्यालय होने की विशेष रूपसे पहचाना होने के कारण अक्सर "क्लैरेंस हाउस "को "वेल्स के राजकुमार के निजी कार्यालय" के लिए एक उपलक्षण के रूप में उपयोग किया जाता है। यह उनका आधिकारिक लन्दन निवास है।
स्थान अवस्थिति टिप्पणियाँक्राउन एस्टेट (शाही जागीरें) क्लेरेंस हाउस लंडन आधिकारिक लंदन निवासकॉर्नवाल के डची हाईग्रोव हाउस ग्लॉस्टरशायर लुइनिवरमॉड कार्मार्थनशायर, वेल्स वेल्स में प्रिंस ऑफ वेल्स के सामान्य देश के निवास टैमरिस्क सिसिली द्वीपनिजी बर्कहॉल बैल्मोरल, एबर्डीनशायर राजमाता रानी एलिजाबेथ द्वारा पहले से इस्तेमाल किया जा रहा बालमोरल कैसल की संपत्ति पर स्थित डम्फ़्रीज़ हाउस डम्फ़्रीज़ हाउस, आयरशायर
चिह्नशास्त्र
वेल्स के राजकुमार के शाही कुलांक में वेल्स से जुड़े कई विशेष चिह्न तथा राजकुमार के अन्य निजी कृतियों के भी चिह्न मौजूद होते हैं, वर्त्तमान राजकुमार के कुलंक में यूनाइटेड किंगडम के घातक देशों से जुड़े चिह्नों के साथ, ब्रिटिश राजमुकुट, वेल्स के लाल ड्रैगन और शुतुरमुर्ग के पंख, जो वेल्स के राजकुमार से जुड़ा चिह्न है, जैसे चिह्नों के साथ कॉर्नवाल की डची का कुलंक भी नीचे देखने को मिलता है:Titles and Heraldry https://web.archive.org/web/20200419231207/https://www.princeofwales.gov.uk/titles-and-heraldry 19 अप्रैल 2020 राजकुमार के आधिकारिक वेबसाइट पर
350 300 File:Coat of arms of the Prince of Wales.svg प्रिंस चार्ल्स, वेल्स के प्रिंस का सम्पूर्ण शाही कुलांक File:Arms of Charles, Prince of Wales.svg प्रिंस चार्ल्स का बतौर "वेल्स के प्रिंस" के कुलांकीय ढाल के रंग
वेल्स के राजकुमारों से जुड़े कुछ विशेष चिह्न हैं: वेल्स के लाल ड्रैगन का चिह्न, जो वर्षों से वेल्स का सांस्कृतिक प्रतीक रहा है, इसके अलावा एक राजकुमार मुकुट के बीच तीन शुतुरमुर्ग के श्वेत पंखों का चिन्ह भी हमेशा से वेल्स के राजकुमारों का कुलाँकिया चिह्न रहा है, जिसका इतिहास वेल्स के पहले अंग्रेज़ी राजकुमार, एडवर्ड, जिन्हें ब्लैक प्रिन्स भी कहा जाता था, से जुड़ा है। इसमें वेल्स के राजकुमार का निजी ध्येय, "इख़् दिएन" (Ich Dien; जर्मन:मैं सेवा करता हूँ) भी अंकित है।https://www.princeofwales.gov.uk/titles-and-heraldry Titles and Heraldry: Prince of Wales's Feathers 2018-08-10 प्रिंस ऑफ़ वेल्स का आधिकारिक जालस्थल https://web.archive.org/web/20200419231207/https://www.princeofwales.gov.uk/titles-and-heraldry 19 अप्रैल 2020 live इसके अलावा राजकुमार के कुलांक में कॉर्नवाल की डची का भी कुलंक मौजूद होता है:
150 230 File:Prince of Wales's feathers Badge.svg मुकुट के बीच तीन शुतुरमुर्ग के श्वेत पंखों का चिन्ह, जो एडवर्ड (ब्लैक प्रिन्स) का निजी कुलचिह्न था File:Prince of Wales' Red Dragon.svg वेल्स के लाल ड्रैगन का चिह्न File:Arms of the Duchy of Cornwall.svg कॉर्नवाल का कुलांक, मुकुट के संग
इन चिन्हों को वेल्स के राजकुमार अपनी निजी कार्यों में उपयोग करते हैं। वेल्स में, तथा, यूनाइटेड किंगडम के अन्य स्थानों में राजकुमार अपने विभिन्न ध्वजों व चिह्नों का उपयोग करते हैं, जो उनके विभिन्न कृतियों को दर्शाता है।
ध्वज मानक
वेल्स के राजकुमार का निजी मानक भी है, जिसे वेल्स के राजकुमार से जुडी आधिकारिक व राजकीय, भवनों, तथा अन्य समारोहों में इस्तेमाल किया जाता है। यूनाइटेड किंगडम तथा राष्ट्रमंडल प्रजाभूमियों में उनके ओहदे के अनुसार, वेल्स के राजकुमार के शाही मानक के भिन्न संस्करण भी हैं। मसलन, कनाडा में वेल्स के राजकुमार का मानक, कनाडियाई शाही मानक पर वेल्स के कुलाँकिय ढाल के रंग अंकित कर बनाया जाता है:
इनका उपयोग राजकुमार से जुड़े निजी भवनों, कार्यालयों और परंपरागत समारोहों में होता है।
इन्हें भी देखें
ब्रिटिश राजतंत्र
कोर्नवॉल के ड्यूक
क्लारेंस हाउस
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Prince of Wales
Prince of Wales
Prince of Wales
Prince of Wales
www.princeofwales.gov.uk-आधिकारिक जालस्थल
list of and history of previous Princes of Wales
श्रेणी:वेल्स
श्रेणी:ब्रिटिश राजपरिवार
श्रेणी:वेल्स के राजकुमार
श्रेणी:यूनाइटेड किंगडम की राजनीति