411 REFERENCE · Wikipedia
रुद्रेश्वर स्वामी मन्दिर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रुद्रेश्वर स्वामी मन्दिर (तेलुगु : वेयि स्तम्भाल गुडि , अर्थ = एक हजार स्तम्भ वाला मन्दिर) एक हिन्दू मन्दिर है जो भारत के तेलंगाना राज्य में स्थित है। इस मन्दिर में भगवान विष्णु, शिव तथा सूर्य भगवान की मूर्तियाँ है। इसका निर्माण लगभग ११६३ ईसवी में हुआ था।
== इतिहास ==
हजार स्तम्भ मन्दिर का निर्माण काकतीय राजवंश के समय ११६३ में वहां के राजा रुद्र देव ने करवाया था । उसका विनाश तुगलकवंश ने डेक्कन आक्रमण के दौरान कर दिया था। इसमें एक हजार स्तम्भ (अर्थात खम्भे) है। आधुनिक इंजीनियरों ने इन सभी खम्भों को हटा दिया है।
हैदराबाद के निज़ाम, मीर उस्मान अली खान ने इस मन्दिर के पुनर्निर्माण के लिए 1 लाख रुपये दान किया।
== मन्दिर वास्तुकला ==
यह मन्दिर हैदराबाद तेलंगाना से १५० किलोमीटर (९३ मील) की दूरी पर स्थित है। मन्दिर एक तारे के आकार का है। इस पवित्र मन्दिर में तीन देवताओं की मूर्तियां स्थापित है - शिव, विष्णु, सूर्य देवता। इसको 'त्रिकुटल्यम' के नाम से भी जाना जाता है। मन्दिर में कई छोटे शिवलिंग भी है। इस मन्दिर का पुनर्निर्माण भारत सरकार ने २००४ में करवाया था।
== सन्दर्भ ==