Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

लाल कड़ियाँ मई 2016 कैप्टन अमेरिका : सिविल वॉर Captain America Civil War logo.jpg डीवीडी कवर एन्थनी रुसोजो रुसो केविन फाइगी क्रिस्टोफर मार्कसस्टीफेन मैक्फीली कैप्टन अमेरिका जोई सिमनजैक किर्बी क्रिस इवांस रॉबर्ट डॉनी जूनियर स्कार्लेट जोहानसन सेबेस्टियन स्टेन एंथनी मैकी पॉल बेटनी जेरेमी रेनर डॉन चीडल एलिज़ाबेथ ऑल्सन‎ पॉल रुड हेनरी जैकमैन ट्रेंट ऑपलोक मार्वल स्टूडियोज़ वॉल्ट डिज़्नी पिक्चर्समोशन पिक्चर्स 2016 5 6 उत्तरी अमेरिका यूनाइटेड स्टेट्स अंग्रेजी कैप्टन अमेरिका: सिविल वाॅर (कैप्टन अमेरिका: गृहयुद्ध) (अंग्रेजी; Captain America: The Civil War) वर्ष 2016 की अमेरिकी सुपरहीरो फ़िल्म है, जो 'मार्वल काॅमिक्स' के कल्पित नायक कैप्टन अमेरिका पर आधारित है, जिसे बतौर निर्माता मार्वल स्टुडियोज और वितरक वाॅल्ट डिज़नी माॅशन पिक्चर्स ने पेश किया है। यह वर्ष 2011 की कैप्टन अमेरिका: द फर्स्ट एवेन्जर और 2014 की कैप्टन अमेरिका: विंटर सोल्जर की तीसरी कड़ी है और मार्वल सिनेमेटिक युनिवर्स (MCU) की ओर से यह तेरहवॉं संस्करण है। फ़िल्म का निर्देशन रूसो बंधुओं, एंथनी और जो रुस्सो ने किया है, साथ ही पटकथा क्रिस्टोफर मार्कस एवं स्टीफन मैक्फीली ने तैयार किया है तथा फ़िल्म के परिचित अदाकारों में क्रिस इवांस, रॉबर्ट डॉनी जूनियर, स्कार्लेट जोहानसन, सेबेस्टियन स्टेन, एंथोनी मैकी, एमिली वैनकैंप, डाॅन चीडल, जेरेमी रेनर, चैडविक बोसमैन, पॉल बेटनी, एलिज़ाबेथ ऑल्सन‎, पॉल रड, फ्रैंक ग्रिलो, डेनियल ब्रुह्ल और विलियम हर्ट आदि शामिल है। फ़िल्म कैप्टन अमेरिका: सिविल वाॅर में, कैप्टन अमेरिका अपने विश्व सुरक्षा की मुहिम को जारी रखता है, पर अब उनका दल दो विपरीत दलों में बंट चुका हैं, जिनमें से एक की अगुवाई कैप्टन अमेरिका और अन्य में आयरन मैन करते हैं, विगत एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्राॅन के प्रासंगिक विनाश की घटनाओं के बाद सरकारी निरिक्षणों और एवेंजर्स की जवाबदेही के मद्देनजर कई राजनीतिक दल अब सूपरह्युमन गतिविधियों पर नियमन करने या अंकुश लगाने हेतु कानून पारित करती है। http://www.bbfc.co.uk/releases/captain-america-civil-war-film-0 संग्रहीत प्रति 2 मई 2016 https://web.archive.org/web/20170828061346/http://www.bbfc.co.uk/releases/captain-america-civil-war-film-0 28 अगस्त 2017 live सिविल वाॅर की डेवलपमेंट के साल 2013 से तब हुई जब मार्कस तथा मैकफीले ने पटकथा लिखना शुरू किया, उनका यह विचार 2006 की प्रकाशित सिविल वाॅर नामक काॅमिक्स की कथारेखा पढ़ने के बाद ही उपजा था। रूसो बंधु विगत "द विंटर सोल्जर" की टेस्ट स्क्रीनिंग में मिली सकारात्मक समीक्षा ने 2014 को दुबारा निर्देशन का उत्साह दिया। फ़िल्म के शीर्षक का खुलासा अक्टूबर 2014 में जारी हुआ और डाॅउनी पहले ही भूमिका के लिए चुने गए थे, अन्य सदस्यों की कास्टिंग भी आगामी महीने तक पूरी हो गई। फ़िल्म की प्रमुख फोटोग्राफी अप्रैल 2015 में जाॅर्जिया के फैयेटी काउंटी स्थित पाइनवुड एटलांटा स्टुडियो और मेट्रो एटलांटा एरिया के साथ शुरू हुई, जोकि अगस्त के जर्मनी पर जाकर समाप्त हुई। "कैप्टन अमेरिका: सिविल वाॅर" का वैश्विक आयोजन लाॅस एंजिल्स में अप्रैल 12, 2016 से हुआ, वहीं अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन अप्रैल 27 से शुरू हुआ और फिर संयुक्त राष्ट्र में यह थ्रीडी एवं आईमैक्स फाॅर्मेट के साथ मई 6 को प्रदर्शित हुई। फ़िल्म ने समीक्षकों एवं व्यावसायिक तौर पर काफी सफलता अर्जित की, जिसने वर्ल्डवाईड $678 करोड़ डाॅलर से अधिक का मुनाफा कमाया। सारांश सन् 1991 में, हायड्रा के ऑपरेटिव्स साइबेरिया में लगभग ब्रेनवाॅश (स्मृतिलोप) हो चुके भूतपूर्व सार्जेन्ट जेम्स "बक्की" बार्निस़ को एक वाहन को अवरोधित कर उसमें भरे सुपर-सोल्जर सीरम वाले अटैची को जब्त करने और बीच में दखलांदजी करनेवालों को खत्म करने का काम सौंपा जाता है। वहीं वर्तमान में, लगभग साल भर हुई पिछली अलट्राॅन को हराने की घटना के बाद एवेंजर्स दल, स्टीव राॅजर्स, नताशा रोमैनाॅफ, सैम विल्सन, और वांडा मैक्सिमाॅफ लैगोस में स्थित प्रयोगशाला से ब्रोक रमलाॅ को एक जैविक हथियार चुराने से रोकने के लिए पहुँचती हैं। इससे पहले कि वो उसे हरा पाते, रमलाॅ अपने विस्फोटक लदे वेस्ट के धमाके से राॅजर्स को रोकने की कोशिश करता है। वांडा इस धमाके को जज़्ब कर, खुले आसमान में भेजने का प्रयास करती है, लेकिन सामने मौजूद इमारत को धमाके से तबाह कर डालती है, नतीजतन वहां कई वकांडा के राहतसेवी कार्यकर्ता मारे जाते हैं। फिर टीम जब हेडक़्वार्टर पर पहुँचती है, संयुक्त राष्ट्र के राज्य सचिव थैडियुस राॅस टीम को यह जानकारी देती है कि संयुक्त राष्ट्र सोकोवियो समझौते को पारित करने के प्रयास में हैं, जिसमें कई अंतर्राष्ट्रीय सरकारी संगठन एवेंजर्स पर निगरानी तथा उसपे नियंत्रण करने की बतौर नियमन एक्ट लागू करने की स्थापना करेंगे। इस निर्णय से दल दो हिस्सों में बंट जाती हैं: एक जिसमें टोनी स्टार्क का यह नजरिया रहता है कि वही अल्ट्राॅन की रचना और सोकोवियो के तबाही की वजह है, हालाँकि राॅजर्स को सरकार से ज्यादा खुद के फैसले पर ही यकीन हैं। वहीं विएना में आयोजित सम्मेलन में इस समझौते की मंजूरी होनी ही थी, कि एक बम धमाके से वकांडा के राजा टी'चाका मारे जाते हैं। सिक्युरिटी फुटेज की झलक में हमलावर बाॅम्बर बार्निस़ नजर आता है। शैराॅन कार्टर की इत्तला से बार्निस़ के ठिकाने की खबर पर, जब मालूम होता है कि सरकार उसे जिंदा पकड़ने के मकसद में नहीं हैं, तो राॅजर्स अकेले ही बार्निस़ को ढुंढ़ निकालने का फैसला करता है। राॅजर्स और विल्सन तब बुखारेस्ट में ढुंढ़ते हुए बार्निस़ को एक खस्ताहाल तहखाने में खोज निकालते हैं और उसे वादा दिलाया जाता है कि वह इन ऑथोरिटीज और टी'चैला से बचाने की भरसक कोशिश करेगा, लेकिन जल्द ही राॅजर्स, विल्सन, बार्निस़ और टी'चैला गिरफ्तार किए जाते हैं। उधर बार्निस़ के पुराने हायड्रा हैंडलेर को मारकर, हेलमट ज़ेमो उस ट्रिगर शब्द वाली किताब को चोरी कर लेता है जिससे बार्निस़ की स्मृतिलोप मस्तिष्क को एक्टिवेट किया जा सके। वह बर्लिन के सुविधा संपन्न कैद में घुसपैठ कर वहां बंद बार्निस़ से मिलता है और उन शब्दों को दोहरा कर बार्निस़ को हुक्म मानने लायक तैयार करता है। वह बार्निस़ से सवाल तलब करता है, फिर वहां के परिसर में हंगामा मचाकर उसकी आड़ में फरार हो जाता है। राॅजर्स तब बार्निस़ को रोककर सबकी नजरों से बचाते हुए उसे निकाल लेता है। जब बार्निस़ अपने होशोहवास पर काबू पा लेता है, वह खुद के बेकसूर होने और ज़ेमो को उस सायबेरियाई हायड्रा फैसिलिटी की ओर बढ़ने की बात बताता हैं जहाँ उसके जैसे कई स्मृतिलोप हो चुके सुपर-सोल्जर फिलहाल क्रायोजेनिक (शीतकालिक निद्रा) अवस्था में मौजूद हैं। फिर ये जानते हुए कि यदि वे सिर्फ ऑथोराइजेश्न की इजाजत के आस में रहें तो वे ज़ेमो को वक्त पर पकड़ नहीं पाएँगे, फिर तो राॅजर्स एवं विल्सन को इस अवांछित मुहिम पर निकलने का फैसला लेना पड़ता है, जिसके लिए वह वांडा, क्लिंट बैर्टन, और स्काॅट लैंग को इसमें शामिल करता है। इधर राॅस को मनाते हुए बगावत कर चुकी अपने काॅमरेड टीम को वापिस लाने के लिए, स्टार्क अपनी दूसरी टीम इकट्ठी करने के लिए रोमैनाॅफ, टी'चैला, जेम्स राॅड्स, तथा विजिन के साथ और बेहतरी के लिए हाईस्कूल छात्र पीटर पार्कर को भी शामिल कर लेता है। स्टार्क और उसकी टीम पीछा करते हुए राॅजर्स की टीम को लीपज़िग/हैली एअरपोर्ट पर रोकने पहुँचती हैं, जहाँ दोनों में भिड़त होती है। यहां आखिर में रोमैनाॅफ पसीजते हुए राॅजर्स और बार्निस़ को भाग निकलने देती है। इतनी देर में राॅजर्स की टीम पकड़ी जाती है और उनको हिरासत में लेकर बेड़े में कैद कर दिया जाता है, पर इस लड़ाई में रोड्स आंशिक तौर पर लकवाग्रस्त हो पड़ता है जोकि अंजाने में विजिन की तेज वार के हादसे का शिकार हो जाता है। स्टार्क को ज़ेमो द्वारा बार्निस़ को फंसाने के सबूत हासिल होते है और यही प्रमाण वह विल्सन को दिखाता है, जो बाद में उसे राॅजर्स के मंजिल का पता देता है। राॅस को बिना सूचित किए ही, स्टार्क सायबेरियाई हायड्रा फैसिलिटी की ओर बढ़ता है, जहाँ पर उसे राॅजर्स और बार्निस़ को लड़ाई रोकने को कहता हैं, पर इस बात से अंजान कि टी'चैला भी उसके पीछे आ चुका है। उन्हें पता चलता है कि बाकी सुपर-सोल्जर को मारने का जिम्मेवार ज़ेमो है, जोकि सोकोवियाई है और अपने परिवार की मौत की वजह एवेंजर्स को ठहराते हुए उसे सजा देना चाहता है। वह हायड्रा के आर्काइव से बरामद फुटेज में, 1991 में हुए बार्निस़ के हाथों स्टार्क के माता-पिता के कत्ल का राज दिखाता है। गुस्से को एहसास पहचानते राॅजर्स इसकी नजाकत समझ जाता है, जब स्टार्क बेहद खफ़ा होकर बार्निस़ पर झपटता है। इस लड़ाई में, स्टार्क धमाके के वार से बार्निस़ की रोबोटिक बांह तबाह कर डालता है और राॅजर्स भी स्टार्क के आर्मर (कवच) को तोड़कर बेकार कर देता है। राॅजर्स अलग होते हुए बार्निस़ के साथ भाग निकलते हूए, अपनी ढाल पीछे छोड़ जाता है। वहीं एवेंजर्स के बीच कभी ना भरने वाली दरार पैदा करने के इत्मीनान पर, ज़ेमो खुदखुशी की कोशिश ही करता, टी'चैला उसे गिरफ्त में ले लेता है। नतीजतन इन सबके बाद, स्टार्क अपने पैरों वाले कवच को रोड्स की टांग में बांध कर उसे दुबारा चलने लायक मदद दिलाता है, वहीं राॅजर्स भी अपने साथियों को बेड़े की कैद से आजाद कराता है। मध्यांत के दृश्य में, बार्निस़ और राॅजर्स वकांडा की ओर रवाना होते हैं, जहाँ टी'चैला उन्हें अपने यहां पनाह दिलाता है। जहां बार्न्स अपने दिमाग के इलाज के लिए मिलता तब तक क्रायोजेनिक (शीतनिद्रा) अवस्था में रहना कुबूल करता है। वहीं पोस्ट-क्रेडिट दृश्य में, चोटिल हुआ पार्कर उस नए गैजेट का मुआयना करता है जिसे स्टार्क ने उसे दिया था। भूमिकाएँ क्रिस इवांस - कैप्टन अमेरिका/स्टीव राॅजर्स: एवेंजर्स गुटबंध के लीडर जोकि नियमन समझौते के खिलाफ हैं,[4][5] और द्वितीय विश्वयुद्ध के अनुभवी सिपाही जिन्हें एक प्रायोगिक सीरम के सेवन से मानवीय शारीरिक क्षमताओं में अग्रणी बना देता है और एक हादसे में बर्फिली शीतनिद्रा में चले जाने बाद सत्तर साल बाद आधुनिक युग में जागता है।[6][7] रॉबर्ट डॉनी जूनियर - आयरन मैन/टोनी स्टार्क एवेंजर्स गुटबंध के लीडर जोकि नियमन समझौते के पक्ष में हैं, [4][5] तथा स्वयं-घोषित बुद्धिमान, अरबपति, खिलंदड़ और समाजसेवी जिसके पास खुद की ही ईजाद इलेक्ट्रॉमैकेनिकल जंगी बख़्तरबंद मौजूद है।[15][16] स्कार्लेट जोहानसन - ब्लैक विडो/नताशा रोमानाॅफ एक एवेंजर जो स्टार्क की साथी है,[4][5] साथ ही शिल्ड में रह चुकी सबसे उच्च स्तरीय प्रशिक्षित जासूस।[20] सेबेस्टियन स्टेन - बकी बार्न्स/द विंटर सोल्जर एंथोनी मैकी - सैम विल्सन/फाल्कन: एक एवेंजर जो राॅजर्स के साथी हैं, [4][5] और एक कुशल पैरारेस्क्युमैन (पैराशुट बचावसेवी) जिन्हें मिल्ट्री द्वारा विशेष डिजाइन की गई विंग पैक की मदद से आसमानी जंग लड़ने में महारत दी गई है।[29] विल्सन ने अब एक "रेडविंग" नामक रोबोटिक ड्रोन को अपना साथी बना लिया है। [30] चैडविक बोसमैन - टी'चाल्ला/ब्लैक पैंथर: अफ्रीकी राष्ट्र स्थित वकांडा के युवराज, जो अब स्टार्क का साथी है। जेरेमी रेनर - क्लिंट बैर्टन/हाॅकआई: एक मास्टर आर्चर (कुशल धनुर्धारी) जो राॅजर्स का साथी है, [4][5] जोकि पहले शिल्ड और एवेंजर्स के लिए काम कर चुका है। [8][35] डॉन चीडल - जेम्स "राॅडी" राॅड्स/वाॅर मशीन: एक एवेंजर जो स्टार्क का साथी होने साथ,[4][5] अमेरिकी वायु सेना में बतौर अफसर है जोकि वाॅर मशीन नामक बख़्तर पहनता है।[33] एलिज़ाबेथ ऑल्सन‎ - वांडा मैक्सिमाॅफ/स्कार्लेट विच पॉल बेटनी - विज़न पॉल रुड - ऐंट मैन/स्काॅट लैंग एमिली वैन-कैंप - शैराॅन कार्टर टाॅम हाॅलैंड - पीटर पार्कर/स्पाइडर-मैन फ्रैंक ग्रिलो - ब्रोक रमलाॅ/क्राॅसबोन्स: शील्ड के ही आतंक-विरोधी दस्ते स्ट्राइक टीम का पूर्व कमांडर, जोकि बाद में खुद को हायड्रा का एजेंट करार करता है। डेनियल ब्रुह्ल - हेलमट ज़ेमो :[29][74] एक सोकोवियाई मिल्ट्री अफसर जोकि एवेंजर्स को परास्त करने के जुनून में आतंकवादी बन जाता है। विलियम हर्ट - थैडियुस "थंडरबाॅल्ट" राॅस: संयुक्त राष्ट्र के राज्य सचिव और भूतपुर्व अमेरिकी सैन्य जेनेरल जिसका मकसद है हल्क को पकड़ना।[30][33] पात्र चरित्रWorld मूल अभिनेताIndia हिन्दी डबिंगस्टीव रोजर्स/कैप्टन अमेरिकाक्रिस इवांसवरुण धवनटोनी स्टार्क/आयरनरॉबर्ट डॉनी जूनियरराजेश खट्टरनताशा रोमनॉफ/ब्लैक विडोस्कार्लेट जोहानसनप्रज्ञा पांड्या शाहबुकी बर्नेस/विंटर सोल्जरसेबेस्टियन स्टेनमनीष वाधवासैम विल्सन/फैल्काॅनएंथोनी मैकीअनुज गुरवारविजनपॉल बेटनीअतुल कपूरपीटर पार्कर/स्पाइडर-मैनटॉम हॉलैंडवासु शर्माक्लिंट बार्टन/हॉकआईजेरेमी रेनरजेम्स "रोड़े" रोडेज/वॉर मशीनडॉन चीडलराजेश जौलीवांडा मैक्सीमॉफ़/स्कारलेट विचएलिज़ाबेथ ऑल्सन‎पूजा पंजाबीस्काॅट लैंग/एंट-मैनपॉल रुडसाहिल वैद हिन्दी डबिंग कर्मचारी डब संस्करण जारी करने का वर्ष: 6 मई, 2016 (सिनेमा) मीडिया/माध्यम: सिनेमा निर्देशक: मोना घोष शेट्टी / कल्पेश पारेख अनुवाद: समायोजन: उत्पादन: साउंड एण्ड विजन इंडिया अन्य भाषाओं में डबिंग: तमिल/तेलुगू निर्माण संगीत हेनरी जकमॅन प्रदर्शन सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Captain America: Civil War 3498820 marvel2016 captain_america_civil_war Captain America: Civil War captain-america-civil-war Captain America: Civil War श्रेणी:अमेरिकी फ़िल्में श्रेणी:2016 की फ़िल्में श्रेणी:मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फ़िल्में