411 REFERENCE · Wikipedia
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद आर्थिक विस्तार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|1920 और 1976 के बीच विभिन्न औद्योगिक देशों की प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का आर्थिक विस्तार, जिसे युद्ध के बाद का आर्थिक उछाल या पूंजीवाद का स्वर्णयुग भी कहा जाता है,मार्ज्लिन स्टीफन ए॰ सोक्र जूलियट बी॰ 1992 10.1093/acprof:oso/9780198287414.001.0001 पूंजीवाद का स्वर्णयुग: युद्धोत्तर अनुभव की पुनर्व्याख्या 9780198287414 ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद शुरू होने वाले और सन् 1973-1975 की आर्थिक मंदी के साथ समाप्त होने वाले विश्वव्यापी आर्थिक विस्तार की एक व्यापक अवधि थी।"पूंजीवाद के स्वर्ण युग में युद्धोत्तर पुनर्निर्माण और विकास", विश्व आर्थिक और सामाजिक सर्वेक्षण 2017 अध्याय 2। संयुक्त राष्ट्र (2017) इस अवधि में संयुक्त राज्य अमेरिका, सोवियत संघ, ऑस्ट्रेलिया और पश्चिमी यूरोपीय और पूर्वी एशियाई देशों ने विशेष रूप से पूर्ण रोजगार के साथ-साथ असामान्य रूप से उच्च और निरंतर विकास देखा।
शुरुआती पूर्वानुमानों के विपरीत, इस अवधि में कई ऐसे देश थे जो युद्ध के दौरान आर्थिक दृष्टि से प्रभावित हो गये, किन्तु बदलते थे समय के साथ जापान, पश्चिम जर्मनी, ऑस्ट्रिया, दक्षिण कोरिया, बेल्जियम, फ्रांस, इटली और ग्रीस ने अप्रत्याशित आर्थिक वृद्धि हासिल की, जिसे आर्थिक चमत्कार कहा गया। वहीं, स्वीडन जैसे अपेक्षाकृत कम प्रभावित देशों ने भी तेज़ी से विकास किया।
वैश्विक आर्थिक माहौल
ओईसीडी देशों ने 1950 के दशक में 4% से अधिक, जबकि 1960 के दशक में लगभग 5% वार्षिक जीडीपी वृद्धि दर्ज की। 1970 के दशक में यह घटकर 3% रह गई और 1980 के दशक में 2% तक गिर गई। यह गिरावट वैश्विक मंदी, तेल संकट और आर्थिक नीतियों में बदलाव के कारण हुई, जिससे विकास दर धीमी पड़ गई।
https://books.google.com/books?id=cqGVVkw4JhgC&pg=PA1 पूंजीवाद का स्वर्णयुग क्लेरेंडन प्रेस स्टीफन ए॰ मार्ज्लिन जूलियट बी॰ सोक्र 1991 1 9780198287414 2015-12-20
स्किडेल्स्की ने अपनी 2009 की पुस्तक कीन्स: द रिटर्न ऑफ़ द मास्टर के दस पन्नों में स्वर्णयुग की तुलना वाशिंगटन सहमति काल से की। उन्होंने 1980-2009 को वाशिंगटन सहमति का समय माना, जबकि 1973-1980 को संक्रमणकालीन अवधि के रूप में परिभाषित किया वोल्फ
मार्टिन
वैश्विक वित्त को दुरुस्त करना
2009
3
31
येल यूनिवर्सिटी प्रेस
संदर्भ
श्रेणी : इतिहास
श्रेणी : अर्थव्यवस्था