411 REFERENCE · Wikipedia
लैब्राडोर सागर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लैब्राडोर सागर Labrador-sea-paamiut.jpg पामिउत (फ्रेडरिकशैब), ग्रीनलैंड के तट पर लैब्राडोर सागर में सूर्यास्त का दृश्य Labrador sea map.png Canada 61 N 56 W type:waterbody_scale:10000000 Labrador Sea inline,title सागर कनाडा और ग्रीनलैंड c. 1000 km 0 c. 900 km 0 841000 km2 -2 1898 m 0 4316 m 0 http://dic.academic.ru/dic.nsf/enc_geo/153/%D0%9B%D0%90%D0%91%D0%A0%D0%90%D0%94%D0%9E%D0%A0#%D0%9B%D0%B0%D0%B1%D1%80%D0%B0%D0%B4%D0%BE%CC%81%D1%800 ru लैब्राडोर ग्रेट सोवियत इनसाइक्लोपीडिया लैब्राडोरहैवेट
लैब्राडोर सागर (फ्रेंच: मेर डु लैब्राडोर; डेनिश: लैब्राडोरहेवेट) लैब्राडोर प्रायद्वीप और ग्रीनलैंड के बीच उत्तरी अटलांटिक महासागर की एक शाखा है। यह सागर दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व में महाद्वीपीय शेल्फों से घिरा हुआ है। यह डेविस जलसन्धि के माध्यम से उत्तर में बेफ़िन खाड़ी से जुड़ता है।लैब्राडोर सी एटलांटिक ओसियन, ग्रीनलैंड, लैब्राडोर, & मैप ब्रिटेनिका https://www.britannica.com/place/Labrador-Sea www.britannica.com 15 जनवरी 2025 en यह अटलांटिक महासागर का एक सीमांत सागर है।कालोव पीटर पी. ब्लैकवेल्स कॉन्सिस इनसाइक्लोपीडिया ऑफ एनवायरनमेंटल मैनेजमेंट 2009 विले ऑक्सफोर्ड 978-1-4443-1148-8 https://books.google.co.in/books?id=0E0LP-pPCWwC&pg=PA7&redir_esc=y 15 जनवरी 2025 enस्पैल माइकल ए. बाउंड्री करेंट्स एंड वॉटरमास ट्रांसफार्मेशन इन मार्जिनल सीज जर्नल ऑफ फिजिकल ओसियानोग्राफी 1 मई 2004 34 5 1197–1213 10.1175/1520-0485(2004)034<1197:BCAWTI>2.0.CO;2 https://journals.ametsoc.org/configurable/content/journals$002fphoc$002f34$002f5$002f1520-0485_2004_034_1197_bcawti_2.0.co_2.xml?t:ac=journals%24002fphoc%24002f34%24002f5%24002f1520-0485_2004_034_1197_bcawti_2.0.co_2.xml 15 जनवरी 2025 EN 0022-3670
भौगोलिक स्थिति
लैब्राडोर सागर का निर्माण उत्तरी अमेरिकी प्लेट और ग्रीनलैंड प्लेट के अलग होने से हुआ। यह चाकमय कल्प के दौरान बना एक अवसादी बेसिन है जो अब महाद्वीपीय शेल्फ के नीचे दफन है। इसमें विश्व की सबसे बड़ी टर्बिडिटी धारा चैनल प्रणालियों में से एक नॉर्थवेस्ट अटलांटिक मिड-ओशन चैनल (एनएएमओसी) शामिल है जो अटलांटिक महासागर की ओर समुद्र तल के साथ हजारों किलोमीटर तक चलती है। लैब्राडोर सागर उत्तरी अटलांटिक गहरे पानी का एक प्रमुख स्रोत एवं ठंडे पानी का एक भंडार है जो उत्तरी अटलांटिक के पश्चिमी किनारे पर बहुत गहराई पर बहता है।
समुद्र विज्ञान
दिसंबर और जून महीने के बीच लैब्राडोर सागर का उत्तरी और पश्चिमी भाग बर्फ से ढका रहता है। समुद्र में जल का परिसंचरण वामावर्त होता है। इसकी शुरुआत पूर्वी ग्रीनलैंड धारा से होती है और पश्चिमी ग्रीनलैंड धारा द्वारा जारी रहती है जो ग्रीनलैंड के तटों के साथ-साथ बेफ़िन की खाड़ी तक उत्तर की ओर गर्म अधिक खारे पानी को लाती है।
इन्हें भी देखें
बैफीन की खाड़ी
ग्रीनलैंड सागर
सन्दर्भ
श्रेणी:समुद्र विज्ञान
श्रेणी:अटलांटिक महासागर के सागर
श्रेणी:उत्तर अमेरिका के सागर
श्रेणी:उत्तर अमेरिका का भूगोल