Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

दक्षिण द्वीप

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

दक्षिण द्वीप Turbid Waters Surround New Zealand - crop.jpg दक्षिण द्वीप का उपग्रह दृश्य दक्षिण द्वीप (ओशिनिया) मेनलैण्ड ओशिनिया 43 59 S 170 27 E region:NZ_type:isle_scale:5000000 inline,title न्यूज़ीलैंड 150437 12वा 5842 माउंट कुक 3754 क्ल्युथा नदी 840 न्यूज़ीलैंड ISO 3166-2:NZ NZ-S क्षेत्र 7 प्रादेशिक प्राधिकरण 23 क्राइस्टचर्च 375,900 16 1,038,600 जून 2012 यूरोपीय, माओरी साउथ आइलैंडर दक्षिण द्वीप न्यूज़ीलैण्ड के दो मुख्य द्वीपो में से एक है, दूसरा द्वीप उत्तर द्वीप है जो अधिक घनी आबादी वाला है। उत्तर में इसकी सीमा कुक जलसन्धि से लगती है, पश्चिम में टैस्मान सागर से और दक्षिण व पूर्व में प्रशांत महासागर के साथ। दक्षिण द्वीप का कुल क्षेत्रफल 150,437 वर्ग किलोमीटर (58,084 वर्ग मील) है तथा समशीतोष्ण जलवायु से प्रभावित है। दक्षिण द्वीप को कभी-कभी "मुख्यभूमि" (अंग्रेज़ी: मेनलैण्ड) के नाम से भी संदर्भित किया जाता है। हालांकि इसका भूभाग उत्तर द्वीप से 33% बड़ा है परन्तु यहाँ न्यूजीलैण्ड की 4.4 मिलियन (44 लाख) आबादी का केवल 23% हिस्सा रहता है। न्यूज़ीलैंड के यूरोपीय उपनिवेशण के शुरूआती चरणों में ज्यादार यूरोपियाई आबादी दक्षिण द्वीप में रहती थी तथा स्वर्ण होड़ के कारण यह काफ़ी समृद्ध भाग था। बीसवी सदी के शुरुआती वर्षो में उत्तर द्वीप की आबादी ने दक्षिण द्वीप की आबादी को पीछे छोड़ दिया, जिसमें 1911 तक देश की 56% आबादी उत्तर में निवास करती थी, तथा इस पूरी शताब्दी में लोगो और व्यापार का बहाव उत्तर की तरफ़ जारी रहा। श्रेणी:न्यूज़ीलैण्ड के द्वीप