Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

साबाह राज्य

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

साबाहSabah Sabah in Malaysia.svg कोता किनाबालू ७३,६३१ ३५,४३,५०० २०१५ ४८ ज़िले २५ साबाह क्रियोल मलय साबाह मलेशिया का एक राज्य है। यह और सारावाक दो राज्य हैं जो बोर्नियो द्वीप पर स्थित हैं।"The A to Z of Malaysia," Ooi Keat Gin; Scarecrow Press, 2010, ISBN 9781461671992 साबाह मलेशिया का सबसे पूर्वी राज्य है और यह बोर्नियो द्वीप के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित है। दक्षिण में राज्य की सीमा इण्डोनेशिया से लगती हैं और उत्तर में इसकी फ़िलिपीन्स के साथ समुद्री सीमा है। सारावाक के बाद यह देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। लोग व आप्रवासन बोर्नियो के इस भाग में स्थानीय समुदाय सर्वाधिक हैं, जिनमें कादाज़ान, दुसुन और बाजऊ महत्वपूर्ण हैं और जो अधिकतर ईसाई मत और सर्वात्मवाद के अनुयायी हैं। मलेशिया का भाग बनने के बाद, बहुत से मुस्लिम मलय लोग भी यहाँ आकर बस गये हैं। इसके अलावा, फ़िलिपीन्स का दक्षिणी भाग भी समुद्र के पार समीप ही स्थित है। वहाँ दशकों से गृहयुद्ध की स्थिति होने के कारण वहाँ से भी कई शरणार्थी यहाँ आ गये हैं। हालांकि फ़िलिपीन्स एक ईसाई-बहुसंख्यक देश है, दक्षिणी फ़िलिपीन्स में मुसलिमों की बहुतायत है और यह शराणार्थी भी अधिकतर मुस्लिम हैं। इस अनियंत्रित आप्रवासन से स्थानीय मूल निवासियों का जनसंख्या-प्रतिशत घटता चला गया है और यह यहाँ एक बड़े राजनैतिक व सामाजिक तनाव का कारण बन गया है। इन्हें भी देखें बोर्नियो मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र सन्दर्भ * श्रेणी:बोर्नियो श्रेणी:मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र