411 REFERENCE · Wikipedia
1962 एशियाई खेल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चौथे एशियाई खेल २४ अगस्त से ४ सितंबर, १९६२ तक जकार्ता, इण्डोनेशिया में आयोजित किए गए थे। इन खेलों की उल्लेखनीय बात थी इसराइल और ताइवान का खेलों से निष्कासन।
अरब देशों और चीन के दबाव में आकर इण्डोनेशियाई सरकार ने इसराइली और ताइवानी मण्डल को वीज़ा जारी नहीं किए। ऐसा करना एशियाई खेल महासंघ के नियमों के विरुद्ध था और स्वयं मेज़बान सरकार के उस वचन के विरुद्ध भी, जिसमें उसने उन देशों को भी आमन्त्रित करने का वचन दिया था जिनके साथ उसके राजनयिक सम्बन्ध नहीं हैं (इसराइल, ताइवान और दक्षिण कोरिया)।
कुल १६ देशों के १, ४६० खिलाड़ियों ने इन खेलों में भाग लिया, जहाँ पर बैडमिण्टन को पहली बार सम्मिलित किया गया था।
== पदक तालिका ==
स्रोत: कुल पदक स्थिति - जकार्ता १९६२