Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कोम्बा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कोम्बा Comba कोम्बा India Goa 15.2763 73.9544 inline, title गोवा में स्थिति देश प्रान्त गोवा ज़िला दक्षिण गोवा ज़िला तालुका साष्टी 2011 भाषा प्रचलित कोंकणी, मराठी भामस +5:30 पिनकोड दूरभाष कोड कोम्बा (Comba) भारत के गोवा राज्य के दक्षिण गोवा ज़िले में स्थित एक नगर है। यह मडगाँव का उपनगर है।"The Rough Guide to Goa," Rough Guides UK, 2010, ISBN 9781405386616"Goa and Mumbai," Amelia Thomas, Lonely Planet, 2012, ISBN 9781741797787 विवरण कोम्बा, मडगाँव के मन्दिर-सभागार "डमबाबा साल" के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ दामोदर मन्दिर के साथ ही राम मन्दिर भी है। मडगाँव की बसासत का आरम्भ दामोदर मन्दिर स्थल के आसपास से हुआ था। कोम्बा के केन्द्र में एक विठ्ठल मन्दिर है जो श्री विठ्ठल रखुमई को समर्पित है और 1909 से डिण्डी पर्व यहाँ मनाया जाता है जो कार्तिक महा-एकादशी से आरम्भ होता है और जिसका आयोजन महाराष्ट्र के पन्धारपुर में लगने वाली जतर के साथ ही होता है जो विठ्ठल देव का गृहनगर भी है। कोम्बा के रखुमई मन्दिर में लगने वाला डिण्डी पर्व दिवाली के दूसरे दिन आयोजित किया जाता है। डिण्डी पर्व के मुख्य में विठ्ठल देव की पालकी का वार्षिक जुलूस निकाला जाता है जो श्री हरि मन्दिर देवस्थान (मडगाँव) से सज्ज करके पूरे मडगाँव में ले जाई जाती है और अन्त में कोम्बा स्थित श्री विठ्ठल मन्दिर में पहुँचती है। कोम्बा स्थित होली स्पीरिट गिरिजाघर की दावत मॉनसून के आने के तुरन्त पहले आयोजित होती है। पूरे गोवा से लोग मसाले और सूखी मछली खरीदने के लिए विशेष रूप से तैयार बाज़ार में एकत्र होते हैं ताकि बरसाती मौसम में इनका उपयोग किया जा सके। शिक्षा कोम्बा के कुछ शैक्षणिक संस्थान इस प्रकार हैं: दामोदर महाविद्यालय और विद्या विकास अकादमी विद्यालय (अंग्रेज़ी माध्यम और आई.सी.ऍस.ई. बोर्ड से सम्बद्ध)। इन्हें भी देखें मडगाँव दक्षिण गोवा ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:दक्षिण गोवा ज़िला श्रेणी:गोवा के नगर श्रेणी:दक्षिण गोवा ज़िले के नगर