Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मिशन: इम्पॉसिबल - घोस्ट प्रोटोकॉल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मिशन: इम्पॉसिबलघोस्ट प्रोटोकॉल Mission_impossible_ghost_protocol.jpg पोस्टर ब्रैड बर्ड टॉम क्रूज़जे. जे एब्रहम्सब्रायन बर्क आंद्रे नेमकजोश एपल्बम Mission: Impossible Bruce Geller टॉम क्रूज़जेरेमी रेनरसिमोन पेग्गपौला पैटन माइकल जकीनोलालो शिफ्रिन (थीम) रॉबर्ट एल्स्विट पौल हिर्श स्कायडांस प्रोडक्शंसबैड रोबोट प्रोडक्शंसटीसी प्रोडक्शंस पैरामाउंट पिक्चर्स 2011 12 07 दुबई2011 12 14 फ़्रांसhttp://www.allocine.fr/film/fichefilm_gen_cfilm=147454.html?nopub=1 Mission : Impossible - Protocole fantôme - released allocine.fr March 31, 2012 https://web.archive.org/web/20111113042647/http://www.allocine.fr/film/fichefilm_gen_cfilm=147454.html?nopub=1 13 नवंबर 2011 live (आईमैक्स)2011 12 16 अमेरिका (आईमैक्स) 135 मिनटhttp://www.fandango.com/movie-trailer/mission:impossibleghostprotocol:theimaxexperience-trailer/131572/ Mission: Impossible - Ghost Protocol - Movie Trailers Fandango.com December 15, 2011 https://www.webcitation.org/67ReMvasP?url=http://www.fandango.com/movie-trailer/mission:impossibleghostprotocol:theimaxexperience-trailer/131572/ 6 मई 2012 live अंग्रेज़ीरुसी $145 मिलियनMission:Impossible - Ghost Protocol Box Office Data http://www.boxofficemojo.com/movies/?id=mi4.htm Box Office Mojo 15 मार्च 2012 https://web.archive.org/web/20160925233022/http://www.boxofficemojo.com/movies/?id=mi4.htm 25 सितंबर 2016 live $691,939,679 PG-13 मिशन: इम्पॉसिबल - घोस्ट प्रोटोकॉल (Mission: Impossible – Ghost Protocol) (भारत में मिशन: इम्पॉसिबल - गुप्त विधान) २०११ में बनी अमेरिकी जासूसी फ़िल्म है व मिशन इम्पॉसिबल फ़िल्म शृंखला की चौथी कड़ी है। इसमें टॉम क्रूज़ मुख्य भूमिका में है जो अपने इथन हंट, एक आईएमएफ़ एजंट का पात्र पुनः निभा रहे है, व इसका निर्देशन ब्रैड बर्ड ने किया है। यह पहली मिशन: इम्पॉसिबल फ़िल्म है जिसका कुछ भाग आईमैक्स कैमरों द्वारा चित्रित किया गया है। फ़िल्म को उत्तरी अमेरिका में पैरामाउंट पिक्चर्स द्वारा १६ दिसम्बर २०११ को सकारात्मक समीक्षा व बॉक्स ऑफिस सफलता के साथ रिलीज़ किया गया। यह इस फ़िल्म शृंखला की अबतक की सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्म है। कथानक बुडापेस्ट में आईएमएफ़ एजंट ट्रेवर हैनावे की हत्या साबिन मोरेऊ कर देती है जब वह "कोबाल्ट" नाम के एक व्यक्ति का कुरियर हासिल करने की कोशिश करता है। हैनावे की टीम लीडर, जेन कार्टर और नया पदोन्नित फ़ील्ड एजंट बेंजी डन इथन हंट को उसके दोस्त बोगडान के साथ मोस्को की एक जेल से आज़ाद करते है। हंट को कार्टर और डन के साथ मिलकर गुप्त मोस्को क्रेमलिन को भेद कर कोबाल्ट का पता लगाना है। मिशन के दौरान कोई आईएमएफ़ की फ्रीक्वेंसी पर प्रसारण करके रूसियों को हंट की टीम के बारे में बता देता है। हालांकि डन और कार्टर बच निकलते है परन्तु एक विस्फ़ोट क्रेमलिन को नष्ट कर देता है और रुसी एजंट सिदोरोव हंट को इसके इल्ज़ाम में गिरफ्तार कर लेता है। आईएमएफ़ हंट को मोस्को से निकाल लेती है। रुसी इस हमले को अघोषित युद्ध की कारवाही बताते है और अमेरिकी अध्यक्ष "घोस्ट प्रोटोकॉल" लागू कर देते है जिसके तहत आईएमएफ़ को बंद कर दिया जाता है। हंट और उसकी टीम को इस हमले का जिम्मेदार ठहराया जाता है परन्तु उन्हें कोबाल्ट को पकड़ने का एक आखरी मौका दिया जाता है। इससे पहले की हंट बच निकले, आईएमएफ़ के सचिव की रुसी सुरक्षा द्वारा हत्या हो जाती है जिनका नेतृत्व सिदोरोव कर रहा है। हंट और अन्वेषण कार्यकारी विलियम ब्रैंड बच कर भाग निकलने में सफल होते है। टीम को पता चलता है की कोबाल्ट का असली नाम कर्ट हेंड्रिक्स है जो एक रुसी अणु विशेषज्ञय है जो एक परमाणु युद्ध शुरू करना चाहता है। हेंड्रिक्स ने क्रेमलिन में विस्फ़ोट करवाया ताकि वह रुसी परमाणु लॉन्च यंत्र चुरा सके और अब उसे बुडापेस्ट के कुरियर में मौजूद कोड की आवश्यकता है जिसके ज़रिए वह परमाणु क्षेपणास्त्र अमेरिका पर दाग सके। मोरेऊ और हेंड्रिक्स के दाएँ हाथ के व्यक्ति विस्ट्रोम के बिच एक लेन-देन बुर्ज ख़लीफ़ा, दुबई में होने वाला है। वहां हंट और उसके टीम के सदस्य मोरेऊ और विस्ट्रोम को अलग-अलग मनाने में सफल होते है की उन्होंने एक दूसरे से अदलाबदल करली है। परन्तु मोरेऊ ब्रैंड को एक एजंट के तौर पर पहचान लेती है। एक ओर हंट विस्ट्रोम का पीछा करता है व दूसरी ओर कार्टर मोरेऊ को बंदी बना लेती है। हंट को पता चलता है की विस्ट्रोम असल में हेंड्रिक्स है जो भेस बदल कर आया था। मोरेऊ कम अनुभवी डन को मारने की कोशिश करती है और इस झड़प में कार्टर उसे खिडकी से बाहर गिरा देती है जिससे उसकी मौत हो जाती है। ब्रैंड कार्टर को मिशन की असफलता के लिए जिम्मेदार कहता है क्योंकि उसने मोरेऊ से बदला लेने के लिए उसे मार दिया परन्तु हंट ब्रैंड पर इल्ज़ाम लगता है की उसने अपने बारे में गलत जानकारी दी है क्योंकि एक कार्यकारी की तुलना में वह बेहद प्रशिक्षित लड़ाका का। हंट बोगडान से अधिक जानकारी हासिल करने की कोशिश करता है। ब्रैंड यह मानता है की उसे क्रोशिया में हंट और उसकी पत्नी जुलिया की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी जब ब्रैंड गश्त पर था तब जुलिया की हत्या एक सर्बियाई स्क्वाड के करदी जिसके चलते हंट ने उन्हें ढूंड कर मार दिया और इसी करणवश रूसियों ने उसे कारागृह में दाल दिया। बोगडान और उसका हथियार का व्यापारी भाई हंट को बताते है की उसे हेंड्रिक्स मुंबई में मिलेगा। हेंड्रिक्स ने सोवियत सैन्य उपग्रह को भारतीय संचार निवेशक ब्रिज नाथ के हाथों खरीदवा लिया था। इस उपग्रह का उपयोग प्रक्षेपास्त्र को उड़ान भरने के निर्देश देने के लिए उपयोग किया जा सकता है। एक तरफ ब्रैंड और डन सर्वर कक्ष में जाकर उपग्रह को बंद करने की कोशिश करते है और दूसरी ओर कार्टर नाथ से उपग्रह के गुप्त कोड निकलवाने की कोशिश करती है। बदकिस्मती से हेंड्रिक्स को हंट की इस योजना की उम्मीद पहले से थी और वह नाथ का सर्वर बंद करदेता है और रुसी परमाणु पनडुब्बी को सेन फ्रांसिस्को पर हमला करने के निर्देश दे देता है। हंट हेंड्रिक्स का पीछा करता है जिसके पास लॉन्च करने का यंत्र है और दूसरी ओर टीम के बाकी सदस्य प्रसारण स्टेशन को वापस ऑनलाइन लाने की कोशिश करते है। हंट और हेंड्रिक्स में यंत्र को लेकर लड़ाई होती है पर अंततः हेंड्रिक्स उसके साथ कूद कर अपनी जान दे देता है ताकि लॉन्च ठीक से हो सके. डन विस्ट्रोम को मार देता है जिसके चलते ब्रैंड को स्टेशन की बिजली चालू करने का वक्त मिल जाता है और हंट प्रक्षेपास्त्र को बंद करने में सफल हो जाता है। हंट को बाद में सिदोरोव आकर मिलता है जो इस बात का साक्षी है की हंट ने प्रक्षेपास्त्र को नाकाम किया है और वह आईएमएफ़ को क्रेमलिन विस्फ़ोट के इल्ज़ाम से आज़ाद कर देता है। टीम कई हफ्तों बाद सिएटल में मिलती है। हंट टीम को अपने पुराने दोस्त लूथर स्टिकल से मिलवाता है और उन्हें नए मिशन सौंपता है। डन और कार्टर उन्हें स्वीकार करते है परन्तु ब्रैंड मना कर देता है। हंट खुलासा करता है की जुलिया की मौत केवल एक नाटक थी ताकि वह उसे बचा सके और इसके ज़रिए वह जेल में बोगडान के निकट आ सके जो हेंड्रिक्स के खिलाफ़ आईएमएफ़ का जरिया था। अपने पश्चताप से मुक्त होकर ब्रैंड मिशन स्वीकार कर लेता है और हंट जुलिया को दूर से देखता रहता है। जुलिया भी उसे देख लेती है और दोनों मुस्कुराते है और अंततः हंट अपने अगले मिशन के लिए निकल पड़ता है। पात्र thumb|220px|टॉम क्रूज़ और अनिल कपूर फ़िल्म के प्रचार के दौरान ताज महल पर टॉम क्रूज़ - इथन हंट सिमोन पेग्ग - बेंजी डन जर्मी रेनर - विलियम ब्रैंड पौला पैटन - जेन कार्टर माइकल निक्विस्त - कर्ट हेंड्रिक्स वल्द्मिर मैश्कोव - एनातोली सिदोरोव समुली एडल्मेन - मौरियास विस्ट्रोम अनिल कपूर - ब्रिज नाथ लिया सेडॉक्स - साबिन मोरेऊ जोश हैलोवे - ट्रेवर हैनावे टॉम विल्किंसन - आईएमएफ़ सचिव विंग र्हेम्स - लूथर स्टिकल की अतिथि भूमिका में मिशेल मोनाघन - जुलिया मेड, हंट की पत्नी की अतिथि भूमिका में साउंडट्रैक गिव हर माई बुडापेस्ट 01:57 लाइट द फ्यूज़ 02:01 नाइफ टू अ गन फाईट 03:42 इन रशिया, फोन डायल्स यु 01:40 क्रेमलिन विथ एन्टीसिपेशन 04:12 फ्रॉम रशिया विथ शोव 03:37 घोस्ट प्रोटोकॉल 04:58 रेलकार रनडाउन 01:11 हेंड्रिक्स मेनिफेस्टो 03:17 अ मैन, अ प्लैन, अ कोड, दुबई 02:44 लव द ग्लोव 04:44 द एक्सप्रेस एलिवेटर 02:31 मिशन इम्पर्सोनेबल 03:55 मोरेऊ ट्रबल देन शि'ज़ वर्थ 06:44 आउट फॉर अ रन 03:54 आई ऑफ़ द विस्ट्रोम 01:05 मूड इण्डिया 04:28 मुंबई'ज़ द वर्ड 07:14 लॉन्च इस ऑन हेंड्रिक्स 02:22 वर्ल्ड्स वर्स्ट पार्किंग वैले 05:03 पुटिंग द मिस इन मिशन 05:19 मिशन: इम्पॉसिबल थीम आउट विथ अ बैंग संस्करण 00:53 सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ http://www.missionimpossible.com/ 1229238 श्रेणी:मिशन: इम्पॉसिबल श्रेणी:अंग्रेज़ी फ़िल्में