411 REFERENCE · Wikipedia
२०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
यह २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची है।
== रिटेंशन पॉलिसी ==
इस रिटेंशन पॉलिसी के अंतर्गत आठ टीमों को अपनी टीम में अधिकतम पांच खिलाड़ी बनाए रखने अनुमति थी, जिनमें से केवल तीन को रिटेंशन पॉलिसी के अंतर्गत टीम में रखे गए है। इसके बाद टीम नीलामी में तीन अधिकतम खिलाड़ियों को राईट टू मैच (आरटीएम कार्ड) द्वारा उपयोग कर सकती है इस प्रकार (अधिकतम दो, यदि फ़्रैंचाइज ने रिटेंशन पॉलिसी के दौरान तीन खिलाड़ियों को रखा है तो)।
=== रिटेन किये गए खिलाड़ी ===
इस बार आईपीएल के सीजन में पहली बार रिटेनशन पॉलिसी भी चलाई गयी जिसमें कोई भी टीम ज्यादा से ज्यादा तीन पुराने खिलाड़ियों को वापस अपनी टीम में रख सकते थे और सभी टीमों ने कुल १८ खिलाड़ियों ने अपनी टीम में बनाये रखा है।
== नीलामी ==
२०१८ इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन बैंगलोर में २७ और २८ जनवरी को किया गया। इससे पहले सैलरी कैप ६६ करोड़ से बढ़ाकर ८० करोड़ कर दिया था। इस नीलामी के लिए कुल ११२२ खिलाड़ियों ने हस्ताक्षर किया था जिसमें नेपाल क्रिकेट टीम के संदीप लामिछाने जो पहले खिलाड़ी है उन्होंने भी हस्ताक्षर किया। इसके बाद इस ११२२ खिलाड़ियों को शोर्टलिस्ट करते हुए संख्या ५७८ रखी गयी जिनकी नीलामी में बोली लगने वाली थी जिसमें ३६० भारतीय खिलाड़ी थे। इस प्रकार नीलामी में अंततः १६९ खिलाड़ियों को खरीदा गया।
=== सारांश ===
नीलामी में १६९ खिलाड़ियों (१०४ भारतीय और ५६ विदेशी) को बोली द्वारा किसी टीम द्वारा खरीदा गया। बेन स्टोक्स को 12.5 करोड़ (यूएस $ 1.95 मिलियन) की उच्चतम बोली के साथ राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। जयदेव उनादकट को 11.5 करोड़ (यूएस $ 1.80 मिलियन) के साथ सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी के रूप में खरीदा गया।
== सन्दर्भ ==