411 REFERENCE · Wikipedia
स्लोवाक विकिपीडिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मई 2015
स्लोवाक विकिपीडिया (Slovenská Wikipédia) विकिपीडिया का स्लोवाक भाषा का संस्करण है। यह अक्टूबर २००३ में आरंभ किया गया था, लेकिन २००४ की गर्मियों में ही यह सक्रिय हो पाया था। सितंबर २००५ में इसने १५,००० लेखों का आँकड़ा पार कर लिया था और अगस्त २००६ तक ५०,००० लेखों का और अगस्त २००८ तक १,००,००० लेखों का। स्लोवाक विकिपीडिया पर २५ मई, २००९ तक लेखों की संख्या १,०७,०००+ है। स्लोवाक विकिपीडिया, स्लाविक-भाषा के विकिपीडियाओं के सबसे बड़े संस्करणों में से है।