Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कुंदुज़ प्रान्त

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जून 2015 thumb|220px|अफ़्ग़ानिस्तान का कुंदुज़ प्रान्त (लाल रंग में) कुंदुज़ (पश्तो: ur كندز, अंग्रेजी: Kunar) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के उत्तर-पूर्व में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ८,०४० वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००९ में लगभग ८.२ लाख अनुमानित की गई थी।The World Factbook: Afghanistan (अंग्रेज़ी) https://web.archive.org/web/20170920072213/https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/geos/af.html 20 सितंबर 2017 , Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी कुंदुज़ शहर है। इस प्रान्त में ताजिक और पश्तून लोगों की बहुतायत है, लेकिन यहाँ बहुत उज़बेक लोग भी रहते हैं। इसकी उत्तरी सीमा ताजिकिस्तान से लगती है। कुंदुज़ नदी यहाँ का एक महत्वपूर्ण जल-स्रोत है और यह अमु दरिया की एक उपनदी है। यही अमु दरिया कुंदुज़ प्रान्त और उसके उत्तर में स्थित ताजिकिस्तान के बीच की अंतर्राष्ट्रीय सीमा भी है। कुंदुज़ प्रान्त पश्चिम में मज़ार-ए-शरीफ़ तथा दक्षिण में काबुल से सड़क द्वारा जुड़ा हुआ है। इसके अलावा यह ताजिकिस्तान से भी सड़क द्वारा संयुक्त है। विवरण कुंदुज़ प्रांत में ७ ज़िले है। सन् २००१ में तालिबान के पतन के समय यह अफ़गानिस्तान का सबसे आखिरी शहर था जिसने समर्पण किया। हज़ारों पाकिस्तानी सैनिक, कर्मचारियों तथा कई अल-क़ायदा और तालिबान के सदस्यों को पाकिस्तानी वायु सेना द्वारा सुरक्षित तरीके ले उठा लिया गया था। इस घटना को शैतान का उत्थान की संज्ञा मिली थी। इन्हें भी देखें अफ़्ग़ानिस्तान सन्दर्भ 2 श्रेणी:अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत