411 REFERENCE · Wikipedia
निरपेक्ष कांतिमान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
निरपेक्ष कांतिमान किसी खगोलीय वस्तु के अपने चमकीलेपन को कहते हैं। मिसाल के लिए अगर किसी तारे के निरपेक्ष कांतिमान की बात हो रही हो तो यह देखा जाता है कि यदि देखने वाला उस तारे के ठीक १० पारसैक की दूरी पर होता तो वह कितना चमकीला लगता। इस तरह से "निरपेक्ष कांतिमान" और "सापेक्ष कांतिमान" में गहरा अंतर है। अगर कोई तारा सूरज से बीस गुना ज़्यादा मूल चमक रखता हो लेकिन सूरज से हज़ार गुना दूर हो तो पृथ्वी पर बैठे किसी दर्शक के लिए सूरज का सापेक्ष कांतिमान अधिक होगा, हालाँकि दूसरे तारे का निरपेक्ष कांतिमान सूरज से अधिक है। निरपेक्ष कांतिमान और सापेक्ष कांतिमान दोनों को मापने की इकाई "मैग्निट्यूड" (magnitude) कहलाती है।Crumey A. Human Contrast Threshold and Astronomical Visibility. Monthly Notices of the Royal Astronomical Society October 2006 442 3 2600–2619 10.1093/mnras/stu992 https://doi.org/10.1093/mnras/stu992 7 April 2023 http://www.nso.edu/PR/answerbook/magnitude.html https://web.archive.org/web/20080206074842/http://www.nso.edu/PR/answerbook/magnitude.html 2008-02-06 Magnitude National Solar Observatory—Sacramento Peak 2006-08-23
अन्य भाषाओँ में
अंग्रेज़ी में "निरपेक्ष कांतिमान" को "एब्सोल्यूट मैग्निट्यूड" (absolute magnitude) और "सापेक्ष कांतिमान" को "अपैरॅन्ट मैग्निट्यूड" (apparent magnitude) कहते हैं।
इन्हें भी देखें
चमक
सापेक्ष कांतिमान
खगोलीय मैग्निट्यूड
सन्दर्भ
श्रेणी:खगोलशास्त्र
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना
श्रेणी:प्रेक्षणात्मक खगोलिकी