Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (केरल)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

लेफ़्ट डेमोक्रेटिक फ़्रण्ट या वाम लोकतान्त्रिक मोर्चा (एलडीएफ) केरल राज्य में वामपन्थी राजनीतिक दलों का एक गठबन्धन है। यह केरल में दो प्रमुख राजनीतिक गठबन्धनों में से एक है, अन्य है संयुक्त लोकतान्त्रिक मोर्चा। जिनमें से प्रत्येक पिछले दो दशकों से वैकल्पिक रूप से सत्ता में आते रहे हैं। एलडीएफ मई 2016 में चुनाव जीता, और सत्ता में है। गठबन्धन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (सीपीआई (एम)) के साथ ही अन्य छोटे दल भी हैं। == चुनावी प्रदर्शन == === लोकसभा चुनाव 2019 === भारतीय आम चुनाव, 2019 में केरल के इस गठबन्धन द्वारा राज्य की सभी 20 सीटों के लिए प्रत्याशी उतारे गए। सीट बँटवारे के समझौते के तहत माकपा को 14 तथा भाकपा को 4 सीटें मिलीं, इसके अलावा अन्य 2 सीटों पर लेफ़्ट समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी खड़े किये गए। == सन्दर्भ ==