Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भारत की अधिकृत लिपियाँ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|300px|भारतीय गणराज्य के विविध राज्यों की भाषाएँ व लिपियाँ भारत गणराज्य में अनेक अधिकृत लिपियाँ प्रचलित हैं, जिनका उपयोग या तो संघ सरकार द्वारा अथवा विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा किया जाता है। भारतीय संघ की अधिकृत भाषाएँ हिन्दी और अंग्रेज़ी हैं; हिन्दी हेतु देवनागरी लिपि तथा अंग्रेज़ी के लिए लातिनी लिपि प्रयुक्त होती है। इसके अतिरिक्त, भारत के संविधान के अष्टम अनुसूची में वे भाषाएँ उल्लिखित हैं जिन्हें भारत सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से मान्यता प्राप्त है।https://www.mea.gov.in/Images/pdf1/S8.pdf Eighth Schedule Government of India 5 December 2023 तथापि, राज्य विधानमण्डल किसी भी भाषा को विधि द्वारा अपनी अधिकृत भाषा के रूप में स्वीकार करने के लिए स्वतन्त्र हैं।https://rajbhasha.gov.in/en/constitutional-provisions CONSTITUTIONAL PROVISIONS Department of Official Language Ministry of Home Affairs GoI rajbhasha.gov.in 2025-03-09https://www.uottawa.ca/about-us/official-languages-bilingualism-institute/clmc/international-perspective/canadian-bilingualism/india-official-languages-act#:~:text=Accordingly,%20in%201963%20the%20Federal,choose%20their%20own%20official%20languages. India: Official Languages Act About us en 2025-03-09 बंगाली–असमिया लिपि बंगाली–असमिया लिपि अथवा पूर्वी नागरी लिपि पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा में बंगाली तथा असमिया भाषाओं की अधिकृत लिपि है। देवनागरी लिपि भारतीय संविधान में कहा गया है :  संघ की राजभाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी होगी। संघ के शासकीय प्रयोजनों के लिए प्रयोग होने वाले अंकों का रूप भारतीय अंकों का अन्तर्राष्ट्रीय रूप होगा। भाग सप्तदशम् (१७, 17) भारतीय संविधानSequence of events with reference to official language of the Union http://rajbhasha.nic.in/IIContent.aspx?t=enevents8 https://web.archive.org/web/20110802071514/http://rajbhasha.nic.in/IIContent.aspx?t=enevents 2 August 2011 dead हिन्दी की अधिकृत लिपि होने के कारण देवनागरी का उपयोग भारत की संघ सरकार तथा उन अनेक राज्यों में किया जाता है जहाँ हिन्दी अधिकृत भाषा है, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखण्ड, मध्य प्रदेश, मिज़ोरम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड; तथा संघ शासित प्रदेशों, दिल्ली, अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में भी इसका आधिकारिक प्रयोग होता है।https://rajbhasha.gov.in/en/constitutional-provisions CONSTITUTIONAL PROVISIONS Department of Official Language Ministry of Home Affairs GoI rajbhasha.gov.in 2025-03-09 गुजरात और पश्चिम बंगाल भी देवनागरी का आधिकारिक उपयोग करते हैं, क्योंकि इन राज्यों में हिन्दी को अतिरिक्त अधिकृत भाषा का दर्जा प्राप्त है।https://www.telegraphindia.com/1121211/jsp/bengal/story_16301872.jsp Multi-lingual Bengal 11 December 2012 The Telegraph 25 March 2018 https://web.archive.org/web/20180325232340/https://www.telegraphindia.com/1121211/jsp/bengal/story_16301872.jsp 25 March 2018 dead देवनागरी लिपि असम में बोडो भाषाhttps://rajbhasha.gov.in/en/constitutional-provisions CONSTITUTIONAL PROVISIONS Department of Official Language Ministry of Home Affairs GoI rajbhasha.gov.in 2025-03-09, गोवा में कोंकणी भाषाhttp://www.daman.nic.in/acts-rules%5CHindi-department%5Cdocuments/Official%20Language%20Act.pdf The Goa, Daman and Diu Official Language Act, 1987 19 December 1987 U.T. Administration of Daman & Diu 26 December 2014 तथा हिमाचल प्रदेश में संस्कृत की विधिसम्मत अधिकृत लिपि है।https://rajbhasha.gov.in/en/constitutional-provisions CONSTITUTIONAL PROVISIONS Department of Official Language Ministry of Home Affairs GoI rajbhasha.gov.in 2025-03-09 गुजराती लिपि गुजराती लिपि गुजरात राज्य में गुजराती भाषा की अधिकृत लिपि है। गुरमुखी लिपि गुरमुखी लिपि (पंजाबी: ਗੁਰਮੁਖੀ) पंजाब तथा दिल्ली में पंजाबी भाषा की अधिकृत लिपि है।https://rajbhasha.gov.in/en/constitutional-provisions CONSTITUTIONAL PROVISIONS Department of Official Language Ministry of Home Affairs GoI rajbhasha.gov.in 2025-03-09https://rajbhasha.gov.in/en/constitutional-provisions CONSTITUTIONAL PROVISIONS Department of Official Language Ministry of Home Affairs GoI rajbhasha.gov.in 2025-03-09 यह शाहमुखी से भिन्न है, जो पाकिस्तान के पंजाब में प्रयुक्त पंजाबी लिपि है। कन्नड़ लिपि कर्नाटक राज्य में कन्नड़ भाषा की अधिकृत लिपि कन्नड़ है। लातिनी लिपि लातिनी लिपि, लैटिन लिपि अथवा रोमन लिपि भारत की संघ सरकार तथा अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैण्ड, त्रिपुरा और अण्डमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में अंग्रेज़ी भाषा की अधिकृत लिपि है। मलयालम लिपि केरल राज्य में मलयालम भाषा की अधिकृत लिपि मलयालम है। मैतै लिपि मैतै मायेक लिपि (मैतै: ꯃꯩꯇꯩ ꯃꯌꯦꯛ, Meitei mayek) मणिपुर में मैतै भाषा अथवा मणिपुरी भाषा की विधिसम्मत अधिकृत लिपि है,https://rajbhasha.gov.in/en/constitutional-provisions CONSTITUTIONAL PROVISIONS Department of Official Language Ministry of Home Affairs GoI rajbhasha.gov.in 2025-03-09 जिसने बंगाली लिपि का स्थान लिया है, यद्यपि कुछ सीमित समानान्तर उपयोग की अनुमति है। असम में भी मैतेइ भाषा के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। Category:Articles containing Meitei-language text ओड़िया लिपि ओड़िशा राज्य में ओड़िया भाषा अथवा उड़िया भाषा की अधिकृत लिपि ओड़िया है। ओल चिकी लिपि ओल चिकी लिपि (ᱚᱞ ᱪᱤᱠᱤ) पश्चिम बंगाल तथा झारखण्ड में संथाली भाषा की अधिकृत लिपि है। फ़ारसी–अरबी लिपि फ़ारसी–अरबी लिपि जम्मू और कश्मीर में कश्मीरी/कॉशुर तथा उर्दू भाषाओं की अधिकृत लिपि है। तेलुगु लिपि तेलुगु लिपि (తెలుగు లిపి) आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना तथा संघ शासित प्रदेश पुदुच्चेरी में तेलुगु भाषा की अधिकृत लिपि है। तमिल लिपि तमिल लिपि (தமிழ் அரிச்சுவடி) तमिलनाडु तथा संघ शासित प्रदेश पुदुच्चेरी में तमिल भाषा की अधिकृत लिपि है। यद्यपि तमिल लिपि को अधिकृत लिपि घोषित करने का कोई स्पष्ट वैधानिक प्रावधान नहीं है, तथापि विधि-निर्माण तथा आधिकारिक दस्तावेज़ों में इसके प्रयोग के कारण इसे व्यवहारतः अधिकृत लिपि के रूप में मान्यता प्राप्त है।http://www.lawsofindia.org/pdf/puducherry/1965/1965Pondicherry3.pdf The Pondicherry Official Languages Act, 1965 https://web.archive.org/web/20140911084318/http://www.lawsofindia.org/pdf/puducherry/1965/1965Pondicherry3.pdf September 11, 2014 2018-08-09 usurpedhttps://rajbhasha.gov.in/en/constitutional-provisions CONSTITUTIONAL PROVISIONS Department of Official Language Ministry of Home Affairs GoI rajbhasha.gov.in 2025-03-09 सम्बन्धित विषय भारत की शास्त्रीय भाषाएँ राजभाषा आयोग भारत का संविधान सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ https://www.britannica.com/topic/Indic-writing-systems Indic writing systems Britannica www.britannica.com en 2023-01-26 श्रेणी:लिपि श्रेणी:भाषा