Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जिस्म

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जिस्म जिस्म.jpg जिस्म का पोस्टर पूजा भट्ट सुजीत कुमार सिंह अमित सक्सेना एम॰ एम॰ कीरावणी महेश भट्ट निरंजन आयंगर (संवाद) बिपाशा बसु, जॉन अब्राहम, गुलशन ग्रोवर 17 जनवरी, 2003 भारत हिन्दी जिस्म 2003 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेम-संबंधी थ्रिलर फिल्म है। यह अमित सक्सेना द्वारा निर्देशित, महेश भट्ट द्वारा लिखित और पूजा भट्ट और सुजीत कुमार सिंह द्वारा निर्मित है। इसमें बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम ने अभिनय किया। जॉन ने इससे फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। फिल्म का संगीत एम॰ एम॰ कीरावणी ने रचित किया था। संक्षेप कबीर (जॉन अब्राहम) दुःखी, शराबी, बल्कि गरीब वकील है। सिद्धार्थ (विनय पाठक) एक पुलिस अफसर और विशाल (रणवीर शौरी) उसके बहुत अच्छे दोस्त हैं। उसके दोनों दोस्त उसे परेशानियों से दुर रखते हैं। एक दिन उसकी मुलाकात सोनिया खन्ना (बिपाशा बसु) से होती है, जो एक अमीर व्यापारी, रोहित खन्ना (गुलशन ग्रोवर) की बीवी है। कबीर को सोनिया से प्यार हो जाता है। सोनिया भी उससे प्यार करने लगती है। वो सोनिया को तलाक लेने बोलता है तो वो कहती है कि उसके पति को ये पता चलेगा तो वो दोनों को मार देगा। सोनिया उसे अपने पति को मारने के लिये राजी करा लेती है। उसकी बहन प्रियंका, उसे चेतावनी देने की कोशिश करती है कि सोनिया केवल पैसे में दिलचस्पी रखती है और रोहित की पहली पत्नी को मार चुकी है। जैसे ही वो उसके पति को मार देता है, वैसे ही सारा शक उसके ऊपर आ जाता है। सिद्धार्थ, जिसे ये मामला सौंपा जाता है, दोस्ती और कर्तव्य के बीच फँस जाता है। बाद में कबीर को पता चलता है कि सोनिया सिर्फ पैसों के पीछे है। इस बात को लेकर जब वो सोनिया से बहस करता है तो वो बताती है कि उसने कभी उससे प्यार नहीं किया। कबीर को अपनी गलती का एहसास होता है और वो पुलिस को सब कुछ बताकर अपने गुनाहों की सजा प्राप्त करने जाने वाला होता है कि सोनिया उसे गोली मार देती है। बाद में वो भी सोनिया को गोली मार देता है और अपने दोस्त, जो पुलिस अफसर है, को फोन कर बुला लेता है। अगले दिन की सुबह, सुर्य की किरण के निकलते साथ ही जख्म के कारण उसकी भी मौत हो जाती है। मुख्य कलाकार बिपाशा बसु — सोनिया खन्ना जॉन अब्राहम — कबीर लालबहादुर गुलशन ग्रोवर — रोहित खन्ना विनय पाठक — डीसीपी सिद्धार्थ रणवीर शौरी — विशाल अनहिता ओबेरॉय — प्रियंका कपूर हर्ष वशिष्ठ — फ्रैंकी बॉबी बेदी — शीबा चड्ढा — संगीत गीत गायक एम॰ एम॰ कीरावणी आवारापन बंजारापन केके 7:01 सईद क़ादरी I दिल से यही शिकायत है रूप कुमार राठौड़ 6:47 सईद क़ादरी मेरे ख्वाबों का हर एक उदित नारायण 4:37 सईद क़ादरी चलो तुम को लेकर श्रेया घोषाल 4:48 नीलेश मिश्रा आवारापन बंजारापन एम॰ एम॰ कीरावणी 4:16 सईद क़ादरी II जादू है नशा है श्रेया घोषाल 5:29 नीलेश मिश्रा सोलो जादू है नशा है शान, श्रेया घोषाल 5:28 नीलेश मिश्रा डुएट आवारापन बंजारापन एम॰ एम॰ कीरावणी 2:49 सईद क़ादरी III चलो तुम को लेकर श्रेया घोषाल 2:57 नीलेश मिश्रा II नामांकन और पुरस्कार |- | rowspan="2"| 2004 | बिपाशा बसु | फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार | |- | श्रेया घोषाल ("जादू है नशा है") | फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार | |} बाहरी कड़ियाँ 0348843 जिस्म श्रेणी:2003 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:एम॰ एम॰ कीरावणी द्वारा संगीतबद्ध फिल्में