411 REFERENCE · Wikipedia
बसरा प्रान्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बसरा ur البصرة / Basra Al-Basra map.svg बसरा १९,०७० ३५,००,००० २०११ १८३.५३ ज़िले ७ अरबी
बसरा प्रान्त, जिसे अरबी में मुहाफ़ज़ात अल-बसरा (ur محافظة البصرة) कहते हैं, इराक़ का एक प्रान्त है। इस प्रान्त की राजधानी बसरा शहर है। बसरा प्रान्त की पूर्वी सीमा ईरान से और दक्षिणी सीमा कुवैत से लगती है। इस प्रान्त की एक छोटा सा हिस्सा फ़ारस की खाड़ी को लगता है जहाँ बसरा शहर की बंदरगाह व अन्य बंदरगाहें हैं। यह इराक़ का समुद्र छूने वाला इकलौता क्षेत्र है।
लोग
बसरा प्रान्त के लोग लगभग सभी शिया इस्लाम के अनुयायी अरब जाती के लोग हैं।Withdrawal from Iraq: Assessing the Readiness of Iraqi Security Forces https://web.archive.org/web/20140409024844/http://books.google.com/books?id=S6oP3Y9ZM3sC 9 अप्रैल 2014 , Anthony H. Cordesman, Adam Mausner, pp. 69, CSIS, 2009, ISBN 978-0-89206-553-0, ... Basra ... % Sunni 0 ... % Shia 100 ... % Other 0 ...
आधुनिक इतिहास
यह पूरा क्षेत्र कभी उस्मानी साम्राज्य का हिस्सा था। प्रथम विश्वयुद्ध में उस्मानियों की हार हुई और ब्रिटेन को बसरा, बग़दाद और मोसुल की पुरानी उस्मानी विलायतें सौंप दी गई जो 'इराक़ अरबी' या 'इराक़ बाबेली' के ऐतिहासिक नाम से जाना जाता था। १९३२ में नवगठित इराक़ राजशाही (Kingdom of Iraq) घोषित हुआ और उसका इन क्षेत्रों पर अधिकार हो गया।
इन्हें भी देखें
इराक़ के प्रान्त
सन्दर्भ
2
श्रेणी:बसरा प्रान्त
श्रेणी:इराक़ के प्रान्त