Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कोण

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

"यदि कोई रेखा अपने एक सिरे को स्थिर रखकर घूमती हुई अपनी स्थिति में परिवर्तन करती है, तो रेखा के परिक्रमण की माप को कोण कहते है। "right|thumb|200px|∠, कोण का प्रतीक ज्यामिति में कोण (Angle) वह आकृति है जो एकबिन्दु से दो सरल रेखाओं के निकलने पर बनती है। कोणों के चिन्ह (धन एवं ऋण) : कोई भी कोण परिक्रामी रेखा (Revolving Line) द्वारा दो प्रकार से अनुरेखित किया जा सकता है - "यदि परिक्रामी रेखा वामावर्त (Anti Clock Wise) दिशा घूमकर कोण बनाती है तो इस प्रकार से बना कोण धनात्मक (Positive) होता है। " "यदि परिक्रामी रेखा दक्षिणावर्त(Clock Wise) दिशा घूमकर कोण बनाती है तो इस प्रकार से बना कोण ऋणात्मक (Nagative) होता है। " धन एवं ऋण कोणों को उनकी राशियों के आगे '+' या '-' का चिह्न लगाकर प्रदर्शित किया जाता है। कोणों के प्रकार:------ 1:- शून्य कोण:- वह कोण जिसका मान 0° होता है उसे शून्य कोण कहते हैं। 2-न्यूनकोण:- जिस कोण का मान 0° से बड़ा और 90°से छोटा हो। उसे न्यूनकोण कहते हैं। 3:- समकोण:- जिस कोण का मान 90° होता है। उसे समकोण कहते हैं। 4:- अधिककोण:- जिस कोण का मान 90° से बड़ा और 180° से छोटा हो।उसे अधिककोण कहते हैं। 5:ऋजुरेखीय कोण:- जिस कोण का मान 180° हो। उसे ऋजुरेखीय कोण कहते हैं। 6:- वृहत्तकोण:- जिस कोण का मान 180° से बड़ा और 360° से छोटा हो। उसे वृहत्तकोण कहते हैं। 7:- पूर्णकोण:- जिस कोण का मान 360°हो। उसे पूर्णकोण कहते हैं। 8:- कोटिपुरक कोण या पूरक कोण:-दो कोणों का योगफल 90° हो, तो उन्हें कोटिपुरक कोण कहते हैं। 9:-सम्पूरक कोण:- दो कोणों का योगफल 180° हो, बाहरी कड़ियाँ Angle Bisectors in a Quadrilateral at cut-the-knot Constructing a triangle from its angle bisectors at cut-the-knot Convert angles in sexagesimal degree format to decimal degrees, and vice-versa Angle Estimation – for basic astronomy. Angle definition pages with interactive applets. Various angle constructions with compass and straightedge GonioLab DD – Convert between DecDeg and DegMinSec and vice-versa (requires Java Web Start) * श्रेणी:प्राथमिक ज्यामिति श्रेणी:त्रिकोणमिति