411 REFERENCE · Wikipedia
साइमन जॉनसन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
साइमन जॉनसन Simon Johnson, 2024 Nobel Prize Laureate in Economics 4 (cropped).jpg 2024 में जॉनसन 1963 1 16 शेफ़ील्ड, इंग्लैंड, यूके Corpus Christi College, Oxford (BA) University of Manchester (MA) Massachusetts Institute of Technology (PhD) अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार (2024) yes Inflation, Intermediation, and Economic Activity 1989 Rudiger Dornbusch
साइमन एच. जॉनसन (जन्म - 16 जनवरी 1963) एक ब्रिटिश-अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं। जॉनसन ने 2004 से एमआईटी स्लोन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में उद्यमिता के रोनाल्ड ए. कर्ट्ज़ प्रोफेसर के रूप में काम किया है। मार्च 2007 से अगस्त 2008 के अंत तक इन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में कार्य किया।साइमन जॉनसन - बायोग्राफिकल इनफॉर्मेशन https://www.imf.org/external/np/bio/eng/sj.htm www.imf.org 7 जून 2026
2024 में जॉनसन, डेरॉन ऐसमोग्लू और जेम्स एलन रॉबिनसन को राष्ट्रों के बीच समृद्धि में तुलनात्मक अध्ययन के लिए अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।स्वरिजेस रिक्सबैंक प्राइज इन इकोनॉमिक साइंसेज इन मेमोरी ऑफ अल्फ्रेड नोबेल 2024 https://www.nobelprize.org/prizes/economic-sciences/2024/press-release/ NobelPrize.org 7 जून 2026
शिक्षा
1963 में शेफ़ील्ड में जन्मे जॉनसन ने रोसेस्टर के एबॉट्सहोल्म स्कूल प्राइवेट पढ़ाई की और फिर ऑक्सफ़र्ड विश्वविद्यालय में दर्शन, राजनीति और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की। 1984 में जॉनसन ऑक्सफ़र्ड के कॉर्पस क्रिस्टी कॉलेज से ग्रेजुएट हुए। इसके बाद इन्होंने 1986 में मैनचेस्टर विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एमए की डिग्री प्राप्त की। इन्होंने मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान में डॉक्टरेट की पढ़ाई की और 1989 में अर्थशास्त्र में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की जिसमें जॉनसन ने मुद्रास्फीति, मध्यस्थता और आर्थिक गतिविधि नामक शोध प्रबंध लिखा।साइमन जॉनसन इनफ्लेशन, इंटरमीडिएशन एंड इकोनॉमिक एक्टिविटी https://mit.primo.exlibrisgroup.com/discovery/fulldisplay?vid=01MIT_INST:MIT&docid=alma990004032870106761 मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी 7 जून 2026 en पीएचडी थीसिस 1989
करियर
1989 से 1991 तक जॉनसन हार्वर्ड विश्वविद्यालय में जूनियर रिसर्च स्कॉलर थे। 1991 से 1997 तक इन्होंने ड्यूक विश्वविद्यालय के फुक्वा स्कूल ऑफ़ बिज़नेस में पढ़ाया और जॉनसन यहां 1995 तक असिस्टेंट प्रोफ़ेसर और 1997 तक एसोसिएट प्रोफ़ेसर रहे। 1997 में जॉनसन एमआईटी के संकाय में शामिल हुए और 2002 में कार्यकाल प्राप्त किए।
इन्हें भी देखें
अर्थशास्त्र में नोबेल विजेताओं की सूची
श्रेणी:1963 में जन्मे लोग
श्रेणी:अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेता
श्रेणी:जीवित लोग
सन्दर्भ