411 REFERENCE · Wikipedia
ब्यूमैरिस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वेल्स के एंजलसे में इस कैसल का निर्माण इंग्लैंड के राजा एडवर्ड प्रथम ने वेल्स को जीतने के अपने अभियान के अंतर्गत आरंभ करवाया था। एडवर्ड का बनवाया हुआ यह सबसे बड़ा और आखिरी कैसल था। निर्माण १२९५ में प्रारंभ हुआ लेकिन पूरा होने से पहले ही धन समाप्त हो गया (कैसल्स को लेकर आम तौर पर यही कहानी रही है)। लिहाजा यह आज तक उसी अधूरी अवस्था में पड़ा है। लेकिन इस अधूरेपन में भी अद्वितिय सुंदरता है। अपने जमाने में इसका निर्माण सैन्य कला का उतकृष्ठ नमूना माना जाता था। इसीलिए इसे विश्व विरासत की सूची में भी शामिल किया गया है। लेकिन संयोग की बात रही कि १७वीं सदी के गृह युद्ध के अलावा इस कैसल को कोई सैन्य हलचल का साक्षी बनने का अवसर न मिला। उत्तरी वेल्स में कैसल्स की भरमार है। ब्यूमैरिस से थोडी़ ही दूरी पर कॉनवी, हारलेख और कैर्नारफोन के कैसल्स के अलावा डोल्बाडार्न व डॉल्वीडेलन के दो छोटे रोमांटिक कैसल भी है। लेकिन ये सभी ब्यूमैरिस के आगे कहीं नहीं ठहरते। यहां प्रवेश के लिए ५.७५ डॉलर का शुल्क देना होता है।