Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अपजल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|180px|जर्मनी में अपजल प्रशोधन संयंत्र अपजल अथवा अपशिष्ट जल, वह कोई भी जल है जिसकी गुणवत्ता, मानवीय प्रभाव के कारण प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुई हो। नगरों में इस अपशिष्ट जल का वहन आमतौर से किसी संयुक्त सीवर या स्वच्छता सीवर के द्वारा किया जाता है, तथा तदुपरान्त इसका उपचार किसी अपजल उपचार संयंत्र या सेप्टिक टैंक के मार्फत किया जाता है। उपचारित अपजल का निस्तारण एक निस्सारी मलप्रणाल (सीवर) के माध्यम से किसी जल निकाय में किया जाता है। मल तथा मूत्र से संदूषित मलजल को भी अक्सर, अपजल का ही एक प्रकार माना जाता है। मलजल में घरेलू, नगरपालिका या औद्योगिक तरल अपशिष्ट उत्पाद शामिल होते हैं जिनका निपटान किसी नाले या मलप्रणाल के द्वारा किया जाता है। कभी कभी इसे एक निर्वात अपशिष्ट संग्राहक वाहन (ट्रक के ऊपर लगे टैंक पर लगा निर्वात पंप), के द्वारा भी निपटाया जाता है। मल-व्यवस्था या सीवरेज वह भौतिक बुनियादी ढांचा है जिसमें पाइपों, पंपों, स्क्रीन और नालियों की एक प्रणाली होती है जिसके द्वारा अपजल का वहन उसके उद्गम स्थल से उसके उपचार स्थल तक किया जाता है। कुछ मामलों जैसे कि सेप्टिक टैंक प्रणाली में मलजल का उपचार उसके उद्गम स्थल पर ही किया जाता है। सन्दर्भ इन्हें भी देखें अपशिष्ट जलोपचार (Wastewater treatment) श्रेणी:जल प्रदूषण