Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एंड्रियास लिवरस

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

एंड्रियास डियोंनीसिओउ लिवरस (अंग्रेजी: Andreas Dionysiou Liveras)(१९३५ - २६ नवंबर २००८) साइप्रस के पैदा हुए एक ब्रिटिश व्यवसायी थे, जो मामूली संसाधनों से अपने खुद के बलबूते आगे बढ़े और सफल बेकरी उद्योग और नौका चार्टर कंपनी का निर्माण किया। उनकी नागरिकता ब्रिटन और साइप्रस की थी। वे नवंबर २००८ के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान मारे गये थे। जीवनी एंड्रियास लिवरस साइप्रस में एक चरवाहे के घर पैदा हुए नौ बच्चों में से पहले थे । १९६३ में लिवरस अपने परिवार के साथ लंदन के केंसिंग्टन जिले में आए, जहां उन्होंने पेस्ट्री बेचने और फ्लेर डी लाइस (Fleur de Lys) नामक बेकरी में डिलीवरी ट्रक चलाने का काम किया। उन्होंने पांच साल बाद उस बेकरी कंपनी को खरीदा, इसे यूरोप में सबसे बड़े जमे हुए केक निर्माताओं में से एक बनने के लिए विस्तारित किया, फिर इसे १९८५ में एक्सप्रेस डेयरी को बेच दिया। इस प्रक्रीया मे हुए वित्तलाभ को उन्होने यॉट यानि की पर्यट्न हेतु बनाइ जाने वाली नाव के उद्योग (अन्य उधोगो के साथ) मे लगाते हुए लिवरस यॉट्स नामकी मोन्टे कार्लो स्थित कंपनी शुरू की। यह कंपनी नावों की मालिकी रखने एव्ं किराए पर देने का काम करती है। १९९२ में लिवरस और उनके बेटे डायनीसियोस ने लंदन में लॉरेन पैस्त्टसरीज़ की शुरुआत की, बाद में कंपनी को नॉटिंघमशायर में नेवार्क-ऑन-ट्रेंट में ले जाया गया। उसके परिवार ने लॉरेन को ब्रिटेन में सबसे बड़े क्रीम से भरी पेस्ट्री के उत्पादकों में से एक बनाया। कंपनी को २००६में आइसलैंडिक Bakkavör समूह द्वारा £ १३० मिलियन मे खरीदा गया था। नवंबर २००८ के मुंबई हमलों के दौरान २७ नवंबर २००८ को ताज होटल में आतंकवादियों ने लिवरस की हत्या कर दी थी, जहां वह ब्रितानी प्रसारण निगम को साक्षात्कार देने के कुछ ही समय बाद भोजन के लिए गए थे। उनकी मृत्यु के समय उनके चार बच्चे थे, और वो यूनाइटेड किंगडम के सबसे धनी लोगों के, द संडे टाइम्स रिच लिस्ट मे २६५ वें स्थान पर थे। वह एक विधुर थे, उनके अवसान के बाद उनकी तीन बेटियां और एक बेटा बचा है, और वो सभी लंदन में रहते हैं। संदर्भ श्रेणी:मुंबई 2008 में श्रेणी:आतंकवाद के कारण भारत में मारे गये लोग श्रेणी:2008 के मुंबई हमलों के शिकार