411 REFERENCE · Wikipedia
तादातोशी अकिबा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|तादातोशी अकिबा, हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क में ६ आगस्त २००५ को भाषण देते हुए।
तादातोशी अकिबा हिरोशिमा नगर, जापान के महापौर हैं। इनका जन्म ३ नवम्बर १९४२ को अराकावा, टोक्यो में हुआ।
प्रारंभिक जीवन
उन्होंने टोक्यो विश्वविद्यालय में गणित पढा और १९६६ में बी एस प्राप्त किया तथा १९६८ में एम एस पाया। उन्होंने अपनी पढाई जॉन मिल्नर के अधीनस्थ मैसाचुसैट्स इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी में जारी रखी, तथा १९७० में गणित में पीएच डी प्राप्त की। उन्होंने अनेक विश्वविद्यालयों की मालिका में अध्यापन कार्य किया है।
राजनीतिक कैरियर
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य के रूप में वे जापान के हाउस ऑफ रिप्रेसेन्टेटिव्स् में निर्वाचित हुए, तथा १९९० से १९९९ तक सेवारत रहे। उन्होंने हिरोशिमा के महापौर के रूप में फरवरी १९९९ में पदभार ग्रहण किया, तथा २००३ से २००७ तक इस स्थान पर पुनर्निर्वाचित हुए।
शान्ति कार्यकलाप
महापौर के रूप में वे एक मुखर शान्ति कार्यकर्ता रहे हैं। वे मेयर्स फॉर पीस संगठन में सक्रिय हैं, जिसमें वे उनके वैश्विक सम्मेलन के अध्यक्ष के रूप में सेवारत हैं।
२००७ में उन्होंने समाधान श्रेण्यन्तर्गत न्युक्लियर-फ्री फ्यूचर अवार्ड प्राप्त किया।.http://www.nuclear-free.com/english/mayorsframe.htm संग्रहीत प्रति 5 अगस्त 2010 https://web.archive.org/web/20130704162932/http://www.nuclear-free.com/english/mayorsframe.htm 4 जुलाई 2013 dead
अगस्त २०१० में उन्होंने, नाभिकीय निःशस्त्रीकरण के प्रति अपनी पैरोकारी के लिए, रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्राप्त किया।
सन्दर्भ
श्रेणी:हिरोशिमा
श्रेणी:जापानी राजनीतिज्ञ