Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

घायल (फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

घायल घायल.jpg घायल का पोस्टर राजकुमार संतोषी धर्मेन्द्र बप्पी लाहिड़ी सनी देओल, मीनाक्षी शेषाद्रि, राजबब्बर, मौसमी चटर्जी, अमरीश पुरी, शफ़ी ईनामदार 1990 6 8 भारत हिन्दी ₹17 करोड़http://www.boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=196&catName=MTk5MA== संग्रहीत प्रति 9 दिसंबर 2015 https://web.archive.org/web/20100918075203/http://boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=196&catName=MTk5MA== 18 सितंबर 2010 dead घायल वर्ष 1990 की निर्देशक राजकुमार संतोषी एवं निर्माता धर्मेन्द्र की एक्शन-ड्रामा आधारित फिल्म है। फिल्म में सनी देओल, मीनाक्षी शेषाद्री, अमरीश पुरी तथा राज बब्बर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई है। फिल्म घायल को सात फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया जिनमें यह सर्वश्रेष्ठ फिल्म से विजयी रही। फिल्म घायल के समकक्ष में आमिर खान की फिल्म दिल भी प्रतिस्पर्धा में रही, लेकिन बाॅक्स-ऑफिस में अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन से 'सुपरहिट' दर्ज साबित हुई तथा वर्ष 1990 के बाॅलिवुड सिनेमा की सबसे ज्यादा वित्तीय लाभ देने में द्वितीय स्थान पर रही। फिल्म घायल को दक्षिण-भारतीय भाषा में भी पुनर्निर्माण किया गया जिनमें क्रमशः 1992 को भानुप्रिया के साथ भरथन नाम से तमिल संस्करण, फिर 1998 में श्रीकांथ अभिनीत 'गमयम' नाम से तेलुगु संस्करण और शिवराजकुमार एवं सुचित्रा कृष्णमूर्ति अभिनीत 'विश्वा' नाम से कन्नड़ संस्करण सम्मिलित रही। अभिनेता सनी देओल को विशेष ज्युरी अवार्ड के तौर पर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की ओर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब नवाजा गया। संक्षेप शौकिया मुक्केबाज अजय मेहरा (सनी देओल) मुंबई में अपने भाई अशोक मेहरा (राज बब्बर) और भाभी इंदु मेहरा (मौसमी चटर्जी) के साथ रहता है। अशोक एक व्यापारी है जो अपनी कंपनी में कुछ परेशानी का सामना कर रहा है, लेकिन उसे अपनी पत्नी और भाई अजय से छुपाता है। बाद में अजय को प्रशिक्षण के लिए बैंगलोर भेजा जाता है। एक दिन अजय को एक संदेश मिलता है कि उसका भाई बैंगलोर में है। जब वह होटल पहुंचता है तो उसे पता चलता है कि अशोक पहले से ही उसके लिए कोई संदेश छोड़े बिना जा चुका है। जब वह बैंगलोर से लौटता है, तो उसे पता चलता है कि उसका भाई गायब है। उसकी पूछताछ और पुलिस शिकायत केवल उसकी निराशा का कारण बनती है। कुछ समय बाद, वह अशोक के दोस्त (अन्नू कपूर), से मिलता है जो सभी रहस्यों को प्रकट करता है। इससे पहले जब अशोक को अपने व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ा था, एक प्रतिष्ठित व्यापारी बलवंत राय (अमरीश पुरी) उसके बचाव में आया था। बलवंत अशोक की कंपनी में भागीदार बन गया और सभी कर्ज चुकाए। बलवंत नियमित रूप से अपने अवैध व्यापार को करता रहा। बाद में अशोक बलवंत को अपराधी साबित करने के लिये सबूत इकट्ठा करता है। बलवंत अशोक का अपहरण करता है और उसे यह बताने के लिए यातना देता है कि उसने सबूत कहाँ रखा है। बलवंत सबूत मिलने के बाद अशोक को मारता है। बाद में अजय को अपने भाई की हत्या और उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया जाता है। अजय अदालत में महसूस करता है कि बुराई की जड़ें बहुत गहरी है और यहां तक कि उसके अपने भी उसके प्रति शत्रु हो गए हैं। कानून व्यवस्था में उसका विश्वास कुचल जाता है। उसकी भाभी अपने पड़ोसियों की क्रूर टिप्पणियों को सहन करने में सक्षम नहीं होती और आत्महत्या कर लेती है। मुख्य कलाकार सनी देओल- अजय मेहरा मीनाक्षी शेषाद्रि- वर्षा, अजय मेहरा की प्रेमिका अमरीश पुरी- बलवंत राय मौसमी चटर्जी- इंदु वर्मा कुलभूषण खरबंदा- पुलिस कमिश्नर अशोक प्रधान ओम पुरी- एसीपी जाॅय डिसुज़ा राज बब्बर- अशोक मेहरा (अजय मेहरा के बड़े भाई) शब्बीर खान - वर्धा रंजन सुदेश बेरी - रंजन बेरी मितवा - मितवा दीप ढिल्लों - इंस्पेक्टर शर्मा जैक गॉड - इंस्पेक्टर बशीर खान अन्नू कपूर- अशोक मेहरा का दोस्त शफ़ी ईनामदार - एडवोकेट गुप्ता शरत सक्सेना - केप्टन डेक्का डिस्को शांति - संगीत "प्यासी जवानी है" में मुख्यनृतक की भूमिका में ब्रह्मचारी - मोहिले, बलवंत राय का निजी असिस्टेंट विजू खोटे - बाॅक्सिंग प्रशिक्षक प्रवीण कुमार - भीम जी (अतिथि भूमिका) संगीत संगीतकार बप्पी लाहिड़ी गीतकार इन्दीवर और अंजान # शीर्षक गायक 1 "प्यार तुम मुझसे करती हो" अमित कुमार, एस जानकी 2 "माहिया तेरी कसम" पंकज उधास, लता मंगेशकर 3 "माहिया तेरी कसम" (उदास संस्करण) लता मंगेशकर 4 "प्यासी जवानी है" एस जानकी 5 "सोचना क्या" कुमार सानु, शब्बीर कुमार, आशा भोंसले 6 "सोचना क्या" (उदास संस्करण) कुमार सानु परिणाम कमाई यह कुल ₹17 करोड़ की कमाई करने में सफल रही।http://www.boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=196&catName=MTk5MA== Top Grosser of 1990 Boxoffice India 5 September 2012 https://web.archive.org/web/20100918075203/http://boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=196&catName=MTk5MA== 18 सितंबर 2010 dead समीक्षाएँ नामांकन और पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार 1991 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - सनी देओल 1991 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार - धर्मेन्द्र 1991 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार - राजकुमार संतोषी 1991 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ कथा पुरस्कार - राजकुमार संतोषी अगली कड़ी घायल वन्स अगैन इस फिल्म की अगली कड़ी का भी निर्माण किया गया है। जिसका नाम घायल रिटर्न बताया गया। लेकिन इसके निर्माण में कई परेशानी आई, पर सनी देओल ने कहा की वे इस फिल्म के निर्माण की बात कही। Sunny Deol is determined to make 'Ghayal' sequel http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/bollywood/news-interviews/Sunny-Deol-is-determined-to-make-Ghayal-sequel/articleshow/25947264.cms November 18, 2013 The Times of India November 19, 2013 https://web.archive.org/web/20131212053302/http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/bollywood/news-interviews/Sunny-Deol-is-determined-to-make-Ghayal-sequel/articleshow/25947264.cms 12 दिसंबर 2013 live जनवरी 2015 में इसके शीर्षक को बदल कर घायल वन्स अगैन कर दिया गया। जो 5 फरवरी 2016 को प्रदर्शित होगा।http://www.talkingmoviez.com/sunny-deols-ghayal-once-again-vs-salman-khans-prdp-diwali-2015/ Sunny Deol’s Ghayal Once Again V/s Salman Khan’s PRDP – Diwali 2015 9 दिसंबर 2015 https://web.archive.org/web/20151117014254/http://www.talkingmoviez.com/sunny-deols-ghayal-once-again-vs-salman-khans-prdp-diwali-2015/ 17 नवंबर 2015 live सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0099652 घायल श्रेणी:1990 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार विजेता श्रेणी:बप्पी लाहिड़ी द्वारा संगीतबद्ध फिल्में