Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कोफ़्ता

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कोफ़्ता एक कश्मीरी व्यंजन है। इसे बनाने की विधि-- सामाग्री- कोफ्ते के लिए पालक - 200 ग्राम बेसन - 1 कप हरी मिर्च - 1 बारीक कटी अदरक - ½ इंच टुकडा़ नमक - 1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच ग्रेवी बनाने के लिए टमाटर - 4 हरी मिर्च - 2 अदरक का पेस्ट क्रीम - ½ कप तेल - 2-3 टेबल स्पून हरा धनिया थोड़ी बारीक कटी जीरा पाउडर - ½ छोटी चम्मच हींग - 1 पिंच हल्दी पाउडर - ½ छोटी चम्मच धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच गरम मसाला -1/4 छोटी चम्मच नमक - स्वादानुसार विधि सबसे पहले पालक के कोफ्ते बनाने के लिए पालक को बारीक काट कर रख लीजिए। एक बड़े प्याले में बेसन निकाल लीजिए और थोडा़ पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार कर लिजिए। बेसन के घोल में बारीक कटा हुआ अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च, चौथाई छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर और आधा छोटी चम्मच नमक डालकर सभी मसालों को अच्छे से मिला लीजिए अब इसमें काट कर रखी हुई पालक डालकर अच्छी तरह मिला दिजिए।अब कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिए और मिश्रण से थोडा़ मिश्रण निकाल कर कोफ्ते का आकार देते हुये तेल में डाल दीजिए। इन्हें पलट-पलट कर, ब्राउन होने तक तल लीजिए। तले हुये कोफ्ते प्लेट में निकाल कर रख लीजिए। ग्रेवी बनाने के लिए कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिए। गरम तेल में जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालकर हल्का सा भून लीजिए। टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डालिए और मिलाइए लाल मिर्च पाउडर डालकर मसालों को धीमी आंच पर तब तक भूनिए जब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरता न दिखाई देने लगे। अब क्रीम डालकर लगातार चलाते हुए तब तक भूनें जब तक की मसाले में उबाल न आ जाए। ग्रेवी में उबाल आने पर 2 कप पानी डाल दीजिए और लगातर चलाते हुए फिर से उबाल आने तक पकाएं। अब गरम मसाला, नमक और थोडा़ सा हरा धनिया डाल कर मिला दीजिए। ग्रेवी में कोफ्ते डाल दीजिए और ढक कर 2 मिनिट धीमी आंच पर पकने दें। आपकी सब्जी बनकर तैयार है इसे हरा धनिया डाल कर गार्निश करें। श्रेणी:कोफ़्ता श्रेणी:अरब खाना श्रेणी:बाल्कन खाना श्रेणी:असीरियाई खाना श्रेणी:अल्बानियाई खाना श्रेणी:मध्य एशियाई खाना श्रेणी:दक्षिण एशियाई खाना श्रेणी:मध्य पूर्वी खाना