411 REFERENCE · Wikipedia
खनियाधाना
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
खनियाधाना Khaniyadhana खनियाधाना India Madhya Pradesh 25.031 78.127 inline, title मध्य प्रदेश में स्थिति देश राज्य मध्य प्रदेश ज़िला शिवपुरी ज़िला तहसील 5 15877 2011 भाषा प्रचलित हिन्दी भामस +5:30 पिनकोड 473990 दूरभाष कोड
खनियाधाना (Khaniyadhana) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के शिवपुरी ज़िले में स्थित एक नगर है। यह इसी नाम की तहसील का मुख्यालय भी है। ब्रिटिश राज काल में यह नगर खनियाधाना रियासत की राजधानी थी।"Inde du Nord: Madhya Pradesh et Chhattisgarh https://web.archive.org/web/20190703183559/https://books.google.com/books?id=X6XNCwAAQBAJ 3 जुलाई 2019 ," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172"Tourism in the Economy of Madhya Pradesh," Rajiv Dube, Daya Publishing House, 1987, ISBN 9788170350293
खनियाधाना रियासत
खनियाधाना रियासत
ब्रिटिश राज के काल में यह बुंदेल राजपूतों द्वारा शासित रियासत थी, जिसे खनियाधाना रियासत कहा जाता था। खनियाधाना इस रियासत की राजधानी थी। 1947 में भारतीय स्वतंत्रता से पहले महाराज खलकसिंह जूदेव इस रियासत के शासक थे।
मन्दिर व वातावरण
खनियाधाना अपने आठ जैन मन्दिरों के लिए जाना जाता है। निकटवर्ती दो दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्रों "गोलकोट जी" और "पचराई जी" के लिए भी विख्यात हैं। खनियाधाना के पास पर्यटकों के लिए अनेक सुंदर झरने और जंगल हैं। सीता पाटा यहां प्रसिद्ध है। प्रत्येक वर्ष यहां शिवरात्रि का मेला लगता है।
जनसांख्यिकी
भारत की 2011 जनगणना के अनुसार खनियाधाना में 15,877 निवासी थे, जिसमें से 8,284 पुरुष और 7,593 स्त्रियाँ थीं। खनियाधाना में औसत साक्षरता दर 72.26% है, पुरुष साक्षरता 82.61% है, और महिला साक्षरता 61.04% है। यहाँ 15.83% आबादी 6 साल से कम उम्र की है।
इन्हें भी देखें
खनियाधाना रियासत
शिवपुरी ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:मध्य प्रदेश के शहर
श्रेणी:शिवपुरी ज़िला
श्रेणी:शिवपुरी ज़िले के नगर