Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पिज़्ज़ा डिलीवरी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पिज़्ज़ा डिलीवरी (pizza delivery) पिज़्ज़ा रेस्टोरेंट द्वारा दी जाने वाली एक सेवा है जिसके तहत फ़ोन या ऑनलाइन आर्डर देने वाले ग्राहकों को पिज़्ज़ा वितरित किया जाता है।https://www.collinsdictionary.com/dictionary/english/pizza-delivery pizza delivery अंगूठाकार|पिज़्ज़ा डिलीवरी करता हुआ लड़का पिज़्ज़ा डिलीवरी बॉय पिज़्ज़ा डिलीवरी में जो पिज़्ज़ा, ग्राहक तक पहुंचाने जाता है उसे पिज़्ज़ा डिलीवरी बॉय कहते है। पिज़्ज़ा डिलीवरी में इसका बहुत बड़ा हाथ होता है क्योकि ग्राहक से अपना आर्डर ले कर उसे निश्चित जगह और निश्चित समय पर पिज़्ज़ा डिलीवरी करना ही पिज़्ज़ा डिलीवरी बॉय का मुख्य काम होता है। इसके साथ ही साथ वे ग्राहक से नकद या कार्ड भुगतान भी लेते है तथा आवश्यकता पड़ने पर बदलाव भी लौटाते हैं। वैसे सही समय पर गरम-गरम पिज़्ज़ा ग्राहक तक पहुँचाना, पिज़्ज़ा डिलीवरी बॉय पर निर्भर करता है। पिज़्ज़ा डिलीवरी बॉय को सभी यातायात नियमों तथा सड़क सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ग्राहक का आर्डर पिज़्ज़ा ग्राहक द्वारा बताये जगह पर पहुँचाना होता है। पिज़्ज़ा की डिलीवरी करने तथा ग्राहक तक कागजी कार्यवाही पूरा करना भी पिज़्ज़ा डिलीवरी बॉय का ही काम होता है। इसके लिए वह अपने वाहन जैसे साइकिल, मोटरसाइकिल या स्कूटर का इस्तेमाल करता है। पिज़्ज़ा डिलीवरी बॉय की सर्विस से प्रसन्न या नाखुश व्यक्ति का पिज़्ज़ा डिलीवरी पर बहुत बड़ा असर छोड़ता है। ग्राहकों के सारे सवाल जो पिज़्ज़ा तथा उसकी डिलीवरी से सम्बंधित होते है उनका सही-सही तथा सटीक जवाब देना भी पिज़्ज़ा डिलीवरी बॉय का ही काम होता है। इन सब कामों के अलावा वह ग्राहकों को वर्तमान तथा आगामी प्रमोशन के बारे में बताता है जिससे पिज़्ज़ा डिलीवरी आर्डर में वृद्धि होती है।https://www.comeet.com/resources/job-descriptions/pizza-delivery-driver/ Pizza Delivery Driver Job Description Template Smith Adrienne Comeet en-US 2024-02-13 अंगूठाकार|पिज़्ज़ा डिलीवरी पिज़्ज़ा डिलीवरी का इतिहास पिज़्ज़ा डिलीवरी की कहानी जितनी पुरानी है उतनी ही दिलचस्प भी है। अगर पिज़्ज़ा डिलीवरी के इतिहास की बात करू तो सबसे पहला पिज़्ज़ा १८ वीं शताब्दी में नेपल्स में बना था और इसकी पहली पिज़्ज़ा डिलीवरी का सारा श्रेय इटली की महारानी मर्गेरिटा को जाता है जब वो १८८९ में इतावली शहर नेपल्स घूमने आयी। रानी ने स्थानीय भोजन खाने का अनुरोध किया इसलिए यह काम उस टाइम के बेशकीमती पिज़्ज़ा निर्माता राफेल एस्पोसिटो ने खुद अपने हाथों से किया और यही से पहली पिज़्ज़ा डिलीवरी शुरू हुयी। महारानी मर्गेरिटा के नाम से ही मर्गेरिटा पिज़्ज़ा का नाम कारण भी हुआ।https://www.gnttv.com/offbeat/story/history-of-pizza-world-pizza-day-how-this-italian-dish-became-globally-popular-in-india-868628-2024-02-09 History of Pizza: 200 साल से भी ज्यादा पुराना है पिज़्ज़ा का इतिहास, जानिए कैसे ग्लोबल बन गई इटली की यह डिश Good News Today hi 2024-02-13 वैसे पिज़्ज़ा डिलीवरी की बात हो और डोमिनोज़ पिज़्ज़ा डिलीवरी का जिक्र न आये ऐसा हो नहीं सकता।  डोमिनोज़ ने १९९० के दशक की शुरुवात में पिज़्ज़ा डिलीवरी के इतिहास में सबसे गजब के सौदे में से एक सौदा किया जो ३० मिनट की फ़ास्ट पिज़्ज़ा डिलीवरी का था जिसमें अगर पिज़्ज़ा ३० मिनट में ग्राहक के पास नहीं पंहुचा तो वो पिज़्ज़ा फ्री में ग्राहक का हो जाता था। इसने बहुत धूम मचाई पिज़्ज़ा डिलीवरी के क्षेत्र में। मगर यह सौदा उतना सही नहीं साबित हो पाया। इसे पूरा करने के लिए पिज़्ज़ा डिलीवरी बॉय ने तमाम यातायात नियमों की अनदेखी की जिससे १९९३ में मुकदमों की एक श्रृंखला के चलते डोमिनोज़ को अपने राष्ट्रीय मंच से यह सौदा छोड़ना पड़ा। मगर आज भी दुनिया भर की कुछ पिज़्ज़ा दुकानें अभी भी इस सौदे का सम्मान करते हुए ३० मिनट्स वाली पिज़्ज़ा डिलीवरी देती है।https://incrediblebags.com/blogs/news/mind-blowing-facts-about-pizza-delivery-u-s Mind-Blowing Facts About Pizza Delivery (U.S.) Bags Incredible Incredible Bags en 2024-02-13 इंटरनेट के आने के बाद १९९४ से १९९७ के आसपास पिज़्जानेट नामक एक प्रायोगिक सेवा थी जहाँ से ऑनलाइन पिज़्ज़ा आर्डर कर सकते थे। इसके बाद २००८ से २००९ के बीच मोबाइल अप्लीकेशन की बहुत सी श्रृंखलाओं का विकास हुआ जिससे फ़ोन पिज़्ज़ेरिया का इस्तेमाल हुआ। मोबाइल फ़ोन एप्स के आ जाने से पिज़्ज़ा मेनू को देखने से लेकर पिज़्ज़ा आर्डर कर उसे ट्रैक  करना आसान हो गया था। इंटरनेट के आ जाने से पिज़्ज़ा डिलीवरी में चार चांद लग गए। क्योकि जितने ज्यादा आर्डर होंगे उतनी ही डिलीवरी भी होंगी।https://www.hungryhowies.com/article/history-pizza-delivery The History of Pizza Delivery Hungry Howies www.hungryhowies.com 2024-02-13 वर्तमान समय में पिज़्ज़ा डिलीवरी के ऑर्डर चाँद तक पहुंच गए हैं। सबसे पहला पिज़्ज़ा डिलीवरी जो चाँद पर हुयी वो २००१ में अमेरिकन पिज़्ज़ा कंपनी पिज़्ज़ा हट ने की थी। अंगूठाकार| पिज़्ज़ा डिलीवरी बॉक्स पिज़्ज़ा कितना लोकप्रिय है इसका अंदाज़ा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि पूरी दुनिया ९ फरवरी को राष्ट्रीय पिज़्ज़ा दिवस के रूप में मनाती है। और इस दिन पूरी दुनिया में बहुत सी पिज़्ज़ा डिलीवरी होती है।https://www.nationaldaycalendar.com/national-day/national-pizza-day-february-9 NATIONAL PIZZA DAY - February 9 Calendar National Day 2024-02-12 National Day Calendar en 2024-02-13 पिज़्ज़ा डिलीवरी में पिज़्ज़ा गरम रखने की तकनीक पिज़्ज़ा डिलीवरी में पिज़्ज़ा को गरम रखना अति आवश्यक होता है। उसे सही सलामत व गरम गरम ही ग्राहक तक पहुँचाना पिज़्ज़ा की डिलीवरी का बहुत बड़ा टास्क होता है, जिसके लिए वर्तमान समय में नालीदार फाइबर बोर्ड के बने पिज़्ज़ा बॉक्स का इस्तेमाल किया जाता है जो सस्ते तथा डिस्पोजेबल होते है। ये जितने कठोर होते हैं उतने ही हलके भी होते हैं। इन बॉक्स से पिज़्ज़ा से निकला हुआ तेल या रस लीक नहीं होता क्योकि ये अच्छे शोषक भी होते है। पिज़्ज़ा डिलीवरी में आमतौर पर जिस बैग का इस्तेमाल किया जाता है उसे हॉट बैग कहते हैं। इसमें रख कर पिज़्ज़ा ले जाने से पिज़्ज़ा गरम बना रहता है क्योकि ये बैग थर्मल बैग होते हैं जो आमतौर पर विनाइल,और नायलॉन के बने होते है जो निष्क्रिय रूप से गर्मी बरकरार रखते हैं। इसलिए इनका इस्तेमाल पिज़्ज़ा डिलीवरी में होता है। वर्तमान समय में बैक स्टेप्स के साथ वाटरप्रूफिंग वाले बैग भी बहुतायत से पिज़्ज़ा डिलीवरी में इस्तेमाल किये गए।Pizza delivery 2024-01-30 https://en.wikipedia.org/w/index.php?title=Pizza_delivery&oldid=1201031801 Wikipedia en 2024-02-13 सन्दर्भ श्रेणी:खाद्य उद्योग