Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

धड़क

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

धड़क DHADAK.png शशांक खेतान ज़ी स्टूडियोकरन जौहरहीरु यश जौहरअपूर्व मेहता शशांक खेतान शशांक खेतान नागराज मंजूले सैराट इशान खट्टरजाह्नवी कपूर अजय-अतुल विष्णू राव मोनिशा आर बलदेव धर्मा प्रोडक्शन्स ज़ी स्टूडियो 2018 7 20 yhttps://in.bookmyshow.com/movies/dhadak/ET00065160 धड़क (2018) - कहानी, कलाकार वर्ग, झलकी BookMyShow 22 फ़रवरी 2018 https://web.archive.org/web/20180106070250/https://in.bookmyshow.com/movies/dhadak/ET00065160/ 6 जनवरी 2018 live भारत हिन्दी धड़क 2018 में बनी रोमांटिक हिन्दी फिल्म है, जो 2016 की मराठी फ़िल्म, सैराट का रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने और निर्माण करन जौहर, हीरु यश जौहर और अपूर्व मेहता ने धर्मा प्रोडक्शंस और ज़ी स्टूडियो के बैनर तले किया है। इसमें इशान खट्टर और जाह्नवी कपूर ने मुख्य किरदार निभाया है। इसे 20 जुलाई 2018 को सिनेमाघरों में पहली बार दिखाया गया था। कहानी मधुकर (इशान खट्टर) कॉलेज में अपनी पढ़ाई करते रहते हैं। एक दिन वो खाने की प्रतियोगिता में हिस्सा लेता है और जीत भी जाता है। उस प्रतियोगिता का पुरस्कार पार्थवी सिंह (जाहन्वी कपूर) देती है, जो उसी के कॉलेज में पढ़ते रहती है और एक राजनीतिक परिवार से रहती है। उन दोनों की मुलाक़ात फिर से होती है और वे दोनों एक दूसरे को मन ही मन पसंद करने लगते हैं। मधु के पिता उससे पार्थवी से दूर रहने को कहते हैं, क्योंकि वो एक बहुत शक्तिशाली राजनीतिक परिवार से है। अपने पिता की बात मान कर वो कॉलेज में भी उससे दूरी बना कर रहने लगता है और उसे अनदेखा करने लगता है। जब वो मधु से इस बारे में बात करती है कि वो उसे अनदेखा क्यों कर रहा है, उसके बाद वे दोनों अपने प्यार इजहार करते हैं और छिप-छिपकर मिलने लगते हैं। पार्थवी के भाई, रूप के जन्मदिन की पार्टी में वो चोरी छिपे आ जाता है। उन दोनों को पार्थवी के परिवार वाले देख लेते हैं। पार्थवी का भाई और उसके पिता, रतन सिंह मिल कर मधु और उसके दोस्त की अच्छी तरह पिटाई करते हैं। बाद में इंस्पेक्टर के कहने पर वो चुनाव के नतीजे आने तक रुकने को राजी हो जाता है। चुनाव के समाप्त होने के बाद मधु और उसके दोस्त को झूठे मामले में पार्थवी के पिता के कहने पर गिरफ्तार कर लिया जाता है। पार्थवी अपने पिता से मधु और उसके दोस्त को रिहा करने का निवेदन करती है, पर वो उसकी एक भी नहीं सुनता है। ये देख पार्थवी किसी तरह बंदूक निकाल लेती है और कहती है कि यदि मधु को रिहा नहीं किया गया तो वो अपने आप को गोली मार लेगी। इसके बाद मधु और पार्थवी वहाँ से साथ में भाग जाते हैं। वे लोग वहाँ से मुंबई के लिए ट्रेन में बैठ जाते हैं और मधु वहाँ से अपने एक दूर के रिश्तेदार से बात करता है और वे दोनों नागपूर के लिए निकल पड़ते हैं। वहाँ वो उन्हें कोलकाता में रहने का सुझाव देते हैं। वे दोनों कोलकाता जाते हैं और एक छोटे से किराये के कमरे में रहने लगते हैं। मधु एक सड़क के किनारे बने रेस्तरां में काम करने लगता है और वहीं पार्थवी भी एक कॉल सेंटर में काम करने लगती है। बाद में दोनों शादी कर लेते हैं। उनका आदित्य नाम का बेटा होता है। वे लोग अपने नए घर में पुजा रखते हैं और उसी दौरान पार्थवी का भाई कुछ लोगों के साथ उनके परिवार वालों के लिए उपहार के साथ आता है। पार्थवी अपने भाई को देख कर खुश हो जाती है और उन लोगों के लिए मिठाई लेने चले जाती है। जब वो वापस आती है तो वो मधु और आदित्य को ऊपर से नीचे गिरते हुए देखती है। कलाकार इशान खट्टर — मधुकर भगला उर्फ मधुhttps://navbharattimes.indiatimes.com/movie-masti/news-from-bollywood/janhvi-kapoor-and-ishaan-khatter-starrer-dhadak-first-schedule-is-over/articleshow/62194726.cms जाह्नवी कपूर-ईशान खट्टर की 'धड़क' का पहला शेड्यूल पूरा नवभारत टाइम्स 21 दिसंबर 2017 1 जनवरी 2018 https://web.archive.org/web/20181215023552/https://navbharattimes.indiatimes.com/movie-masti/news-from-bollywood/janhvi-kapoor-and-ishaan-khatter-starrer-dhadak-first-schedule-is-over/articleshow/62194726.cms 15 दिसंबर 2018 live जान्हवी कपूर — पार्थवी सिंहhttps://navbharattimes.indiatimes.com/movie-masti/news-from-bollywood/janhvi-kapoor-and-ishaan-khatter-start-shooting-for-dhadak/articleshow/61858320.cms जाह्नवी व ईशान खट्टर स्टारर 'धड़क' की शूटिंग हुई शुरू नवभारत टाइम्स 30 नवंबर 2017 1 जनवरी 2018 https://web.archive.org/web/20180222170854/https://navbharattimes.indiatimes.com/movie-masti/news-from-bollywood/janhvi-kapoor-and-ishaan-khatter-start-shooting-for-dhadak/articleshow/61858320.cms 22 फ़रवरी 2018 live आशुतोष राणा — रतन सिंह, पार्थवी के पिता अंकित बिष्ट — गोकुल, मधुकर का दोस्त श्रीधर वत्सर — पुरुषोत्तम, मधुकर का दोस्त क्षितिज कुमार — निरंजन ऐश्वर्या नरकर — मधुकर की माँ आदित्य कुमार — देवी लाल खराज मुखर्जी — सचिन भौमिक उर्फ सचिन दादा मुस्तक़ीम — बिजनोरी गोदान कुमार — रूप, पार्थवी का भाई शालिनी कपूर — पार्थवी की माँ शुभावी चोकसे — प्रोमिला विश्वनाथ चट्टरजी — इंस्पेक्टर शेखावत हेमपुष्पक अरोड़ा — प्राचार्य जाह्नवी दवे — अनुराधा ईशिका गगनेजा — अंबिका बालाजी गौरी — सुलेखा गोएंका मनीष सिंह वर्मा — अरविंद मामा निर्माण विकास मराठी फिल्म सैराट (2016) की अपार सफलता को देख कर नवम्बर 2016 में करन जौहर ने इस फिल्म के हिन्दी रीमेक बनाने का अधिकार खरीद लिया। 15 नवम्बर 2017 को करन ने ट्वीट कर के बताया कि वे इस फिल्म में इशान खट्टर और जान्हवी कपूर मुख्य किरदार के रूप में लिए हैं और फिल्म अभी बन रहा है। इसी दौरान इन्होंने तीन पोस्टर भी जारी किए। इसके कुछ ही दिन बाद एक और पोस्टर जारी किया गया, जिसमें फिल्म का नाम "धड़क" रखा गया था, जो आधिकारिक रूप से सैराट का रीमेक था। ये फिल्म श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी, जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म बन गई। हालांकि ये फिल्म इशान खट्टर की भी पहली फिल्म होती, लेकिन इससे पहले ही उनकी माजिद मजीदी की बियोंड दी क्लाउड (2018) फिल्म आ गई। श्रीदेवी की बेटी, जाहन्वी ने अपनी माँ के साथ सैराट फिल्म देखने के बाद इच्छा जताई कि वो इसी तरह के किसी फिल्म से अपनी शुरुआत करना चाहती है। कुछ दिनों बाद श्रीदेवी के कहने पर करन जौहर ने इन्हें हिन्दी रीमेक में मुख्य किरदार के रूप में ले लिया। खट्टर को जब इस फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में लिया गया, तब इन्होंने सैराट देखा था। जब उन्हें इस किरदार के लिए लिया जा रहा था, तभी उन्हें पता चला कि शशांक खेतान इस फिल्म का हिन्दी रीमेक बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म की कहानी उदयपुर में शुरू होती है, इस कारण शशांक चाहते थे कि इशान और जाहन्वी दोनों राजस्थान में रह कर कुछ समय वहाँ के लोगों के बारे में, रहने और बोलने के बारे में जान सकें। शशांक ने इस फिल्म को सैराट के रीमेक के बदले उस पर आधारित फिल्म बताया है, क्योंकि उन्होंने इस फिल्म की कहानी में काफी बदलाव किए हैं। फिल्माना उदयपुर, राजस्थान में 1 दिसम्बर 2017 से इस फिल्म को फिल्माने का काम शुरू हो गया। शूटिंग के पहले दिन जाहन्वी अपनी माँ के साथ आ जाती है। शूटिंग शुरू होने के कुछ ही समय बाद जयपुर, राजस्थान में शूटिंग रोकना पड़ा, क्योंकि फिल्म बनाने वाले दल ने अंबिकेश्वर महादेव मंदिर के कुछ भाग को क्षतिग्रस्त कर दिया था। जब जगत शिरोमणि मंदिर और पन्ना मीना का कुंड के आसपास के दृश्य की शूटिंग हो रही थी, तो उस दल के सदस्यों ने अंबिकेश्वर मंदिर के पास गाड़ी रख रहे थे, उसी दौरान एक वैन से मंदिर के छज्जा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद ऐतिहासिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने के कारण पुलिस ने उस दल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जयपुर में दो दृश्यों को किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर इंस्टाग्राम में शेयर कर दिया था। इंस्टाग्राम के सहायता केन्द्र के द्वारा निर्माताओं ने एक वीडियो को तो हटा दिया, लेकिन दूसरा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर होने लगा था, जिससे निर्माताओं का किरदारों को छूपाए रखने की योजना पर पानी फिर गया। इस घटना के बाद से फिल्म बनाने वाले जगह पर किरदार निभाने वालों से लेकर दल के सदस्यों पर भी मोबाइल या कैमरा लाने पर पाबंदी लगा दी गई। रीमेक +सैराट (2016) मराठीManasu Malligey (2017) कन्नड़Channa Mereya (2017) पंजाबीLaila O Laila (2018) ओडियाNoor Jahaan (2018) बंगालीधड़क (2018) हिंदी रिंकू राजगुरू रिंकू राजगुरू Payal RajputSunmeera NageshPuja Cherryजान्हवी कपूरआकाश ठोसरNishanthNinjaSwaraj BarikAdrit Royइशान खट्टर सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:2018 में बनी हिन्दी फ़िल्म