411 REFERENCE · Wikipedia
दिक्पात
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अगस्त २०१३
क्रांति (खगोलशास्त्र)
lang=hi|right|250px
खगोलशास्त्र में, दिक्पात (अंग्रेज़ी: डेक्लिनेशन, लघुरूप. dec या δ) भूमध्यीय निर्देशांक प्रणाली के दो निर्देशांकों में से एक होता है। दूसरा निर्देशांक दायां आरोहण या घंटा कोण होता है। झुकाव की तुलना अक्षांश से की जा सकती है। इसका मापन डिग्री उत्तर या दक्षिण में किया जाता है। खगोलीय भूमध्य रेखा के उत्तर के बिन्दु घनात्मक झुकाव व उसके दक्षिण वाले बिन्दु ऋणात्मक झुकाव पर होते हैं।
खगोलीय भूमध्य रेखा पर बिन्दु का झुकाव 0° होता है।
खगोलीय उत्तरी ध्रुव के बिन्दु का झुकाव +९०° एवं
खगोलीय दक्षिणी ध्रुव के बिन्दु का झुकाव -९०° होता है।
श्रेणी:खगोलशास्त्र
श्रेणी:ज्योतिष के तकनीकी आयाम