411 REFERENCE · Wikipedia
ज़्वेचान क़िला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ज़्वेचान क़िला KOS उत्तर मित्रोवित्सा, कोसोवो Tvrdjava_zvecan.jpg 300px Kosovo क़िला 11वीं शताब्दी ई. वुकान, सर्बिया के महान राजकुमार पत्थर
ज़्वेचान क़िला (sq Kalaja e Zveçanit no, sr Тврђава Звечан) या मित्रोवित्सा क़िला कोसोवो के उत्तर मित्रोवित्सा शहर में स्थित एक क़िला है, जो दक्षिण-पूर्वी यूरोप के सबसे पुराने क़िलों में से एक है।Božović 2015 141 इसे इबार नदी के निकट एक विलुप्त ज्वालामुखी पर निर्मित किया गया था।Božović 2015 139
श्रेणी:कोसोवो में क़िले
श्रेणी:उत्तर कोसोवो
श्रेणी:कोसोवो की सांस्कृतिक धरोहर
इतिहास
यह सबसे पुराने मध्यकालीन बाल्कन क़िलों में से एक है, किंतु इसके निर्माण की तिथि अज्ञात है।Božović 2015 139 क़िले के आधार को शास्त्रीय प्राचीनकाल में किया गया था, और सम्भव है कि इसकी क़िलाबंदी प्रागैतिहासिक काल में की गई थी। ज़्वेचान क़िले का पहला उल्लेख 1091 को सर्बों और बाइज़ेंटाइनों के बीच सीमा युद्ध के दौरान किया गया था।https://books.google.com/books?id=Pg-aeA-nUeAC&pg=PA296 Historical Dictionary of Kosovo Elsie Robert 2010 Scarecrow Press 978-0-8108-7483-1 296 यह सर्बिया रियासत का एक सीमा क़िला था, जो 1093 में महत्वपूर्ण था जब वुकान ने कोसोवो पर विजय शुरू किया।Božović 2015 139 क़िले का एक भाग नेमान्यिच राजवंश का एक दरबार था।Božović 2015 139
12वीं शताब्दी में यह क़िला नेमान्यिच राजवंश के तहत सर्बिया के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण था।Božović 2015 139
बाएँ|अंगूठाकार|250x250पिक्सेल|ज़्वेचान क़िले का दृश्य
ज़्वेचान क़िले की मोटी और ऊँची दीवारें दुश्मनों से सुरक्षित रखी, दुब्रोवनीक से व्यापारों को आश्रय दी तथा परास्त नेमान्यिच शासकों के लिए एक कालकठोरी के तौर से इस्तेमाल की गई थी। 1322 में स्तेफ़ान कोन्स्तांतिन को यहाँ गाढ़ा गया था।July 2018
यहाँ स्तेफ़ान उरोश तृतीय को क़ैद किया गया था और उनकी मृत्यु 1331 में हुई थी।https://books.google.com/books?id=_AkHDAAAQBAJ&pg=PT489 An Historian in Peace and War: The Diaries of Harold Temperley Otte T.G. 2016 Routledge 978-1-3171-8192-7 489 कुछ समय के लिए, ज़्वेचान के शासक राजकुमार लाज़ार के जामाई मूसा थे।Božović 2015 139 14वीं शताब्दी के अंत तक ज़्वेचान के शासक वुक ब्रांकोविच थे। 1389 को, उस्मानियों ने उसे कोसोवो के युद्ध में क़ब्ज़ा कर लिया था, और वह 18वीं शताब्दी तक उनका एक सैन्य अड्डा रहा, जिसके बाद उसे परियक्त किया गया था।Božović 2015 140
ज़्वेचान अंततः 1455 को उस्मानी क़ब्ज़े में आया जब तुर्कों ने कोसोवो को उपनिवेशित किया। उस्मानी शासन के दौरान ज़्वेचान का महत्तव मिट गयाhttps://books.google.com/books?id=CmJpCAAAQBAJ&pg=PT34 Bulletin de l'Academie Serbe des Sciences. Section des Sciences Sociales. Urošević Atanasije 20 April 1957 Srpska akademija nauka i umetnosti 34 और 16वीं शताब्दी के यात्रा पुस्तकों के लेखक औलिया चलबी ने इसका उल्लेख मित्रोवित्सा के उत्तर स्थित पहाड़ी पर एक सुनसान नगर के तौर से किया।July 2018 1660 में, चलबी ने लिखा कि इस क़िले के पास "300 घर जिनपर खपरैल वाली छतें हैं, एक जामा मस्जिद, एक ख़ान, एक स्नानघर और अनेक दुकान" हैं।https://books.google.com/books?id=Pg-aeA-nUeAC&pg=PA296 Historical Dictionary of Kosovo Elsie Robert 2010 Scarecrow Press 978-0-8108-7483-1 296
संदर्भ