411 REFERENCE · Wikipedia
रम्भा (औज़ार)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|200px|thumb|कील निकालने का औजार - रम्भा
रम्भा (कील-उच्छेदक) या क्रोबार एक हाथ का औज़ार है जो धंसी हुई कील आदि निकालने के काम आता है। रम्भा मजबूत लोहे का बनाहुआ होता है। लकड़ी के बक्सों में लगी कीलों को निकालकर उस बक्से को ढहाने (डिसमैंटिल करने) के लिये एवं अन्य इसी तरह के कार्यों के लिये इसका उपयोग होता है। इसमें किसी धातु की एक छड़ के सिरे पर वक्राकार सिरा होता है जो कील के सिर को पकड़ने के हिसाब से बनाया गया होता है।
अंग्रेजी में इसे क्रोबार शायद इसलिये कहा जाता है क्योंकि इसका आकार कौवे (क्रो) के पैर या चोंच से मिलता-जुलता है।
right|thumb|200px|मोटी कील निकालने का रम्भा
250px|left|thumb|रम्भे की सहायता से तख्तियाँ उखाड़ता श्रमिक
सन्दर्भ
श्रेणी:हाथ के औज़ार