411 REFERENCE · Wikipedia
भारत के प्रस्तावित राज्य तथा क्षेत्र
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|500px|भारत के प्रस्तावित राज्य तथा क्षेत्र
भारत में नए राज्यों और क्षेत्रों के निर्माण का अधिकार पूरी तरह से भारत की संसद के लिए आरक्षित है। संसद नए राज्यों की घोषणा करके, किसी मौजूदा राज्य से एक क्षेत्र को अलग करके, या दो या दो से अधिक राज्यों या उसके हिस्सों में विलय करके ऐसा कर सकती है।http://india.gov.in/sites/upload_files/npi/files/coi_part_full.pdf Articles 2 and 3 of the Constitution of India Government of India 23 May 2013 https://web.archive.org/web/20130124033538/http://india.gov.in/sites/upload_files/npi/files/coi_part_full.pdf 24 जनवरी 2013 live मौजूदा अठाईस राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के अलावा समय के साथ भारत में कई नए राज्यों और क्षेत्रों को स्थापित करने का प्रस्ताव रखा जाता रहा है।
प्रस्तावित राज्य और केन्द्र-शासित प्रदेश
राजस्थान
मत्स्य प्रदेश
मत्स्य प्रदेश पूर्वी राजस्थान का प्रस्तावित राज्य है, जिसमें अलवर-भरतपुर जिले समाहित होंगे। इसकी प्रस्तावित
राजधानी भरतपुर व उच्च न्यायालय अलवर में बनाया जाएगा।
मरू प्रदेश/ मरूस्थान
स्थान उत्तर-पश्चिम भारत का प्रस्तावित राज्य है, जो पश्चिम राजस्थान के कुछ भूभागों को मिलाकर बनाने का प्रयास है।मरू प्रदेश की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन : जयबीर गोदारा http://dainiktribuneonline.com/2011/02/%E0%A4%AE%E0%A4%B0%E0%A5%82-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B6-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%97-%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%95%E0%A4%B0/ दैनिक ट्रिब्यून ३१ अगस्त २०१३ 6 फ़रवरी 2011 सिरसा इसकी प्रस्तावित राजधानी देशनोक को विकसित करने की हैं। प्रस्तावित राज्य में बाडमेर, जैसलमेर, बीकानेर, चुरु, गंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, जालोर, पाली, सिरोही झुंझुनू, नागौर और सीकर को शामिल हैं।
असम
बोडोलैंड / बोडोगढ़
बोडोलैंड राज्य के लिए असम में एक लंबा संघर्ष चला था, जिसके बाद भारत सरकार, असम सरकार, तथा बोडो लिबरेशन टाइगर फ़ोर्स के मध्य एक समझौता किया गया। १० फरवरी २००३ को हुए इस समझौते के अनुसार असम सरकार के समकक्ष ही बोडोलैंड टेरिटोरियल कॉउंसिल का गठन आसाम के उन ४ जिलों को जोड़कर किया गया, जिनमें ३०८२ बोडो-बाहुल्य वाले ग्राम स्थित थे।http://www.hinduonnet.com/2003/02/26/stories/2003022600041000.htm The Hindu : Assam: accord and discord Hinduonnet.com 2012-03-04 5 सितंबर 2012 https://archive.today/20120905180331/http://www.hinduonnet.com/2003/02/26/stories/2003022600041000.htm dead http://www.satp.org/satporgtp/countries/india/states/assam/documents/papers/memorandum_feb02.htm Memorandum of Settlement on Bodoland Territorial Council (BTC) Satp.org 10 February 2003 2012-03-04 https://web.archive.org/web/20141108080405/http://www.satp.org/satporgtp/countries/india/states/assam/documents/papers/memorandum_feb02.htm 8 नवंबर 2014 dead १३ मई २००३ को इस कॉउंसिल में मतदान हुआ, और ४ जून को हंगलम मोलिहारी को इस ४६ सदस्यीय कॉउंसिल का अध्यक्ष चुना गया।http://www.hindu.com/2005/06/04/stories/2005060401511300.htm Chennai, India The Hindu Mahillary sworn in Bodoland council chief 4 June 2005 15 मई 2018 https://web.archive.org/web/20120208100140/http://www.hindu.com/2005/06/04/stories/2005060401511300.htm 8 फ़रवरी 2012 live
कार्बी आंगलोंग / कार्बी प्रदेश
कार्बी आंगलोंग असम के ३५ जिलों में से एक है। तब मिकिर हिल्स के नाम से विख्यात यह क्षेत्र ब्रिटिश काल में लगभग स्वायत्त था। कार्बी राज्य की पहली मांग सेमसोंगसिंग इंगति तथा खोरसिंग तरङ्ग ने मोहोंगडिजा में उठाई थी, जिन्होंने २८ अक्टूबर १९४० को तत्कालीन राज्यपाल को इस विषय मे ज्ञापन भी सौंपा था।Dharamsing Teron, "Opium Curse – A Forgotten Chapter", unpublished. कार्बी समर्थक सभी नेता ६ जुलाई १९६० को गठित "आल पार्टी हिल लीडर्स कांफ्रेंस" के सदस्य बन गए थे।http://thekararnivang.com/2013/02/05/1971-aningkan-kilik-kehai-un-e-karbi-asongja-atum-karbi-atum-aphan-autonomous-state-kapelong-aphurkimo-2/ 1971 aningkan kilik kehai un-e Karbi asongja atum Karbi atum aphan Autonomous State kapelong aphurkimo Thekar thekararnivang.com en-US 2025-10-16 16 मई 2018 https://web.archive.org/web/20180516104826/http://thekararnivang.com/2013/02/05/1971-aningkan-kilik-kehai-un-e-karbi-asongja-atum-karbi-atum-aphan-autonomous-state-kapelong-aphurkimo-2/ dead१९८१ में कार्बी आंगलोंग जिला परिषद ने अलग राज्य की मांग के प्रस्ताव को पारित कर इस आंदोलन ने फिर से गति दे दी। इसके बाद १९८६ में स्वायत्त राज्य मांग समिति (एएसडीसी) के नेतृत्व में संविधान के अनुच्छेद २४४(ए) के तहत कार्बी आंगलोंग और दीमा हसाओ क्षेत्रों के लिए स्वायत्त राज्य की मांग की गई। २००२ में कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद ने राज्य की मांग के लिए एक और प्रस्ताव पारित किया। ३१ जुलाई २०१३ को बोडोलैंड तथा कार्बी आंगलोंग के लिए अलग राज्य की मांग अचानक हिंसक हो गई, और कई छात्र प्रदर्शनकारियों ने सरकारी भवनों को आग लगा दी थी।https://www.aajtak.in/india/story/assam-demand-singes-karbi-anglong-192668-2013-08-02 कार्बी आंगलोंग, बोडोलैंड की मांग पर सुलगा असम, 2 की मौत 2013-08-02 AajTak hi https://web.archive.org/web/20180516015313/https://m.aajtak.in/news/national/story/assam-demand-singes-karbi-anglong-737933-2013-08-02 2018-05-16 2025-10-16 इस घटना के बाद कार्बी आंगलोंग के निर्वाचित नेताओं ने संयुक्त रूप से भारत के प्रधानमंत्री को एक अलग राज्य मांगने के लिए एक ज्ञापन प्रस्तुत किया था।
बिहार
भोजपुर
बिहार के पश्चिमी, उत्तर प्रदेश के पूर्वी, छत्तीसगढ़ के उत्तरी, और झारखंड के भोजपुरी भाषी जिलों को मिलाकर समय समय पर भोजपुर राज्य की मांग की जाती रही है।http://www.dnaindia.com/india/report-bhojpuri-speaking-people-demand-separate-state-1062441 Bhojpuri-speaking people demand separate state – Latest News & Updates at Daily News & Analysis 6 November 2006 3 September 2016 https://web.archive.org/web/20150924225041/http://www.dnaindia.com/india/report-bhojpuri-speaking-people-demand-separate-state-1062441 24 सितंबर 2015 livehttps://newsviews.satya-weblog.com/2013/08/seperate-mithila-state-demand-from.html Separate Mithila State Demand from Bihar; If Mithila than create Bhojpur as well newsviews.satya-weblog.com en 2025-10-16मई 2026 InternetArchiveBot http://archive.indianexpress.com/news/demand-for-creation-of-ten-new-states/482355/ Demand for creation of ten new states – Indian Express 3 September 2016 https://web.archive.org/web/20160305003240/http://archive.indianexpress.com/news/demand-for-creation-of-ten-new-states/482355/ 5 मार्च 2016 live
मिथिला प्रदेश
मिथिला राज्य बिहार और झारखंड के मैथिली भाषी क्षेत्रों को मिलाकर बनाया जाना प्रस्तावित है। बिहार में २४, और झारखंड में ऐसे कुल ६ जिले हैं, जहां मैथिली मुख्य भाषा है। हालांकि राज्य की राजधानी पर अभी आमसहमति नहीं है, और यह दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया या बेगूसराय में हो सकती है।https://books.google.com/books?id=nKqF_AgDd4gC&pg=PA148&dq=mithila+india+state&hl=en&sa=X&ved=0ahUKEwiL0fDo2pXSAhVEKcAKHej6AicQ6AEIGjAA#v=onepage&q=mithila%20india%20state&f=false Small States Syndrome in India 16 February 2017 146
भीलप्रदेश
भीलप्रदेश राज्य के निर्माण की मांग लगभग ३० साल से भी अधिक पुरानी है।http://www.dailypioneer.com/nation/now-gujarat-revives-statehood-demand.html Now, Gujarat revives Statehood demand 3 September 2016 https://web.archive.org/web/20160303233007/http://www.dailypioneer.com/nation/now-gujarat-revives-statehood-demand.html 3 मार्च 2016 livehttp://www.dnaindia.com/ahmedabad/report-clamour-for-separate-saurashtra-bhilistan-to-get-louder-1868566 Clamour for separate Saurashtra, Bhilistan to get louder 1 August 2013 3 September 2016 https://web.archive.org/web/20150925070552/http://www.dnaindia.com/ahmedabad/report-clamour-for-separate-saurashtra-bhilistan-to-get-louder-1868566 25 सितंबर 2015 live एस एम माइकल की १९९९ की पुस्तक अनटचेबल दलित्स इन मॉडर्न इंडिया में इस विषय पर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी।https://books.google.com/books?id=Ur3mgfASI7AC Untouchable: Dalits in Modern India S. M. Michael 1 January 1999 Lynne Rienner Publishers 3 September 2016 Google Books इसके बाद २०१२ में द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर में लिखा गया था कि भीलप्रदेश राज्य की मांग धीरे धीरे भरुच के आस-पास के जनजातीय क्षेत्रों में पकड़ बनाती जा रही थी।http://timesofindia.indiatimes.com/city/surat/White-House-to-be-centre-of-Bhilistan-movement/articleshow/12642136.cms 'White House' to be centre of Bhilistan movement! 3 September 2016 https://web.archive.org/web/20171127114514/https://timesofindia.indiatimes.com/city/surat/White-House-to-be-centre-of-Bhilistan-movement/articleshow/12642136.cms 27 नवंबर 2017 live २०१३ की डीएनए की एक खबर के अनुसार तेलंगाना राज्य के गठन ने गुजरात के साथ साथ राजस्थान, मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र के समीवर्ती क्षेत्रों के लोगों के मन में भी राज्य गठन की उम्मीद को पुनर्जीवित कर दिया है।
कच्छ
कच्छ १९४७ से १९६० तक भारत का एक राज्य था, जिसका विस्तार वर्तमान गुजरात के कच्छ जिले तक था।http://www.milligazette.com/news/5055-telangana-heat-catches-gujarat Telangana heat catches Gujarat Abdul Hafiz Lakhani 3 September 2016 https://web.archive.org/web/20160304112750/http://www.milligazette.com/news/5055-telangana-heat-catches-gujarat 4 मार्च 2016 live १९४७ में भारत के साथ कच्छ रियासत का एकीकरण ही इस शर्त पर हुआ था कि कच्छ अलग राज्य का दर्जा बनाए रखेगा। लेकिन बाद में इस क्षेत्र का राज्य पुनर्गठन अधिनियम के माध्यम से बॉम्बे राज्य में विलय कर दिया गया। १ मई १९६० को महागुजरात आंदोलन के निष्कर्ष के तौर पर बॉम्बे राज्य के विभाजन के बाद यह क्षेत्र गुजरात का हिस्सा बन गया।१९६० में कच्छ को संविधान के अनुच्छेद ३७१ (२) के तहत एक स्वायत्त विकास बोर्ड बनाने का वादा किया गया था, जो राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी के कारण कभी अस्तित्व में नहीं आ सका। तब से कई लोग क्षेत्र के धीमे विकास का हवाला देते हुए कच्छ राज्य की वापसी की मांग करते रहे हैं।http://archive.indianexpress.com/news/demand-for-separate-kutch-state-picks-pace-in-poll-runup/441006/ Demand for separate Kutch state picks pace in poll run-up 3 September 2016 https://archive.today/20141012104313/http://archive.indianexpress.com/news/demand-for-separate-kutch-state-picks-pace-in-poll-runup/441006/ 12 अक्तूबर 2014 live अलग राज्य की मांग के पीछे मुख्य कारण गांधीनगर से सांस्कृतिक और भौगोलिक दूरी मानी जाती है। नर्मदा नदी के पानी का इस क्षेत्र के खेतों तक नहीं पहुंच पाना भी इसकी वजहों में एक है।
सौराष्ट्र
अलग सौराष्ट्र राज्य के लिए आंदोलन १९७२ में वकील रतिलाल तन्ना ने शुरू किया था, जो पूर्व प्रधान मंत्री मोरारजी देसाई के करीबी सहयोगी थे। सौराष्ट्र संकलन समिति के अनुसार सौराष्ट्र क्षेत्र में ३०० से अधिक ऐसे संगठन हैं, जो इस अलग राज्य की मांग का समर्थन करते हैं। समिति का यह भी दावा है कि गुजरात के अन्य हिस्सों की तुलना में सौराष्ट्र अविकसित है। क्षेत्र में बेहतर जल आपूर्ति की कमी, नौकरी के अवसरों की कमी और क्षेत्र से युवाओं के निरंतर प्रवासन को ही अलग राज्य की मांग के प्रमुख कारणों के रूप में उद्धृत किया जाता रहा है।http://articles.economictimes.indiatimes.com/2013-08-01/news/40963094_1_rajkot-separate-saurashtra-state-movement Call to revive movement for separate Saurashtra state 3 September 2016 https://web.archive.org/web/20160305015552/http://articles.economictimes.indiatimes.com/2013-08-01/news/40963094_1_rajkot-separate-saurashtra-state-movement 5 मार्च 2016 live सौराष्ट्र गुजरात के बाकी हिस्सों से सौहार्दपूर्ण रूप से अलग है, क्योंकि यहां सौराष्ट्र बोली का प्रयोग किया जाता रहा है।http://epaper.timesofindia.com/Default/Layout/Includes/MIRRORNEW/ArtWin.asp?From=Archive&Source=Page&Skin=MIRRORNEW&BaseHref=AMIR%2F2009%2F12%2F13&ViewMode=HTML&EntityId=Ar00800&AppName=1 संग्रहीत प्रति 16 मई 2018 https://web.archive.org/web/20181102064943/http://epaper.timesofindia.com/Default/Layout/Includes/MIRRORNEW/ArtWin.asp?From=Archive&Source=Page&Skin=MIRRORNEW&BaseHref=AMIR%2F2009%2F12%2F13&ViewMode=HTML&EntityId=Ar00800&AppName=1 2 नवंबर 2018 dead
कर्नाटक
तुलुनाडु तथा कोडुगु का संयुक्त केंद्र शासित प्रदेश
तुलुनाडु तथा कोडुगु का संयुक्त केंद्र शासित प्रदेश, तुलुनाडु दक्षिणी भारत में कर्नाटक और केरल राज्यों की सीमा के बीच स्थित एक क्षेत्र है। इस क्षेत्र में अलग राज्य की मांग एक अलग संस्कृति, अलग भाषा (तुलु, जिसे आधिकारिक स्थिति प्राप्त नहीं है), और दोनों राज्य सरकारों द्वारा इस क्षेत्र की उपेक्षा पर आधारित है।Tulu Nadu movement gaining momentum http://www.hindu.com/2006/08/13/stories/2006081317290300.htm The Hindu Mangalore, India 13 August 2006 16 May 2013 https://www.webcitation.org/65rZehs6s?url=http://www.hindu.com/2006/08/13/stories/2006081317290300.htm 2 मार्च 2012 live Samithi seeks separate Tulu state http://archive.deccanherald.com/deccanherald/oct222006/district1955220061020.asp Deccan Herald Mangalore, India 21 October 2006 16 May 2013 dead https://www.webcitation.org/65uaeZkJr?url=http://archive.deccanherald.com/deccanherald/oct222006/district1955220061020.asp 4 March 2012 इन मांगों और आरोपों का मुकाबला करने के लिए कर्नाटक और केरल राज्य सरकारों ने तुलु संस्कृति को संरक्षित कर बढ़ावा देने के लिए तुलु साहित्य अकादमी का गठन किया है।Tulu academy urged to publish Machendranath’s selected dramas http://www.thehindu.com/news/cities/Mangalore/tulu-academy-urged-to-publish-machendranaths-selected-dramas/article4614139.ece The Hindu Mangalore, India 13 April 2003 16 May 2013 https://web.archive.org/web/20140419231117/http://www.thehindu.com/news/cities/Mangalore/tulu-academy-urged-to-publish-machendranaths-selected-dramas/article4614139.ece 19 अप्रैल 2014 live प्रस्तावित राज्य में तीन जिले होंगे; कर्नाटक से दक्षिणी कन्नड़ और उडुपी, और केरल का कासरगोड जिला। कर्नाटक के कोडुगु जिले को भी साथ मिलकर इस पूरे राज्य / संघ शासित प्रदेश को "तुलुनाडु और कोडुगु भूमि" के रूप में नामित किया जा सकता है।
जम्मू और कश्मीर
जम्मू राज्य
जम्मू भारतीय राज्य जम्मू-कश्मीर का हिस्सा है। यह भौगोलिक दृष्टि से कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र से अलग है। जम्मू मण्डल मुख्यतः डोगरा लोगों का निवास क्षेत्र है, जो डोगरी भाषा बोलते हैं।
कश्मीर राज्य
प्रस्तावित कश्मीर राज्य में जम्मू-कश्मीर का कश्मीर घाटी क्षेत्र शामिल होगा। कई क्षेत्रीय कश्मीरी नेताओं ने जम्मू-काश्मीर राज्य के विभाजन को भारत में कश्मीर संघर्ष के एकमात्र समाधान के रूप में चिन्हित किया है। कश्मीरी लेखक और नेता गुलाम नबी खयाल ने लद्दाख को स्वतंत्र संघ शासित प्रदेश, और जम्मू क्षेत्र का पंजाब राज्य में विलय करने या अलग राज्य का दर्जा देने की बात कही है।http://swarajyamag.com/politics/trifurcation-of-jk-is-the-only-realistic-solution-to-the-kashmir-problem/ Trifurcation Of J&K Is The Only Realistic Solution To The Kashmir Problem 3 September 2016 https://web.archive.org/web/20161030045256/http://swarajyamag.com/politics/trifurcation-of-jk-is-the-only-realistic-solution-to-the-kashmir-problem 30 अक्तूबर 2016 dead ्http://www.tribuneindia.com/news/jammu-kashmir/saffron-party-manifesto-promises-union-territory-status-for-ladakh/140829.html संग्रहीत प्रति 16 मई 2018 https://web.archive.org/web/20180516174530/http://www.tribuneindia.com/news/jammu-kashmir/saffron-party-manifesto-promises-union-territory-status-for-ladakh/140829.html 16 मई 2018 live
मध्य प्रदेश
बाघेलखण्ड, बुन्देलखण्ड तथा विन्ध्य प्रदेश
यह भारत का एक पूर्व राज्य था, जिसकी राजधानी रीवा थी। २३,६०३ वर्ग मील के क्षेत्रफल में फैले इस राज्य को १९४८ में भारत की स्वतन्त्रता के कुछ समय बाद ही केंद्रीय भारत एजेंसी के पूर्वी हिस्से की रियासतों को जोड़कर बनाया गया था।https://books.google.com/books?id=njYpsvmr2dsC&pg=PA54&dq=Vindhya+Pradesh+%2B+1948+%2B+Bundelkhand+%2B+Baghelkhand+%2B+Gwalior+Residency#v=onepage&q=Vindhya%20Pradesh%20%2B%201948%20%2B%20Bundelkhand%20%2B%20Baghelkhand%20%2B%20Gwalior%20Residency&f=false 54–5 Historical Geography of Madhya Pradesh from Early Records Bhattacharyya P. K. 1977 0 8426 909 13 Motilal Banarsidass Delhi 16 मई 2018 https://web.archive.org/web/20160428063808/https://books.google.com/books?id=njYpsvmr2dsC&pg=PA54&dq=Vindhya+Pradesh+%2B+1948+%2B+Bundelkhand+%2B+Baghelkhand+%2B+Gwalior+Residency#v=onepage&q=Vindhya%20Pradesh%20%2B%201948%20%2B%20Bundelkhand%20%2B%20Baghelkhand%20%2B%20Gwalior%20Residency&f=false 28 अप्रैल 2016 live इसका नाम विंध्य पर्वतमाला के नाम पर रखा गया था, जो प्रांत के केंद्र से गुजरता है। यह उत्तर प्रदेश के बीच उत्तर और मध्य प्रदेश के बीच दक्षिण में स्थित है, और दतिया के घेरे, जो पश्चिम की दूरी से थोड़ी दूरी पर स्थित है, मध्य भारत राज्य से घिरा हुआ था।राज्य पुनर्गठन अधिनियम, १९५६ के अंतर्गत इसका विलय मध्य प्रदेश में कर दिया गया था।http://indiacode.nic.in/qrydisp.asp?tfnm=195637%20&tfnm2=11 States Reorganisation Act, 1956 31 August 1956 India Code Updated Acts Ministry of Law and Justice, Government of India section 9 16 May 2013 https://web.archive.org/web/20130927133712/http://indiacode.nic.in/qrydisp.asp?tfnm=195637%20&tfnm2=11 27 सितंबर 2013 live २००० में मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व स्पीकर श्रीनिवास तिवारी ने मध्य प्रदेश के नौ जिलों से विन्ध्य प्रदेश का नया राज्य बनाने की मांग की थी, हालांकि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इसे खारिज कर दिया था।http://www.hindu.com/2000/09/10/stories/14102125.htm No more division of State: Digvijay The Hindu 10 September 2000 16 May 2013 29 जून 2013 https://archive.today/20130629104141/http://www.hindu.com/2000/09/10/stories/14102125.htm dead एकलौते विन्ध्य प्रदेश के बजाय पृथक बुन्देलखण्ड और बाघेलखण्ड राज्यों को भी पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों को समायोजित कर बनाने की वकालत की जाती रही है।https://chakresh.com/2011/12/09/bundelkhand-or-vindhya-pradesh-proposed-state/ Bundelkhand or vindhya pradesh: proposed state Chakresh Mishra 9 December 2011 3 September 2016 https://web.archive.org/web/20161011215259/https://chakresh.com/2011/12/09/bundelkhand-or-vindhya-pradesh-proposed-state/ 11 अक्तूबर 2016 dead
गोंडवाना तथा महाकोशल
महाकोशल क्षेत्र मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी घाटी के ऊपरी या पूर्वी इलाकों में स्थित है। जबलपुर इस क्षेत्र का सबसे बड़ा शहर और प्रस्तावित राजधानी है। महाकोशल मुक्ति मोर्चा और भारतीय जनशक्ति जैसे संगठनों इस क्षेत्र के लिए अलग राज्य की मांग करते रहे हैं।http://www.bhaskar.com/news/MP-JBL-mahakaushal-state-will-be-a-fight-to-the-finish-4769174-NOR.html महाकौशल राज्य बनने पर ही खत्म होगी लड़ाई, तन्खा से मिले ममुमो के कार्यकर्ता 8 October 2014 3 September 2016 https://web.archive.org/web/20160914195751/http://www.bhaskar.com/news/MP-JBL-mahakaushal-state-will-be-a-fight-to-the-finish-4769174-NOR.html 14 सितंबर 2016 livehttp://www.oneindia.com/2008/10/24/prahlad-patel-demands-separate-state-in-mahakaushal-1224837437.html Prahlad Patel demands separate state in Mahakaushal 24 October 2008 3 September 2016 https://web.archive.org/web/20160914220659/http://www.oneindia.com/2008/10/24/prahlad-patel-demands-separate-state-in-mahakaushal-1224837437.html 14 सितंबर 2016 live यह कहा जाता है कि महाकोशल क्षेत्र के खनिजों, जंगलों, जल और भूमि संसाधनों में समृद्ध होते हुए भी संबंधित उद्योगों को कभी यहाँ स्थापित नहीं किया गया। साथ ही, जबलपुर शहर के कारण इस क्षेत्र की एक अलग सांस्कृतिक पहचान है, जिसे राज्य के संस्कृतधानी (सांस्कृतिक राजधानी) के रूप में जाना जाता है, और जो मध्य भारत के सबसे पुराने शहरों में से एक है। सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से, महाकोशल क्षेत्र पड़ोसी विंध्य प्रदेश से काफी अलग है।http://freepressjournal.in/mahakaushal-no-cakewalk-for-either-contender/ संग्रहीत प्रति 16 मई 2018 https://web.archive.org/web/20160401221918/http://www.freepressjournal.in/mahakaushal-no-cakewalk-for-either-contender 1 अप्रैल 2016 live मध्यप्रदेश के उसी महाकोशल क्षेत्र से गोंडवाना राज्य के लिए समानांतर मांग इस तथ्य के कारण उत्पन्न हुई है, कि महाकोशल के विशाल क्षेत्रों पर एक समय गोंड राजाओं द्वारा शासन किया जाता था और आज भी मंडला, चिनद्वारा, डिंडोरी, सेनी और बालाघाट की आबादी मुख्य रूप से गोंड आदिवासी हैं। १९९१ में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) की स्थापना एक अलग गोंडवाना राज्य के निर्माण के लिए संघर्ष करने के उद्देश्य से हुई थी, जिसमें गोंड द्वारा शासित क्षेत्र शामिल थे। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) बाद में राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी और गोंडवाना मुक्ति दल जैसे कई गुटों में विभाजित हो गई।
मालवा प्रदेश
इंदौर में प्रस्तावित राजधानी के साथ अलग मालवा राज्य के लिए कई बार मांगें उठी हैं। इस क्षेत्र में मध्य प्रदेश के अग्रर, देवास, धार, इंदौर, झाबुआ, मंदसौर, नीमच, राजगढ़, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन और गुना जिले और सेहोर के कुछ हिस्सों, और साथ ही राजस्थान के झलवाड़, बंसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिले शामिल हैं। मालवा की मुख्य भाषा मालवी है, हालांकि शहरों में हिंदी व्यापक रूप से बोली जाती है। २००१ के एक सर्वेक्षण में यहाँ चार बोली/भाषाएं मिलीं: उज्जैनी (उज्जैन, इंदौर, देवास और सीहोर जिलों में), राजवाड़ी (रतलाम, मंदसौर और नीमच), उम्मावरी (राजगढ़) और सोंधवारी (राजस्थान के झलवार में)। मालवा की लगभग ५५% आबादी राज्य की आधिकारिक भाषा हिंदी में साक्षर है।http://www.ethnologue.com/show_language.asp?code=mup Malvi 3 September 2016 https://web.archive.org/web/20121005063558/http://www.ethnologue.com/show_language.asp?code=mup 5 अक्तूबर 2012 live
महाराष्ट्र
खानदेश
खानदेश मध्य भारत का एक क्षेत्र है, जो महाराष्ट्र राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में पड़ता है।http://www.khandesh.com/info/ Welcome to Khandesh! Khandesh.com 2010-08-01 https://web.archive.org/web/20170817203646/http://www.khandesh.com/info/ 17 अगस्त 2017 dead खानदेश तापी नदी की घाटी में दक्कन पठार के उत्तर-पश्चिमी कोने पर स्थित है, और पूर्व में सतपुरा पर्वतमाला से, उत्तर में बिरार (विदर्भ) क्षेत्र से, दक्षिण में अजंता की पहाड़ियों से, और पश्चिम में पश्चिमी घाटों की उत्तरीतम सीमाओं से घिरा है। १९४७ में भारत की आजादी के बाद, यह बॉम्बे राज्य का हिस्सा बन गया, जिसे १९६० में महाराष्ट्र और गुजरात राज्यों में बांटा गया था। महाराष्ट्र राज्य के गठन के दौरान, बुरहानपुर मध्य प्रदेश राज्य का हिस्सा बन गया, और १९६० में ही, पूर्वी खानदेश को जलगांव, और पश्चिम खानदेश को धुले नाम दे दिया गया।
कोंकण प्रदेश
कोंकण भारत की पश्चिमी तट रेखा का एक ऊबड़-खाबड़ खंड है। इसमें महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक के तटीय जिले शामिल हैं। प्राचीन सप्त-कोकण सह्याद्रीखंड में वर्णित एक छोटा सा क्षेत्र है जहाँ इसे "परशुरामक्षेत्र" के नाम से भी संदर्भित किया गया है। प्रस्तावित कोंकण राज्य में महाराष्ट्र के रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग, गोवा के उत्तर और दक्षिण जिले और कर्नाटक में अघनाशीनी जिले शामिल हैं।https://www.facebook.com/StateOfKonkan/?fref=ts Konkani State – Vishal Gomantak – Facebook 3 September 2016
मराठवाड़ा
मराठवाड़ा भारतीय राज्य महाराष्ट्र के पांच क्षेत्रों में से एक है। यह क्षेत्र महाराष्ट्र के औरंगाबाद मण्डल के सामान है। मराठवाड़ा हैदराबाद के निजाम के शासन में आता था, जो बाद में ब्रिटिश भारत के तहत हैदराबाद की रियासत बन गया। इसके बाद, १७ सितंबर १९४८ को ऑपरेशन पोलो के अंतर्गत हैदराबाद भारत में शामिल हुआ, जिसके बाद १ नवंबर १९५६ को मराठवाड़ा को हैदराबाद राज्य से बॉम्बे राज्य में स्थानांतरित कर दिया गया। १ मई १९६० को बॉम्बे राज्य महाराष्ट्र और गुजरात राज्यों में विभाजित हुआ, और मराठवाड़ा महाराष्ट्र का हिस्सा बन गया।
विदर्भ प्रदेश
विदर्भ पूर्वी महाराष्ट्र का एक क्षेत्र है, जिसमें अमरावती और नागपुर मण्डल शामिल हैं। १९५६ के राज्य पुनर्गठन अधिनियम ने विदर्भ को बॉम्बे राज्य में रखा। इसके तुरंत बाद, १९५८-५९ में राज्य पुनर्गठन आयोग ने नागपुर में राजधानी के साथ विदर्भ राज्य के निर्माण की सिफारिश की, लेकिन इसके बजाय १ मई १९६० को इसे महाराष्ट्र राज्य में शामिल किया गया। विदर्भ के अलग राज्य के लिए समर्थन लोकनायक बापूजी ऐनी और बृजलाल बियानी विदर्भ द्वारा व्यक्त किया गया था। अलग राज्य के निर्माण की मांग महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा इस क्षेत्र की उपेक्षा के आरोपों पर आधारित है। जंबुंतराव ढोटे ने ७० के दशक में विदर्भ राज्य के लिए एक लोकप्रिय संघर्ष का नेतृत्व किया। दो राजनेता, एन के पी साल्वे और वसंत साठे ने हाल के दिनों में विदर्भ राज्य निर्माण के लिए प्रयासरत हैं।
दिल्ली राज्य / एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) राज्य
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, गुड़गांव, सोनीपत, फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा से मिलकर बना है, और इसकी जनसंख्या लगभग २२ मिलियन है।http://censusindia.gov.in/2011-prov-results/paper2/data_files/india2/Million_Plus_UAs_Cities_2011.pdf Urban agglomerations/cities having population 1 million and above 2011 Provisional population totals, census of India 2011 PDF Registrar General & Census Commissioner, India 23 May 2013 https://web.archive.org/web/20111215163132/http://censusindia.gov.in/2011-prov-results/paper2/data_files/india2/Million_Plus_UAs_Cities_2011.pdf 15 दिसंबर 2011 dead http://esa.un.org/unpd/wup/index.htm World Urbanization Prospects: The 2009 Revision Population Database United Nations 2012 23 May 2013 https://web.archive.org/web/20170710184532/https://esa.un.org/unpd/wup/index.htm 10 जुलाई 2017 dead दिल्ली का राजनीतिक प्रशासन किसी केंद्रीय शासित प्रदेश की तुलना में राज्य के अधिक समान है, क्योंकि दिल्ली की अपनी विधायिका, उच्च न्यायालय और मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रियों की कार्यकारी परिषद होती है। नई दिल्ली संयुक्त रूप से केंद्र सरकार और दिल्ली की स्थानीय सरकार द्वारा प्रशासित है। पिछली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने २००३ में संसद में एक बिल पेश किया, ताकि दिल्ली को पूरा राज्य दिया जा सके, लेकिन यह कानून पारित नहीं हुआ था।http://hindu.com/2003/08/12/stories/2003081205061100.htm Bill on statehood for Delhi cleared The Hindu 12 August 2003 23 May 2013 https://web.archive.org/web/20120729162257/http://hindu.com/2003/08/12/stories/2003081205061100.htm 29 जुलाई 2012 dead
मणिपुर
कूकीगढ़
ब्रिटिश औपनिवेशिक काल के दौरान कुकी हिल्स एक स्वतंत्र पहाड़ी देश था। बाद में इसका मणिपुर में विलय कर दिया गया। कुकी राज्य मांग समिति के नेतृत्व मेंhttp://www.tehelka.com/ksdc-announces-quit-kuki-land-protest-in-manipur-from-24-january/ KSDC announces ‘Quit Kuki Land’ protest in Manipur from 24 January – RK Suresh – Tehelka – Investigations, Latest News, Politics, Analysis, Blogs, Culture, Photos, Videos, Podcasts 3 September 2016 https://web.archive.org/web/20141223191329/http://www.tehelka.com/ksdc-announces-quit-kuki-land-protest-in-manipur-from-24-january/ 23 दिसंबर 2014 dead कुकी लोग मणिपुर के कुकी इलाकों के लिए अलग कुकीलैंड नामक राज्य की मांग करते रहे हैं।http://samaw.com/kukiland-state-map/6023 संग्रहीत प्रति 16 मई 2018 https://web.archive.org/web/20110125183327/http://samaw.com/kukiland-state-map/6023 25 जनवरी 2011 dead
ओडिशा
कोशल प्रदेश
कोशल क्षेत्र पश्चिमी उड़ीसा राज्य में १९°३७'-२३° डिग्री अक्षांश और ८२°२८'-८५°२२' के देशान्तरों के बीच स्थित है। सुंदरगढ़, झारसुगुडा, देबागढ़, संबलपुर, बरगढ़, सोनपुर, बौद्ध, बोलंगिर, नुपादा, कालाहांडी, नबरंगपुर, अंगुल जिले के आदममलिक उप-विभाजन और रायगढ़ जिले का काशीपुर ब्लॉक इसका हिस्सा हैं। यह उत्तर में झारखंड राज्य से, पूर्व में केंजर, अंगुल और कंधमाल से; दक्षिण में रायगढ़, कोरापुट और पश्चिम में छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा घिरा हुआ है। यह भौगोलिक क्षेत्र पश्चिमी उड़ीसा विकास परिषद के अंतर्गत आता है।
उत्तर प्रदेश
अवध प्रदेश
ब्रज/हरित प्रदेश/पश्चिमांचल
बुन्देलखण्ड
रोहिलखंड
पूर्वांचल
पश्चिम बंगाल
गोरखा प्रदेश
जंगलमहल
जंगलमहल
उत्तर बंगाल
नागालैंड
पूर्वी नागालैंड
मेघालय
गारो प्रदेश
त्रिपुरा
टिपरा प्रदेश
मिजोरम
चकमागढ़
ब्रूगढ़
सन्दर्भ
2
श्रेणी:भारत के प्रस्तावित राज्य व क्षेत्रीय उपविभाग