411 REFERENCE · Wikipedia
हरेश बुधरानी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हरेश किशिनचंद बुधरानी जिब्राल्टर संसद के स्पीकर 2004 2012 1952 6 y मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत ब्रिटिश (जिब्राल्टेरियन) किंग्स कॉलेज, लंदनकॉलेज ऑफ़ लॉ बैरिस्टरव्यपारीराजनेता हिन्दू मर्चेंट्स एसोसिएशन ऑफ़ जिब्राल्टर के अध्यक्षजिब्राल्टर संसद के स्पीकर
हरेश किशिनचंद बुधरानी (Haresh Kishinchand Budhrani), क्वींस काउंसेल, भारतीय मूल के जिब्राल्टेरियन बैरिस्टर हैं। इन्होंने अपनी शिक्षा इंग्लैंड के शैक्षणिक संस्थानो से प्राप्त करी थी तथा अगस्त 1975 में बैरिस्टर बन गए। यह 2004 तक हिन्दू मर्चेंट्स एसोसिएशन ऑफ़ जिब्राल्टर के अध्यक्ष रहे थे। यह जिब्राल्टर संसद में सितम्बर 2004 से अक्टूबर 2012 तक स्पीकर थे। इस पद पर रहते हुए इनके ऊपर व्यापार कर सम्बन्धी हेराफेरी का आरोप लगा था।
जीवनी
बुधरानी का जन्म भारत के महाराष्ट्र राज्य की राजधानी मुम्बई (जब बम्बई) में जून 1952 को हुआ था। इन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा डर्बीशायर में पूरी की तथा उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सरी के गिल्डफोर्ड शहर में स्थित कॉलेज ऑफ़ लॉ (वर्तमान नाम: द युनिवर्सिटी ऑफ़ लॉ) में गए।
बुधरानी के अनुसार जिब्राल्टर की हिन्दू आबादी धीरे-धीरे मुख्य धरा में आई है तथा यह प्रक्रिया लगातार जारी है। इनकी 1973 में की गई टिप्पणी के अनुसार हिन्दू जिब्राल्टर के अन्य नृजातीय समूहों के बीच धीरे-धीरे अपनाए गए। उदाहरण के तौर पर नवम्बर 2012 में हिन्दुओ के सबसे बड़े त्योहार दीपावली के आयोजन के लिए जिब्राल्टर के महापौर ने हिन्दू समाज को जिब्राल्टर सिटी हॉल में आमंत्रित किया था।Archer Edward G. Gibraltar, Identity And Empire 2006 Routledge 233 http://books.google.co.uk/books?id=2ip0C6odET4C&dq=hindu+gibraltar&source=gbs_navlinks_s 26 दिसम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20140223004925/http://books.google.co.uk/books?id=2ip0C6odET4C&dq=hindu+gibraltar&source=gbs_navlinks_s 23 फ़रवरी 2014 live
वर्ष 1974 में इन्होंने लंदन के किंग्स कॉलेज से कानून में स्नातक की डिग्री प्राप्त करी।http://www.linkedin.com/pub/haresh-k-budhrani/52/238/426 Haresh K. Budhrani LinkedIn 26 दिसम्बर 2012 बुधरानी ने बाद में इन्स ऑफ़ कोर्ट स्कूल ऑफ़ लॉ में भाग लिया और अगस्त 1975 में बैरिस्टर बन गए।http://www.panorama.gi/archive/040913/updates.htm Budhrani named Speaker - without Opposition support Panorama 13 सितम्बर 2004 26 दिसम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20140222222727/http://www.panorama.gi/archive/040913/updates.htm 22 फ़रवरी 2014 dead 22 फ़रवरी 2014 https://web.archive.org/web/20140222222727/http://www.panorama.gi/archive/040913/updates.htm
कैरियर
बुधरानी हिन्दू मर्चेंट्स एसोसिएशन ऑफ़ जिब्राल्टर (हिन्दी: जिब्राल्टर का हिन्दू व्यापारी संघ) के वर्ष 2004 तक अध्यक्ष रहे। बुधरानी ने अपना पद जिब्राल्टर हाउस ऑफ़ असेम्बली के स्पीकर का पद संभालने के लिए छोड़ा था। जिब्राल्टर सोशल डैमोक्रैट्स ने न्यायाधीश जॉन ई॰ अलकैंटेरा के हाउस ऑफ़ असेम्बली के स्पीकर पद पर से दिए त्यागपत्र के पश्चात बुधरानी को रिक्त पद के लिए नामांकित किया। इस नामांकन में विपक्ष ने अपनी स्वीकृति नहीं दी थी। सितम्बर 2004 में बुधरानी ने जिब्राल्टर हाउस ऑफ़ असेम्बली (जो अब जिब्राल्टर संसद के नाम से जाना जाता है) में स्पीकर का पद संभाला। जिब्राल्टर में कोई इतना बड़ा पद सम्भालने वाले बुधरानी पहले भारतीय मूल के नागरिक थे।http://www.parliament.gi/history/composition-of-parliament Composition of Parliament जिब्राल्टर संसद 26 दिसम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20130701163359/http://www.parliament.gi/history/composition-of-parliament 1 जुलाई 2013 dead 1 जुलाई 2013 https://web.archive.org/web/20130701163359/http://www.parliament.gi/history/composition-of-parliament
दिसम्बर 2011 में बुधरानी को मुख्यमंत्री फेबियन पिकार्डो (जिब्राल्टर सोशलिस्ट लेबर पार्टी के सदस्य) ने पुनर्नियुक्त किया।http://vox.gi/Local/4308-appointment-of-new-speaker-at-gibraltar-parliament.html Appointment of New Speaker at Gibraltar Parliament VOX 2011-12-21 2012-10-21 https://web.archive.org/web/20160303231009/http://vox.gi/Local/4308-appointment-of-new-speaker-at-gibraltar-parliament.html 3 मार्च 2016 dead 3 मार्च 2016 https://web.archive.org/web/20160303231009/http://vox.gi/Local/4308-appointment-of-new-speaker-at-gibraltar-parliament.html अक्टूबर 2012 में यह स्पीकर के पद से सेवानिवृत्त हो गए थे।http://www.gbc.gi/news/news-details.php?id=500 Parliament passes Broadcasting Act: replaces GBC Act Gbc.gi 1 अक्टूबर 2012 26 दिसम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20140222015207/http://www.gbc.gi/news/news-details.php?id=500 22 फ़रवरी 2014 dead 22 फ़रवरी 2014 https://web.archive.org/web/20140222015207/http://www.gbc.gi/news/news-details.php?id=500
विवाद
मई 2012 में बुधरानी पर व्यापार कर सम्बन्धी हेराफेरी के आरोप के पश्चात जिब्राल्टर ट्रेज़री ने इनकी स्पीकर की तनख्वाह पर रोक लगा दी थी।http://www.chronicle.gi/headlines_details.php?id=24790 Taxing questions for Mr. Speaker जिब्राल्टर क्रॉनिकल 10 मई 2012 26 दिसम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20120526000227/http://www.chronicle.gi/headlines_details.php?id=24790 26 मई 2012 dead 26 मई 2012 https://web.archive.org/web/20120526000227/http://www.chronicle.gi/headlines_details.php?id=24790 बुधरानी इन आरोपो का पूर्ण रूप से तो खंडन नहीं किया परन्तु कहा था कि स्थानीय मीडिया द्वारा दिखाए गए आंकड़े सही नहीं हैं तथा उनके ऊपर के ऋण की राशि इतनी अधिक नहीं है।http://www.chronicle.gi/headlines_details.php?id=24888 Statement by Speaker Haresh Budhrani जिब्राल्टर क्रॉनिकल 18 मई 2012 26 दिसम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20150923203407/http://www.chronicle.gi/headlines_details.php?id=24888 23 सितंबर 2015 dead 23 सितंबर 2015 https://web.archive.org/web/20150923203407/http://www.chronicle.gi/headlines_details.php?id=24888 मीडिया द्वारा बताया गया ऋण 150,000 जिब्राल्टर पौंड से अधिक था।
सन्दर्भ
श्रेणी:1952 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग