Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

श्रेक (फ़्रैंचाईज़ी)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

श्रेक (फ़्रैंचाईज़) ShrekSeries.jpg द होल स्टोरी का डिब्बा एड्रू एडाम्सन (1–2)क्रिस मिलर (श्रेक द थर्ड)माइक मिशेल (श्रेक फोरेवर आफ़्टर) Shrek! William Steig माइक मेयर्स एडी मर्फी कैमरुन डिएज़ अंतोनियो बान्देरस श्रेक, श्रेक 2, श्रेक द थर्ड, श्रेक फोरेवर आफ्टर: हैरी ग्रेगसन-विलियम्स श्रेक: जॉन पॉवेल माइकल एंड्रूज़ सिम इवान-जोन्स ड्रीमवर्क्स एनीमेशन ड्रीमवर्क्स पिक्चर्स (2001–04)पैरामाउंट पिक्चर्स (2007–11) 2001 5 18(श्रेक)2004 5 21(श्रेक 2)2007 5 18(श्रेक द थर्ड)2010 5 21(श्रेक फोरेवर आफ़्टर)2011 10 28(पूस इन बूट्स) 371 मिनट अमेरिका अंग्रेज़ी $665 मिलियन $3,504,767,509 श्रेक फ़िल्म शृंखला (Shrek) जिसका निर्माण ड्रीमवर्क्स एनीमेशन द्वारा किया गया है व जो विलियम स्टेग की चित्र पुस्तक श्रेक! पर आधारित है, चार कंप्यूटर-एनिमेटेड फ़िल्मों की शृंखला है जिसमें श्रेक (२००१), श्रेक २ (२००४), श्रेक द थर्ड (२००७) और श्रेक फ़ोरेवर आफ़्टर (२०१०) शामिल है। इसमें एक नया शीर्षक व नई फ़िल्म पूस इन बूट्स अक्टूबर २०११ में रिलीज़ की गई है। यह फ़िल्म शृंखला व्यापारिक दृष्टी से बेहद सफल शृंखला है व हैरी पॉटर, जेम्स बॉन्ड, स्टार वॉर्स और समुंदर के लुटेरे शृंखलाओं के बाद पांचवीं सर्वाधिक कमाई वाली फ़्रैंचाईज़ है। फ़िल्में श्रेक (२००१) श्रेक श्रेक, एक अकेला ओगर अपने दलदल में सभी परिकहानियों के किरदारों को पा कर अचंबित हो जाता है जीने लोर्ड फार्कुआद ने वहां सज़ा के तौर पर भेजा है। श्रेक एक बोलने वाले गधे से दोस्ती कर लेता है और दोनों लोर्ड फार्कुआद से मिलते हैं। फार्कुआद उन्हें राजकुमारी फियोना को उसके पास लाने के लिए कहता है जिससे वह विवाह करके राजा बनना चाहता है। श्रेक और गधा मजबूरन अपना दलदल छुडाने के लिए फियोना को लाने का समझौता कर लेते हैं और उसे एक आग-उगलते ड्रैगन से बचा कर छुडा लेते हैं। ड्रैगन एक मादा होती है और उसे गधे से प्यार हो जाता है। गधा, श्रेक और फियोना ड्रैगन से बचकर भाग निकलते हैं। फियोना को फार्कुआद के पास लेजाते वक्त श्रेक को फियोना से प्यार हो जाता है। फियोना यह बताती है की उसे श्राप दिया गया है और वह रात को एक ओगर में तब्दील हो जाती है। उसका यह श्राप उसके सच्चे प्यार के चुम्बन से ही टूटेगा। फियोना और फार्कुआद शादी करने की तयारी करते हैं परन्तु श्रेक बीच में आकार उन्हें रोक देता है और फियोना से अपने प्यार का इज़हार करता है। गधा और ड्रैगन भी पहुँच जाते हैं और ड्रैगन लोर्ड फार्कुआद को खा लेती है। श्रेक और फियोना चुमते हैं जिससे फियोना एक ओगर में हमेशा के लिए बदल जाती है। श्रेक को अपना दलदल वापस मिल जाता है और दोनों वहां शादी कर लेते हैं। श्रेक 2 (२००४) श्रेक 2 दूसरी फ़िल्म की शुरुआत राजकुमार चार्मिंग से होती है जो राजकुमारी फियोना को ड्रैगन से बचाने के लिए निकला हुआ है। जब वह वहां पहुँचता है तो वहां उसे लिटल रेड राईडिंग हूड के रूप में भेडिया मिलता है। पूछने पर वह बताता है की फियोना अपने पति श्रेक के साथ हनीमून पर गई हुई है। जब श्रेक और ड्रैगन लौटते हैं तब उन्हें दलदल में गधा मिलता है जो ड्रैगन के साथ झगड कर बैठा होता है। उन्हें फ़ार फ़ार अवे से फियोना के माता-पिता का निमंत्रण आता है जो उन्हें उनकी शादी के लिए आशीर्वाद देना चाहते हैं। जब वे दोनों वहां पहुँचते हैं तो फियोना के मैके वाले अचंबित हो जाते हैं क्योंकि वे फियोना को इस रूप में नहीं चाहते थे। दुष्ट राजकुमार चार्मिंग और उसकी माँ, परी गोडमदर श्रेक और फियोना की शादी तोड़ने की कोशिश करते हैं ताकि चार्मिंग के साथ फियोना प्यार में गिर सके परन्तु वे इसमें असफल होते हैं। श्रेक और गधे को एक नया साथी पूस इन बूट्स मिलता है और तीनों गोडमदर की फैक्टरी से प्यार की बूटी खोजने के लंबे मिशन पर निकल पड़ते हैं। फ़िल्म के अंत में राजा हैरोल्ड वापस एक मेंढक में बदल जाता है। श्रेक द थर्ड (२००७) श्रेक द थर्ड श्रेक और फियोना फ़ार फ़ार अवे में रह रहे होते हैं। राजा बीमार के चलते मरने वाला होता है और वह श्रेक को बताता है की यदि वे फियोना के चचरे भाई आर्टी को नहीं ढूंड पाया तो वह उसे अगला राजा बना देगा। श्रेक, गधा और पूस आर्टी को ढूंढने निकल पड़ते हैं और फियोना उन्हें बताती है की वह गर्भवती है। श्रेक को इस बात का झटका लगता है और उसे यह लगता है की वह एक अच्छा पिता नहीं बन पाएगा। आर्टी को ढूंढने के बाद पता चलता है की आर्टी राजा बनने से डरता है और वे एक द्वीप पर आर्टी के पूर्व जादू के अध्यापक मर्लिन से मिलते हैं। दूसरी ओर चार्मिंग श्रेक को हटा कर राजा बनने का षड्यंत्र रचता है पर उसका यह सपना श्रेक तोड़ देता है। फ़िल्म का अंत श्रेक के तिन बच्चों के साथ होता है। गधे को भी ड्रैगन के साथ छः बच्चे हो जाते हैं जिन्हें वे ड्रोंकी बुलाते हैं। श्रेक फ़ोरेवर आफ़्टर (२०१०) श्रेक फ़ोरेवर आफ़्टर श्रेक एक गृहस्थ बन चूका है जो राजकुमारी फियोना और अपने तिन बच्चों के साथ खुशी-खुशी रहता है। पहले की तरह गाँव वालों को डराने की जगह वे उन्हें अपने हस्ताक्षर करके देता है। उसे अपने पुराने दिन याद आते हैं और वह एक "असली ओगर" की तरह एक बार फिर जीना चाहता है। उसे समझौता करने वाला रमपलस्टिल्टस्किन झांसा देकर फंसा लेता है और समझोते पर हस्ताक्षर करवा लेता है। श्रेक खुद को एक अलग फ़ार फ़ार अवे में पाता है जहां ओगरों का शिकार किया जाता है, रमपलस्टिल्टस्किन राजा है, पूस एक मोटा बिल्ला है और गधा श्रेक को नहीं पहचानता. श्रेक फियोना को मिलता है पर वह भी उसे पहचानने से मना कर देती है। रमपलस्टिल्टस्किन श्रेक पर इनाम रखता है और द पीड पाइपर को उसे पकड़ने के लिए भेजता है। श्रेक खुद को उसके हवाले कर देता है और अपने जीवन का समझौता वापस मांगता है। वह ओगरों को आज़ाद कर देता है और वे मिलकर महल पर हमला कर देते हैं और अंत में श्रेक और फियोना मिलकर ड्रैगन का मुकाबला करते हैं। जैसे ही चौबीस घंटे पुरे होते हैं श्रेक मरने लगता है पर फियोना उसे चूम लेती है और सब कुछ श्रेक के पुराने जीवन जैसा हो जाता है। अंत में श्रेक फियोना को चूम कर उसे हर चीज़ के लिए धन्यवाद देता है। पूस इन बूट्स (२०११) पूस इन बूट्स (२०११ फ़िल्म) पूस इन बूट्स एक कंप्यूटर-एनिमेटेड फ़िल्म है जिसे २८ अक्टूबर २०११ को रिलीज़ किया गया था। फ़िल्म की कहानी पूस इन बूट्स के किरदार पर आधारित है जो किटी सॉफ्टपॉ और हम्प्टी डम्पटी के साथ मिलकर एक रोमांचकारी सफर पर निकलता है। बॉक्स ऑफिस फ़िल्म रिलीज़ की तिथि पूंजी क्रमांक लागत सन्दर्भ अमेरिका अमेरिका के बाहर विश्वभर कुल अमेरिका में कुल विश्वभर में श्रेक 2001 5 18 $267,665,011 $216,744,207 $484,409,218 #54 #102(A) #101 $60,000,000http://boxofficemojo.com/movies/?id=shrek.htm Shrek (2001) बॉक्स ऑफ़िस मोजो 21 अप्रैल 2012 https://web.archive.org/web/20100807233808/http://www.boxofficemojo.com/movies/?id=shrek.htm 7 अगस्त 2010 live श्रेक 2 2004 5 19 $441,226,247 $478,612,511 $919,838,758 #5 #31(A) #16 $150,000,000http://boxofficemojo.com/movies/?id=shrek2.htm Shrek 2 (2004) बॉक्स ऑफ़िस मोजो 21 अप्रैल 2012 https://web.archive.org/web/20090215215106/http://boxofficemojo.com/movies/?id=shrek2.htm 15 फ़रवरी 2009 live श्रेक द थर्ड 2007 5 18 $322,719,944 $476,238,218 $798,958,162 #23 #103(A) #29 $160,000,000http://boxofficemojo.com/movies/?id=shrek3.htm Shrek the Third (2007) बॉक्स ऑफ़िस मोजो 21 अप्रैल 2012 https://web.archive.org/web/20151219193003/http://www.boxofficemojo.com/movies/?id=shrek3.htm 19 दिसंबर 2015 live श्रेक फोरेवर आफ़्टर 2010 5 21 $238,736,787 $513,864,080 $752,600,867 #76 #40 $165,000,000http://boxofficemojo.com/movies/?id=shrek4.htm Shrek Forever After (2010) बॉक्स ऑफ़िस मोजो 21 अप्रैल 2012 https://web.archive.org/web/20130101080717/http://boxofficemojo.com/movies/?id=shrek4.htm 1 जनवरी 2013 live पूस इन बूट्स 2011 10 28 $149,260,504 $399,700,000 $548,960,504 #223 #78 $130,000,000http://www.boxofficemojo.com/movies/?id=pussinboots12.htm Puss in Boots (2011) बॉक्स ऑफ़िस मोजो 21 अप्रैल 2012 https://www.webcitation.org/65kpslIa1?url=http://www.boxofficemojo.com/movies/?id=pussinboots12.htm 27 फ़रवरी 2012 live कुल $1,419,608,493 $2,085,159,016 $3,504,767,509 #5 #5 $665,000,000Franchise Index http://boxofficemojo.com/franchises/?view=Franchise&sort=sumgross&order=DESC&p=.htm Box Office Mojo April 7, 2012 https://web.archive.org/web/20160316033613/http://www.boxofficemojo.com/franchises/?view=Franchise&sort=sumgross&order=DESC&p=.htm 16 मार्च 2016 live सूची निर्देश (A) वर्तमान टिकट के मूल्य के आधार पर। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ http://www.shrek.com श्रेणी:फ़िल्म शृंखला श्रेणी:एनिमेटेड फ़िल्म शृंखला it:Shrek (franchise)#Serie di film