411 REFERENCE · Wikipedia
भव्य गांधी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भव्य गांधी Bhavya Gandhi.jpg भव्य गांधी 1997 06 20 मुंबई, महाराष्ट्र, भारत भारतीय तारक मेहता का उल्टा चश्मा अभिनेता 2008 - वर्तमान
भव्य गांधी भारतीय अभिनेता हैं। यह मुख्यतः तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टपू या टीपेन्द्र जेठालाल गड़ा नामक किरदार के लिए जाने जाते हैं। यह 2010 में स्ट्राइकर नामक एक फिल्म में बाल्य कलाकार के रूप में सूर्यकांत नामक एक किरदार निभाया था।टीवी सीरियल ने दिया ‘टप्पू’ नाम तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बाल कलाकार भव्य गांधी ((टप्पू)) आए जालोर बातचीत http://www.bhaskar.com/news/RAJ-OTH-57062-3430362.html 1 अगस्त 2015 दैनिक भास्कर 19 जून 2012 1 अगस्त 2015 https://archive.today/20150801122851/http://www.bhaskar.com/news/RAJ-OTH-57062-3430362.html dead
सफर
इनके अभिनय की शुरुआत तारक मेहता का उल्टा चश्मा नामक धारावाहिक से हुई थी। जिसका प्रसारण सब टीवी पर 28 जुलाई 2008 से शुरू हुआ था। इसमें यह टीपेन्द्र जेठालाल गड़ा जिसे प्यार से टप्पू कहते हैं, का किरदार निभा रहे थे। 2010 में स्ट्राइकर नमक फिल्म में बाल अभिनेता के रूप में सूर्यकांत का किरदार निभाया था। इस फिल्म में इनके साथ सिद्धार्थ, विद्या मलवाड़े, पद्म प्रिया, अनुपम खेर, सीमा बिस्वास और आदित्य पंचोली ने भी काम किया था।
2017 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के धारावाहिक को इन्होंने छोड़ दिया। भव्य ने टेलीचक्कर को इस धारावाहिक को छोड़ने के कारण पूछने से बताया कि "हाँ मैंने इसे जनवरी में छोड़ दिया, इसके आठ साल और आठ महीने का सफर काफी अच्छा रहा, मैंने तारक... की टीम और असित मोदी के साथ इसका काफी आनन्द लिया और जिस तरह से मेरे प्रशंसकों ने मुझे प्यार दिया, मैं चाहता हूँ कि उसी तरह भविष्य में भी मुझे इसी तरह प्यार करें।" इनसे जुड़े एक व्यक्ति ने टेलीचक्कर को इनके इस धारावाहिक को छोड़ने का कारण बताया कि भव्य अब अभिनेता के रूप में और आगे बढ़ना चाहते हैं और नए परियोजनाओं में काम करना चाहते हैं। भव्य को हाल ही में एक गुजराती फिल्म में काम करने का मौका मिला है। यह उनकी पहली गुजरती फिल्म है।
धारावाहिक
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - टपू / टीपेन्द्र जेठालाल गड़ाफिल्मों से नहीं,"टप्पू की गैंग" से मिली भव्य को पहचान http://www.patrika.com/news/tv/interesting-facts-about-bhavya-gandhi-1017001/ 1 अगस्त 2015 पत्रिका 3 मार्च 2015 https://web.archive.org/web/20150710232140/http://www.patrika.com/news/tv/interesting-facts-about-bhavya-gandhi-1017001/ 10 जुलाई 2015 live
स्ट्राइकर -
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:1997 में जन्मे लोग
श्रेणी:भारतीय टेलिविज़न अभिनेता
श्रेणी:भारतीय फ़िल्म अभिनेता