411 REFERENCE · Wikipedia
बराक ओबामा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बराक ओबामा President Barack Obama.jpg 225px अमेरिका के ४४वें राष्ट्रपति जो बिडेन जनवरी २०, २००९ जनवरी २०, २०१७ जॉर्ज वॉकर बुश डोनाल्ड ट्रम्प संयुक्त राज्य अमेरिका सिनेट सदस्य इलिनॉय जनवरी 3, 2005 नवम्बर 16, 2008 पीटर फिट्जगेराल्ड रोलैण्ड बुर्रिस इलिनॉय 13वें एलिस पामर जनवरी 8, 1997 नवम्बर 4, 2004 क्वामे राउल बराक हुसैन ओबामा द्वितीय yes 1961 8 4 होनोलूलू, हवाई, स॰रा॰अ॰ डेमोक्रैटिक मिशेल रोबिन्सन October 3, 1992 मलिया ओबामासाशा ओबामा बराक ओबामा सीनियरऐन डुनहम माया सोयेतोरो (सौतेली बहन) कालोरमा, वाशिंगटन डी॰सी॰ barackobama.com कार्य संयोजक barackobamafoundation.org ओबामा फाउंडेशन नोबेल शांति पुरस्कार (2009) Barack Obama signature.svg ऑक्सीडेंटल कॉलेज कोलंबिया विश्वविद्यालय हार्वर्ड विश्वविद्यालय
बराक हुसैन ओबामा (Barack Hussein Obama, जन्म: ४ अगस्त, १९६१) अमरीका के ४४वें राष्ट्रपति रहे हैं। वे इस देश के प्रथम अश्वेत (अफ्रीकी अमरीकन) राष्ट्रपति हैं। उन्होंने २० जनवरी, २००९ को राष्ट्रपति पद की शपथ ली। ओबामा इलिनॉय प्रांत से कनिष्ठ सेनेटर तथा २००८ में अमरीका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रैटिक पार्टी के उम्मीदवार थे।
ओबामा हार्वर्ड लॉ स्कूल से १९९१ में स्नातक बनें, जहाँ वे हार्वर्ड लॉ रिव्यू के पहले अफ्रीकी अमरीकी अध्यक्ष भी रहे। १९९७ से २००४ इलिनॉय सेनेट में तीन सेवाकाल पूर्ण करने के पूर्व ओबामा ने सामुदायिक आयोजक के रूप में कार्य किया है और नागरिक अधिकार अधिवक्ता के रूप में प्रेक्टिस की है। १९९२ से २००४ तक उन्होंने शिकागो विधि विश्वविद्यालय में संवैधानिक कानून का अध्यापन भी किया। सन् २००० में अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेसेंटेटिव में सीट हासिल करने में असफल होने के बाद जनवरी २००३ में उन्होंने अमरीकी सेनेट का रुख किया और मार्च २००४ में प्राथमिक विजय हासिल की। नवंबर २००३ में सेनेट के लिये चुने गये।
१०९वें काँग्रेस में अल्पसंख्य डेमोक्रैट सदस्य के रूप में उन्होंने पारंपरिक हथियारों पर नियंत्रण तथा संघीय कोष के प्रयोग में अधिक सार्वजनिक उत्तरदायित्व का समर्थन करते विधेयकों के निर्माण में सहयोग दिया। वे पूर्वी युरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका की राजकीय यात्रा पर भी गये। ११०वें काँग्रेस में लॉबिंग व चुनावी घोटालों, पर्यावरण के बदलाव, नाभिकीय आतंकवाद और युद्ध से लौटे अमेरीकी सैनिकों की देखरेख से संबंधित विधेयकों के निर्माण में उन्होंने सहयोग दिया। विश्वशांति में उल्लेखनीय योगदान के लिए बराक ओबामा को वर्ष 2009 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है।"सम्मानित महसूस कर रहा हूँ"
प्रारंभिक जीवन
होनोलूलू में जन्में ओबामा किन्याई मूल के अश्वेत पिता व अमरीकी मूल की माता के संतान हैं। उनका अधिकांश प्रारंभिक जीवन अमरीका के हवाई प्रांत में बीता। ६ से १० वर्ष तक की अवस्था उन्होंने जकार्ता, इंडोनेशिया में अपनी माता और इंडोनेशियाई सौतेले पिता के संग बिताया। बाल्यकाल में उन्हें बैरी नाम से पुकारा जाता था। बाद में वे होनोलूलू वापस आकर अपनी ननिहाल में ही रहने लगे। १९९५ में उनकी माता का कैंसर से देहांत हो गया। ओबामा की पत्नी का नाम मिशेल है। उनका विवाह १९९२ में हुआ जिससे उनकी दो पुत्रियाँ हैं, ९ वर्षीय मालिया तथा ६ वर्षीय साशा। २ नवम्बर २००८ को ओबामा का आरंभिक लालन पालन करने वाली उनकी दादी मेडलिन दुनहम का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गयाओबामा की दादी की मौत पर मैक्केन की संवेदना।
ओबामा हार्वड लॉ स्कूल से १९९१ में स्नातक बनें, जहाँ वे हार्वड लॉ रिव्यू के पहले अफ्रीकी अमरीकी अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने दो लोकप्रिय पुस्तकें भी लिखी हैं, पहली पुस्तक ड्रीम्स फ्रॉम माई फादरः अ स्टोरी ऑफ रेस एंड इन्हेरिटेंस का प्रकाशन लॉ स्कूल से स्नातक बनने के कुछ दिन बाद ही हुआ था। इस पुस्तक में उनके होनोलूलू व जकार्ता में बीते बालपन, लॉस एंजलिस व न्यूयॉर्क में व्यतीत कालेज जीवन तथा ८० के दशक में शिकागो शहर में सामुदायिक आयोजक के रूप में उनकी नौकरी के दिनों के संस्मरण हैं। पुस्तक पर आधारित आडियो बुक को २००६ में प्रतिष्ठित ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उनकी दूसरी पुस्तक द ओडेसिटी ऑफ़ होप मध्यावधि चुनाव के महज़ तीन हफ्ते पहले अक्तूबर २००६ में प्रकाशित हुई। यह किताब शीघ्र ही सर्वाधिक बिकने वाली पुस्तकों की सूची में शामिल हो गई। पुस्तक पर आधारित आडियो बुक को भी २००८ में प्रतिष्ठित ग्रैमी पुरस्कार से नवाजा गया है।Obama wins Grammy and whitest US state शिकागो ट्रिब्यून के अनुसार पुस्तक के प्रचार के दौरान लोगों से मिलने के प्रभाव ने ही ओबामा को राष्ट्रपति पद के चुनाव में उतरने का हौसला दिया।
राष्ट्रपति पद के नामांकन का सफर
५ जून, २००८ को यह लगभग तय हो गया था कि ओबामा की उम्मीदवारी के समर्थन में उनकी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंदी तथा पूर्व अमेरीकी प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन अपनी दावेदारी छोड़ देंगी।हिलेरी मैदान से हटने की तैयारी में। अमेरीकी इतिहास में ओबामा न केवल पाँचवें अफ्रीकी अमेरिकी सीनेटर (अमेरिकी सांसद) हैं बल्कि लोकप्रिय मतों से चुने जाने वाले तीसरे और सीनेट में नियुक्त एकमात्र अफ्रीकी अमेरीकी सीनेटर भी हैं।
शिक्षा
उन्होंने 1 9 83 में बीए की डिग्री प्राप्त की और बिजनेस इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन में एक साल तक काम किया। न्यूयॉर्क सार्वजनिक रुचि अनुसंधान में रहे। 1 9 85 में, न्यूयॉर्क शहर के सबवे सिस्टम पर ध्यान देने के लिए ओबामा मई दिवस के प्रयासों के नेताओं में शामिल थे,स्थानीय अधिकारियों और महानगर परिवहन प्राधिकरण को संबोधित पत्रों पर हस्ताक्षर करने के लिए ओबामा कई मेट्रो स्टेशनों की यात्रा पर थे,और सिस्टम महाविद्यालय के मेट्रो स्टेशन पर फोटो खिंचवाने लगा था जिसमें सिस्टम की हालत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था।
इन्हें भी देखें
अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव, २००८
जॉर्ज वॉकर बुश
बाहरी कड़ियाँ
चयनित राष्ट्रपति का आधिकारिक जालस्थल https://web.archive.org/web/20081107142640/http://www.change.gov/ 7 नवंबर 2008
ओबामा का राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार हेतु बनाया आधिकारिक जालस्थल https://web.archive.org/web/20080827181452/http://www.barackobama.com/index.php 27 अगस्त 2008
अमरीकी सेनेटर के रूप में ओबामा का आधिकारिक जालस्थल https://web.archive.org/web/20080907154055/http://obama.senate.gov/ 7 सितंबर 2008
यूट्यूब पर ओबामा का चैनल
ओबामा फेसबुक पर
रोचक तथ्य
सन्दर्भ
yes
श्रेणी:अमेरिका के राष्ट्रपति
श्रेणी:ग्रैमी पुरस्कार विजेता
श्रेणी:नोबेल पुरस्कार विजेता
श्रेणी:अमेरिकी राजनीतिज्ञ
श्रेणी:1961 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:हार्वर्ड लॉ स्कूल के पूर्व छात्र