411 REFERENCE · Wikipedia
जुलाहा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
'जुलाहा' भारतीय उपमहाद्वीप में पाए जाने वाला एक समुदाय है जो पिछली कई पीढ़ियों से कपड़े बुनने का व्यवसाय करता आ रहा है। जुलाहे विविध धर्मों का अनुयायी हो सकते हैं - जिनमें मुसलमान, हिंदी व सिक्ख धर्म शामिल हैं।
इस्लाम में कायदे में जाति-बिरादरी नहीं होती। मगर स्थानीय रूढ़िवाद के चलते जमीनी स्तर पर कई बार जातियां देखने को मिलती हैं।
बात करी जाए जुलाहा बिरादरी की तो असल मे ये अपने आपको अँसारी लिखते और कहते हैं। अँसारी मुख्यतः दो तरह के हैं।
एक वे जो रसूले पाक को सुनकर सबसे पहले मुसलमान बने। उन्हें हम मोमीन अँसार भी कहते हैं। जो कि ज्यादातर भारत के दक्षिणी भाग में हैं। तथा भारत के पूर्वी हिस्से मे भी हैं। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी भी अँसारी बिरादरी से आते हैं।
दूसरे अँसारी वे होते है जो कपड़े की बुनाई का कार्य करते हैं। उन्हें बुनकर भी कहा जाता है। वे पूर्व में चमरजुलाहा (कोली) जाति से धर्मांतरित होकर मुस्लिम जुलाहे बने। जुलाहा असल मे कपड़े बुनने वाले को कहा जाता है।https://dsal.uchicago.edu/cgi-bin/app/mcgregor_query.py?qs=%E0%A4%9C%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE&searchhws=yes&matchtype=exact The Oxford Hindi-English dictionary McGregor R. S. (Ronald Stuart) 1993 dsal.uchicago.edu 2026-01-12
बाद मे ये लोग भी खुद को अँसारी लिखने लगे। ये मुख्यतः भारत के उत्तर-प्रदेश के पश्चिम मे रहते हैं। दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर व शामली मे ये बहुसंख्या मे रहते हैं। तथा कपड़े बुनकर इसी उद्योग मे अग्रणी हैं।
श्रेणी:जाति