411 REFERENCE · Wikipedia
उत्तर कोरिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कोरिया लोकतांत्रिक जनवादी गणराज्य 조선민주주의인민공화국 उत्तर कोरिया Flag of North Korea.svg Coat of Arms of North Korea.svg Democratic People's Republic of Korea (orthographic projection).svg 애국가(देशभक्ति का गीत) कोरियाई उत्तरी कोरियाई कोरियाई प्योंगयांग एकात्मक समाजवादी गणराज्य राष्ट्रपति प्रधानमंत्री उपराष्ट्रपति अध्यक्ष किम जोंग उन पाक तै सोंग चोय र्योंग है पाक इन चोल प्योंगयांग 120538 98वाँ 0.11 2,62,98,666 2024 54वीं 45वीं 2015 $40 अरब $1,800 स्थापना गोजोसन तीन साम्राज्य बालहै और सिल्ला 2333 ई.पू. 57 ई.पू. 668 उत्तर कोरियाई वॉन (₩) KPW प्योंगयांग समय +9 yy, yyyy년 mm월 dd일 .kp +850 #336830 उत्तर कोरिया
#61E760 उत्तर कोरिया का विवादित क्षेत्र 39 2 N 125 45 E inline गोर्यो 918 जोसन 17 जुलाई 1392 कोरिया साम्राज्य 12 अक्टूबर 1897 जापानी क़ब्ज़ा 22 अगस्त 1910 स्वतंत्रता की घोषणा 1 मार्च 1919 जापान का समर्पण 2 सितंबर 1945 कोरिया जनवादी गणराज्य 6 सितंबर 1945 3 अक्टूबर 1945 सोवियत राज पहला अनंतिम सरकार 8 फ़रवरी 1946 दूसरा अनंतिम सरकार 22 फ़रवरी 1947 कोरिया लोकतांत्रिक जनवादी गणराज्य की स्थापना 9 सितंबर 1948 वर्तमान संविधान 27 दिसंबर 1972 212 $16 अरब 2019 $640 KP
उत्तर कोरिया (ko 조선), आधिकारिक रूप से कोरिया लोकतांत्रिक जनवादी गणराज्य, पूर्वी एशिया में कोरिया प्रायद्वीप के उत्तर में बसा हुआ देश है। देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर प्योंगयांग है। कोरिया प्रायद्वीप के 38वें समानांतर पर बनाया गया कोरियाई सैन्यविहीन क्षेत्र उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच विभाजन रेखा के रूप में कार्य करता है। अमनोक नदी और तुमेन नदी उत्तर कोरिया और चीन के बीच सीमा का निर्धारण करती है, वहीं धुर उत्तर-पूर्वी छोर पर तुमेन नदी की एक शाखा रूस के साथ सीमा बनाती है।
1910 में, कोरिया साम्राज्य पर जापान के द्वारा कब्जा कर लिया गया था। 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध के अन्त में जापानी आत्मसमर्पण के बाद, कोरिया को संयुक्त राज्य और सोवियत संघ द्वारा दो क्षेत्रों में विभाजित किया कर दिया गया, जहाँ इसके उत्तरी क्षेत्र पर सोवियत संघ तथा दक्षिण क्षेत्र पर अमेरिका द्वारा कब्जा कर लिया गया। इसके एकीकरण पर बातचीत विफल रही, और 1948 में, दोनों क्षेत्रों पर अलग-अलग देश और सरकारें: उत्तर में सोशलिस्ट डेमोक्रेटिक पीपुल रिपब्लिक ऑफ़ कोरिया, और दक्षिण में पूँजीवादी गणराज्य कोरिया बन गईं। दोनों देश के बीच एक यूद्ध (1950-1953) भी लड़ा जा चुका हैं। कोरियाई युद्धविधि समझौते से युद्धविराम तो हुआ, लेकिन दोनों देश के बीच शान्ति समझौते हस्ताक्षर नहीं किए गए।http://www.foxnews.com/story/0,2933,528320,00.html गुरिल्ला वार क्षमताओं को बढ़ाता नार्थ कोरिया :यू.एस Associated Press 23 June 2009 FOX News Network, LLC 4 July 2009 https://web.archive.org/web/20090627213353/http://www.foxnews.com/story/0,2933,528320,00.html 27 जून 2009 live
उत्तर कोरिया आधिकारिक तौर पर स्वयं को आत्मनिर्भर समाजवादी राज्य के रूप में बताता है। Amended and supplemented on 1 April, Juche 102 (2013), at the Seventh Session of the Twelfth Supreme People's Assembly. Socialist Constitution of the Democratic People's Republic of Korea http://www.naenara.com.kp/en/book/download.php?4+4047#.pdf 2014 Foreign Languages Publishing House Pyongyang 978-9946-0-1099-1 1 Preamble dead https://web.archive.org/web/20160608030306/http://www.naenara.com.kp/en/book/download.php?4%2B4047 8 June 2016 और औपचारिक रूप से चुनाव भी किया जाता है। हालाँकि आलोचक इसे अधिनायकवादी तानाशाही का रूप मानते है, क्योंकि यहाँ की सत्ता पर किम इल-सुंग और उसके परिवार के लोगो का अधिपत्य हैं। कई अन्तरराष्ट्रीय संगठनों के अनुसार उत्तर कोरिया में मानवाधिकार उल्लंघन का समकालीन दुनिया में कोई समानान्तर नहीं है।Report of the Commission of Inquiry on Human Rights in the Democratic People's Republic of Korea, Chapter VII. Conclusions and recommendations United Nations Office of the High Commissioner for Human Rights 17 February 2014 http://www.ohchr.org/Documents/HRBodies/HRCouncil/CoIDPRK/Report/A.HRC.25.CRP.1_ENG.doc 1 November 2014 346 https://web.archive.org/web/20140227104633/http://www.ohchr.org/Documents/HRBodies/HRCouncil/CoIDPRK/Report/A.HRC.25.CRP.1_ENG.doc 27 फ़रवरी 2014 liveIssues North Korea Amnesty International UK http://www.amnesty.org.uk/issues/North-Korea 1 November 2014 https://web.archive.org/web/20140702014419/http://amnesty.org.uk/issues/North-Korea 2 जुलाई 2014 deadWorld Report 2014: North Korea Human Rights Watch https://www.hrw.org/world-report/2014/country-chapters/north-korea 1 November 2014 https://web.archive.org/web/20140707145323/http://www.hrw.org/world-report/2014/country-chapters/north-korea 7 जुलाई 2014 live सत्तारूढ़ परिवार के सदस्य की अगुवाई में कोरिया की श्रमिक पार्टी (डब्ल्यूपीके), देश की सत्ता चलती है और दोनों देशों के पुनर्मिलन के लिए डेमोक्रेटिक फ़्रण्ट का नेतृत्व करता है जिसमें सभी राजनीतिक अधिकारियों के सदस्य होने की आवश्यकता होती है।The Parliamentary System of the Democratic People's Republic of Korea Association of Secretaries General of Parliaments (ASGP) of the Inter-Parliamentary Union Constitutional and Parliamentary Information http://www.asgp.info/Resources/Data/Documents/CJOZSZTEPVVOCWJVUPPZVWPAPUOFGF.pdf PDF 1 October 2010 5 https://web.archive.org/web/20120303054935/http://www.asgp.info/Resources/Data/Documents/CJOZSZTEPVVOCWJVUPPZVWPAPUOFGF.pdf 3 March 2012
राष्ट्रीय आत्मनिर्भरता की विचारधारा "जुचे", 1972 में "मार्क्सवादी-लेनीनवादी के रचनात्मक प्रयोग" के रूप में संविधान में पेश की गई। राज्य के उद्यमों और सामूहिक कृषि के माध्यम से कृषि उत्पादन पर राज्य का स्वामित्व होता हैं। स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, आवास और खाद्य उत्पादन जैसी अधिकांश सेवाएँ सब्सिडी वाली या राज्य-वित्त पोषित हैं। 1994 से 1998 तक, उत्तर कोरिया में अकाल पड़ा था, जिसके परिणामस्वरूप 0.24 से 0.42 मिलियन लोगों की मौत हुई और देश अब भी खाद्य उत्पादन में संघर्ष कर रहा है।http://www.thenational.ae/featured-content/latest/un-north-koreas-policies-cause-the-nations-food-shortages UN: North Korea's policies cause the nation's food shortages Pajamas Media 23 October 2009 22 October 2011 https://web.archive.org/web/20120421075039/http://www.thenational.ae/featured-content/latest/un-north-koreas-policies-cause-the-nations-food-shortages 21 अप्रैल 2012 live उत्तर कोरिया सोंगुन या "सैन्य-पहले" नीति का पालन करता है।H. Hodge (2003). "North Korea’s Military Strategy" https://web.archive.org/web/20130224223043/http://www.carlisle.army.mil/usawc/parameters/Articles/03spring/hodge.htm 24 फ़रवरी 2013 http://www.carlisle.army.mil/usawc/parameters/Articles/03spring/hodge.htm संग्रहीत प्रति 16 जून 2020 https://web.archive.org/web/20130224223043/http://www.carlisle.army.mil/usawc/parameters/Articles/03spring/hodge.htm 24 फ़रवरी 2013 dead, Parameters, U.S. Army War College Quarterly. 1.21 मिलियन की इसकी सक्रिय सेना, चीन, अमेरिका और भारत के बाद दुनिया में चौथी सबसे बड़ी है।http://www.state.gov/r/pa/ei/bgn/2792.htm पृष्ठभूमि नोट: उत्तर कोरिया 1 August 2007 Bureau of East Asian and Pacific Affairs April 2007 United States Department of State Bureau of East Asian and Pacific Affairs https://web.archive.org/web/20090701191406/http://www.state.gov/r/pa/ei/bgn/2792.htm 1 जुलाई 2009 live नार्थ कोरिया एक परमाणु हथियार सम्पन्न देश हैं। http://www.economist.com/blogs/dailychart/2011/07/armed-forces सशस्त्र बलों: पूरी तरह से सशस्त्र सेना The Economist 19 July 2011 28 July 2011 https://web.archive.org/web/20110728030228/http://www.economist.com/blogs/dailychart/2011/07/armed-forces 28 जुलाई 2011 live http://csis.org/files/publication/110712_Cordesman_KoreaMilBalance_WEB.pdf कोरियाई सैन्य बैलेंस Anthony H. Cordesman Center for Strategic & International Studies 21 July 2011 978-0-89206-632-2 28 July 2011 156 The DPRK has implosion fission weapons. https://web.archive.org/web/20111011185007/http://csis.org/files/publication/110712_Cordesman_KoreaMilBalance_WEB.pdf 11 अक्तूबर 2011 live उत्तर कोरिया अपने आप को एक नास्तिक देश मानता है यहाँ पर कोई आधिकारिक पन्थ भी नहीं है साथ ही सार्वजनिक रूप से पन्थ को एक हासिए पे ही रखा जाता हैं। यहां के तानाशाह किम जोंग उन ने नार्थ कोरिया के डिफेंस मिनिस्टर को अपनी एंटी एयरक्राफ्ट गन से गोली मारी थी क्योंकि किम जोंग उन की एक स्पीच में उनको हल्की सी आँख लग गई थी और किम जोंग उन ने अपने फूफा को देशद्रोह के आरोप में उन्हें फंसाया गया और उन्हें १२० शिकारी कुत्तों के सामने छोड़ दिया क्योंकि किम जोंग उन को लगता था कि उनके फूफा उनसे नॉर्थ कोरिया की सत्ता न छीन ले। किम जोंग उन ने एक अमेरिकन सिटीजन Otto Warmbier नाम के एक शख्स को सजा सुनाई थी क्योंकि Otto Warmbier से एक छोटी सी भूल हो गई थी। जब Otto Warmbier अपने देश
अमेरिका गए तब वहां उनकी मृत्यु हो गई थी।
इतिहास
जापानी आधिपत्य (1910-1945)
सन् १९०५ में रूसी -जापान युद्ध के बाद जापान द्वारा कब्जा किए जाने के पहले प्रायद्वीप पर कोरियाई साम्राज्य का शासन था। सन् १९४५ में द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद यह सोवियत संघ और अमेरिका के कब्जे वाले क्षेत्रों में बाँट दिया गया। उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र संघ की पर्यवेक्षण में सन् १९४८ में दक्षिण में हुए चुनाव में भाग लेने से इंकार कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप दो कब्जे वाले क्षेत्रों में अलग कोरियाई सरकारों का गठन हुआ। उत्तर और दक्षिण कोरिया दोनों ही पूरे प्रायद्वीप पर सम्प्रभुता का दावा किया,सकी परिणति सन् १९५० में कोरियाई युद्ध के रूप में हुई। 1953 में हुए युद्धविराम के बाद लड़ाई तो खत्म हो गई, लेकिन दोनों देश अभी भी आधिकारिक रूप से युद्धरत हैं, क्योंकि शान्तिसन्धि पर कभी हस्ताक्षर नहीं किए गए। दोनों देशों को सन् १९९१ में संयुक्त राष्ट्र में स्वीकार किया गया। २६ मई २००९ में उत्तर कोरिया ने एकतरफा युद्धविराम वापस ले लिया।
सोवियत आधिपत्य और कोरिया का विभाजन (1945–1950)
1945 में जब दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ तो, कोरियाई प्रायद्वीप को 38वीं समानान्तर रेखा से दो क्षेत्रों में विभाजित कर दिया गया, जिसके उत्तरी क्षेत्र में सोवियत संघ का और दक्षिणी हिस्से पर संयुक्त राज्य अमेरिका का कब्जा रहा। विभाजन रेखा हेतु दो अमेरिकी अधिकारियों, डीन रस्क और चार्ल्स बोनेस्टेल को काम सौंपा गया, उन्होंने देश को लगभग आधे-आधे भाग में विभाजित किया था लेकिन राजधानी सियोल को अमेरिकी नियन्त्रण के तहत रखा था।The Two Koreas: A Contemporary History https://archive.org/details/twokoreascontemp0000ober_x9n8 Carlin Robert Basic Books 2014 9780465031238 5 Oberdorfer Donhttps://books.google.com/books?id=WJtMGXyGlUEC A History of Korea: From Antiquity to the Present Rowman & Littlefield Publishers 9780742567177 2010 306 Seth Michael J. 16 November 2015 https://web.archive.org/web/20160101084332/https://books.google.com/books?id=WJtMGXyGlUEC 1 जनवरी 2016 live फिर भी, विभाजन तुरन्त सोवियत संघ द्वारा स्वीकार किया गया।
सोवियत जनरल तेरेन्ति शैतकोव ने 1945 में सोवियत नागरिक प्राधिकरण की स्थापना की सिफारिश की, और उत्तर कोरिया के लिए फरवरी 1946 में स्थापित अस्थायी पीपल्स कमेटी के अध्यक्ष के रूप में किम इल-सुंग का समर्थन किया। अस्थायी सरकार के दौरान, शैतकोव की मुख्य उपलब्धि, व्यापक भूमि सुधार कार्यक्रम रही जिसने उत्तरी कोरिया की जमींदारी प्रणाली को समाप्त कर दिया। वहाँ के जमींदार और जापानी सहयोगी दक्षिण की और भाग खड़े हुए। शैतकोव ने वहाँ के कई प्रमुख उद्योगों को राष्ट्रीयकृत कर दिया और कोरिया के भविष्य पर बातचीत करने के लिए मॉस्को और सियोल में सोवियत प्रतिनिधिमण्डल का नेतृत्व भी किया।Lankov Andrei 25 January 2012 Terenti Shtykov: the other ruler of nascent N. Korea https://www.koreatimes.co.kr/www/news/nation/2012/01/363_103451.html The Korea Times 14 April 2015 https://web.archive.org/web/20150417010008/https://www.koreatimes.co.kr/www/news/nation/2012/01/363_103451.html 17 अप्रैल 2015 livehttp://www.historyandtheheadlines.abc-clio.com/contentpages/ContentPage.aspx?entryId=1498210¤tSection=1498040&productid=33 Terentii Shtykov Timothy Dowling ABC-CLIO 26 April 2015 History and the Headlines 2011 https://web.archive.org/web/20150924030620/http://www.historyandtheheadlines.abc-clio.com/contentpages/ContentPage.aspx?entryId=1498210¤tSection=1498040&productid=33 24 सितंबर 2015 deadLankov Andrei "North Korea in 1945–48: The Soviet Occupation and the Birth of the State," From Stalin to Kim Il Sung—The Formation of North Korea, 1945–1960 2–3Lankov Andrei 10 April 2013 The Real North Korea: Life and Politics in the Failed Stalinist Utopia https://archive.org/details/isbn_9780199964291 7 Oxford University PressArmstrong Charles 15 April 2013 The North Korean Revolution, 1945–1950 Cornell University Press. Kindle Locations 1363–1367 9 सितम्बर 1948 में डेमोक्रेटिक पीपल्स रिपब्लिक ऑफ़ कोरिया को स्थापित किया गया। शैतकोव पहले सोवियत राजदूत के रूप में रहे, जबकि किम इल-शुंग को इसका प्रमुख बनया गया।
1948 में सोवियत सेना उत्तरी कोरिया से वापस लौट गई और 1949 में अमेरिकी सेना दक्षिण कोरिया से हट गई। राजदूत शैतकोव को सन्देह था की दक्षिण की कम्युनिस्ट विरोधी सरकार, उत्तर पर आक्रमण करने की योजना बना रही हैं, वही वे समाजवाद के तहत कोरियाई प्रायद्वीप के एकीकरण की किम के लक्ष्य के प्रति सहानुभूति रखते थे। दोनों ने दक्षिण पर पहले हमले करने के लिए जोसेफ स्टालिन को मनाने में सफल रहे, जो आगे चल कर कोरियाई युद्ध के रूप में हुआ।
कोरियाई युद्ध (1950-1953)
अधिनायकवादी यूएसएसआर द्वारा उत्तर कोरिया को समर्थन दिए जाने के कारण, देश रूसीकरणकरने की योजना बनाई गई थी, लेकिन संस्कृति और भाषा में भारी अंतर के कारण, यह विचार केवल आंशिक रूप से ही सफल हो सका।
युद्ध के बाद की स्थिति
प्रशासनिक विभाग
मानचित्र नाम कोरियाई नाम प्रशासनिक सीट राजधानी (चिखालसि) 1 प्योंगयांग 평양직할시 (चुंग-गूयोक) विशेष शहर 2 रासोन * 라선특별시 (रेजिन-गूयोक) * प्रांत 3 दक्षिण प्योंगान 평안남도 प्योंगसांग 4 उत्तर प्योंगान 평안북도 सिनुइजू 5 जाकांग 자강도 कांग्गये 6 दक्षिण ह्वांग्हे 황해남도 हैजु 7 उत्तर ह्वांग्हे 황해북도 सारिवोन 8 कांग्वोन 강원도 वोनसान 9 दक्षिण हामगयोंग 함경남도 हमहुंग 10 उत्तर हामगयोंग 함경북도 चोंगजिन 11 रयानगांग 량강도 हेसान
अर्थव्यवस्था
समाज और संस्कृतिपीपुल्स रिपब्लिक की स्थापना के बाद से विकसित हुई। जुचे विचारधारा कोरिया की सांस्कृतिक विशिष्टता और रचनात्मकता के साथ-साथ काम करने वाले लोगों की उत्पादक शक्तियों पर जोर देती है। उत्तरी कोरिया में कला मुख्य रूप से व्यावहारिक है; सांस्कृतिक अभिव्यक्ति जुचे विचारधारा और कोरियाई प्रायद्वीप के क्रांति और पुनर्मिलन के लिए संघर्ष जारी रखने की आवश्यकता के लिए एक साधन के रूप में कार्य करती है। विदेशी सरकारों और नागरिकों, विशेष रूप से जापानी और अमेरिकियों को साम्राज्यवादी के रूप में नकारात्मक रूप से चित्रित किया गया है; क्रांतिकारी नायकों और नायिकाओं को संतों के रूप में देखा जाता है जो उद्देश्यों के शुद्धतम से कार्य करते हैं। क्रांतिकारी संघर्ष (साहित्य में वर्णित साहित्य जैसे साहित्य में दिखाया गया), वर्तमान समाज की खुशी, और नेता की प्रतिभा के दौरान तीन सबसे संगत थीम शहीद हैं।
इन्हें भी देखें
कोरिया
उत्तर कोरिया
दक्षिण कोरिया
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:उत्तर कोरिया
श्रेणी:एशिया के देश